रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और डिज्नी स्टार (Disney Star) के नए जॉइंट वेंचर 'जियोस्टार' (JioStar) ने अपना अपडेटेड रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) जारी किया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और डिज्नी स्टार (Disney Star) के नए जॉइंट वेंचर 'जियोस्टार' (JioStar) ने अपना अपडेटेड रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) जारी किया है। इस ब्रॉडकास्टर ने 83 चैनल पैक्स पेश किए हैं, जिसमें कुल 134 चैनल्स शामिल हैं। इनमें से 85 स्टैंडर्ड डेफिनिशन (SD), 44 हाई डेफिनिशन (HD) और 5 फ्री-टू-एयर (FTA) चैनल्स के विकल्प शामिल हैं।
JioStar द्वारा घोषित पैकेज में Network18 के 19 न्यूज चैनल शामिल हैं।
RIO के अनुसार, 'जियोस्टार' (JioStar) का स्टार वैल्यू पैक (SVP) हिंदी और SVP हिंदी बेसिक पैक (SD चैनलों के लिए) का मूल्य ₹110 प्रति पैक रखा गया है। इन बुके में जनरल एंटरटेनमेंट, मूवी, इंफोटेनमेंट, किड्स और स्पोर्ट्स जैसे विभिन्न जॉनर के चैनल शामिल हैं।

इसके अलावा, क्षेत्रीय भाषाओं जैसे मराठी, गुजराती, बांग्ला, उड़िया, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम के लिए भी विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं।
सबसे महंगे पैक SPP मराठी लाइट हिंदी HD और SPP बांग्ला लाइट हिंदी HD हैं, जिनकी कीमत ₹240 प्रति पैक है।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (कल्वर मैक्स) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने भी अपने चैनलों की कीमतें घोषित कर दी हैं, जो 1 फरवरी, 2025 से लागू होंगी।
नए RIO के अनुसार, SPNI के सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (SET), सोनी मैक्स 2 और इसके पांच स्पोर्ट्स चैनल्स की कीमत ₹19 प्रति चैनल है। SPNI इस साल अप्रैल में एक और मूवी चैनल 'सोनी मैक्स 1' भी लॉन्च कर रहा है।
SPNI का हैप्पी इंडिया स्मार्ट हिंदी पैक की कीमत अब ₹48 से बढ़कर ₹54 हो गई है। इसी तरह, Zee का ऑल इन वन पैक हिंदी SD, जिसमें अब इंग्लिश एंटरटेनमेंट चैनल Zee Café भी शामिल है, की कीमत ₹47 से बढ़कर ₹53 हो गई है।
इंडस्ट्री से जुड़े एक एक्सपर्ट के अनुसार, DPOs (डिस्ट्रिब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स) इन कीमतों का अध्ययन कर रहे हैं और जल्द ही अपने सुझाव साझा करेंगे।
JioStar प्रमुख क्रिकेट आयोजनों, जैसे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित टूर्नामेंट्स के प्रसारण अधिकार रखता है।