सूचना:
मीडिया जगत से जुड़े साथी हमें अपनी खबरें भेज सकते हैं। हम उनकी खबरों को उचित स्थान देंगे। आप हमें mail2s4m@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं।

अपनी पुरानी फॉर्म में लौटने के लिए 'द कपिल शर्मा शो' का ये नया दांव...

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे 'द कपिल शर्मा शो' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है और इसकी वजह है कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच की लड़ाई...

Last Modified:
Friday, 19 May, 2017
the-kapil-sharma-show

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे 'द कपिल शर्मा शो' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है और इसकी वजह है कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच की लड़ाई। हालांकि ये बात भले ही थोड़ी पुरानी हो, लेकिन ये सब जानते हैं कि इस घटना से शो की रेटिंग प्रभावित हुई है।   

सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर के शो छोड़ देने कपिल ने शो की टीआरपी संभालने के लाख कोशिशें की, लेकिन शो अपने पुराने प्लेटफॉर्म पर नहीं लौट सका। इसी कवायद में अब एक और कोशिश की जा रही है। दरअसल, खबर है कि 'कुमकुम भाग्य' में प्रज्ञा की मां सरला का किरदार निभाने वाली सुप्रिया शुक्ला जल्द कपिल के शो में नजर आएंगी।

इसके पहले सुप्रिया 'साहब बीवी और बॉस' में भी फनी किरदार में नजर आ चुकी हैं। सुप्रिया एक बेहतरीन अदाकारा हैं और माना जा रहा है कि दर्शक उन्हें द कपिल शर्मा शो में भी पसंद करेंगे।

एक अखबार से बातचीत में सुप्रिया ने कहा, 'मैं इस शो के लिए थोड़ी नर्वस थी। हालांकि कपिल की टीम बहुत सपोर्टिव है। मैं अपनी भाषा में कानपुर का फ्लेवर लाउंगी। मैंने शो के राइटर्स के साथ अपनी भाषा पर काफी मेहनत की है।'

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

नए नाम के साथ स्टार प्लस जल्द शुरू करेगा ये रियलिटी शो....

हिंदी एंटरटनेमेंट चैनल ‘स्टार प्लस’ जल्द ही एक और रियलिटी शो लेकर आने वाला है, जिसका नाम है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Saturday, 04 November, 2017
Last Modified:
Saturday, 04 November, 2017
starplus

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी एंटरटनेमेंट चैनल ‘स्टार प्लस’ जल्द ही एक और रियलिटी शो लेकर आने वाला है, जिसका नाम है शो ‘टिकट टू बॉलिवुड’। बताया जा रहा है कि यह वही शो है जिसे पहले ‘नेक्स्ट सुपरस्टार’ के नाम से जाना जाता था।

फिल्म निर्माता करण जौहर रियलिटी टीवी शो में बतौर जज प्रतियोगियों के गायन और अभिनय कौशल की क्षमता परखेंगे। टेलिविजन उद्योग से अन्य कलाकारों के साथ इस शो में कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबरा भी प्रतिभा की तलाश करेंगे।

चैनल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘एंडोमोल द्वारा निर्मित शो का प्रसारण कुछ महीनों में स्टार प्लस पर होगा। इससे पहले शो का नाम ‘इंडिया नेक्स सुपरस्टार’ था।’

यह शो करण के बैनर धर्मा प्रडक्शंस के तहत निर्मित होने वाली किसी फिल्म में काम करने का मौका देगा।

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इस शो के जरिए अब छोटे पर्दे पर नजर आएंगी बॉलिवुड एक्ट्रेस जूही चावला...

90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस जूही चावला अब छोटे पर्दे से टीवी की दुनिया में वापसी कर रही हैं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Wednesday, 11 October, 2017
Last Modified:
Wednesday, 11 October, 2017
Samachar4media

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस जूही चावला अब छोटे पर्दे से टीवी की दुनिया में वापसी कर रही। वे टेलिविजन सीरीज 'शरणम्' के जरिए भारत की आध्यात्मिक विविधता और विरासत से रूबरू कराएंगी।

'शरणम्' की टैगलाइन 'सफर विश्वास का' है। इस शो का उद्देश्य भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों निजामुद्दीन दरगाह, स्वर्ण मंदिर, वेलांकनी चर्च, मुर्देश्वर और सारनाथ सहित कई अन्य तीर्थस्थलों के कवरेज के जरिए आध्यात्मिक भावना को विकसित करना है। 26 कड़ियों की इस टेलीविजन सीरीज का प्रसारण नवंबर में ‘एपिक’ चैनल पर होगा।

इस 'ऑफबीट' परियोजना का हिस्सा बनकर जूही ने कहा, 'मैंने इससे पहले भी टेलिविजन पर काम किया है, लेकिन यह एक ऑफबीट परियोजना है, जो मेरे लिए नई है। जब मुझे इस परियोजना की पृष्ठभूमि बताई गई, तो मुझे यह बहुत उत्साहित करने वाली और जरूरी लगी। भारत एक विविधता भरा देश है, जहां लोगों के विभिन्न प्रकार के विश्वास हैं। इस विश्वास को समझना दिलचस्प होगा।'

उन्होंने कहा, 'यह शो लद्दाख के हेमिस मठों से लेकर दक्षिण के वेलनकन्नी और पश्चिम के सोमनाथ और पूर्व में कामाख्या तक की यात्रा करेगा। इसे खूबसूरती से शूट किया गया है और इसमें दिखाई जाने वाली लोगों की कहानियां दिल को छू लेने वाली हैं।'

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

25 साल पूरे होने पर ‘Zee TV’ की नई पेशकश...

‘जीटीवी’ (Zee TV) के 25 साल पूरे होने की ख़ुशी में पूरा ‘जीटीवी’ परिवार खुशी से झूम रहा है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Thursday, 21 September, 2017
Last Modified:
Thursday, 21 September, 2017
zee-tv

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘जीटीवी’ (Zee TV) के 25 साल पूरे होने की ख़ुशी में पूरा ‘जीटीवी’ परिवार खुशी से झूम रहा है। इस बीच ‘जीटीवी’ 15 अक्‍टूबर से अपना नया लोगो भी लेकर आ रहा है। ‘जीटीवी’ का नया लोगो हाल ही में आयोजित ‘जी रिश्‍ते अवॉर्ड 2017’ समारोह में अभिनेत्री अंकिता लोखंडा ने दिखाया था। यह समारोह 15 अक्‍टूबर को शाम सात बजे प्रसारित किया जाएगा।

इस बीच खबर है कि ‘जीटीवी’ 21 सितंबर से एक नया रोमांटिक शो ‘दिल ढूंढता है’ भी प्रसारित करेगा। यह शो हर हफ्ते सोमवार से शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे प्रसारित किया जाएगा। बताया जाता है कि यह शो एक महाराष्ट्रियन लड़के और पंजाबी लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित होगा।  इसके अलावा ‘जीटीवी’ अपने रियलिटी डांस शो ‘डांस इंडिया डांस’ का नया सीजन भी लेकर आ रहा है। इस शो के छठे एडिशन के लिए ऑडिशन भी शुरू हो चुके हैं और यह नवंबर के शुरुआत में ऑन एयर होगा। यह शो फिलहाल चल रहे ‘अमूल सारेगामापा लिटिल चैप्‍स’ की जगह दिखाया जाएगा।

गौरतलब है कि जीटीवी (Zee TV) भारत का पहला प्राइवेट हिंदी भाषी एंटरटेनमेंट केबल चैनल (Private Hindi Entertainment Channel ) है, जिसे डॉ. सुभाष चंद्रा ने 2 अक्टूबर 1992 को शुरू किया था।

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

30 सितंबर के बाद ‘Star Plus’ पर नहीं दिखाई देंगे ये 4 शो...

हिन्‍दी के प्रमुख ऐंटरटेनमेंट चैनल ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus) के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Tuesday, 12 September, 2017
Last Modified:
Tuesday, 12 September, 2017
Samachar4media

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

हिन्‍दी के प्रमुख ऐंटरटेनमेंट चैनल ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus) के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, चैनल ने अपने दोपहर के बैंड यानी दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच में दिखाए जाने वाले शो को बंद करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद 30 सितंबर से इस टाइम बैंड में दिखाए जाने वाले चार शो एक साथ बंद हो जाएंगे।

स्‍टार प्‍लस ने इस टाइम बैंड को करीब छह माह पूर्व तीन अप्रैल 2017 को शुरू किया था लेकिन बेहद कम टीआरपी की वजह से चैनल को यह निर्णय लेना पड़ा है। 

इस निर्णय की गाज जिन शो पर गिरने वाली है, उनमें 'क्या कुसूर है अमला का', 'ढाई किलो प्रेम',  ‘एक आस्था ऐसी भी’, और ‘लव का है इंतजार’ शामिल हैं। उल्‍लेखनीय है कि स्‍टार प्‍लस ने एक प्रयोग के तौर पर आठ साल के अंतराल के बाद इस टाइम बैंड को शुरू किया था।

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'दीया और बाती हम' के ‘सूरज राठी’ ने की शादी, 14 साल छोटी है दुल्हन...

स्टार प्लस के सबसे लोकप्रिय शो रहे 'दीया और बाती हम' के मुख्य नायक ‘सूरज राठी’ का किरदार निभाकर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Monday, 11 September, 2017
Last Modified:
Monday, 11 September, 2017
Samachar4media

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

स्टार प्लस के सबसे लोकप्रिय शो रहे 'दीया और बाती हम' के मुख्य नायक ‘सूरज राठी’ का किरदार निभाकर लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बनाने वाले अनस रशिद ने आखिरकार हिना इकबाल से शादी कर ली है। इनका निकाह शनिवार 9 सितंबर को जोड़ी के होमटाउन मालेरकोटला (पंजाब) में हुआ।

निकाह के दौरान अनस क्रीम और गोल्डन रंग की शेरवानी में बेहद हैंडसम दिख रहे थे, जबकि हीना पिंक कलर के शरारा में काफी खूबसूरत लग रही थीं। दोनों एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते हुए नजर आए।

आपको बता दें कि हीना चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और चंडीगढ़ में ही एक कॉर्पोरेट कंपनी में एचआर प्रोफेशनल के तौर पर काम करती हैं और अनस से 14 साल छोटी हैं।

वहीं दिया और बाती हम के ऑफ एयर होने के बाद अनस ने फिलहाल टीवी शो से दूरी बना कर रखी है। कुछ दिन पहले वह ‘तू सूरज मैं सांझ पिया जी’ में अपने सूरज राठी की भूमिका में नजर आए थे।

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

कपिल शर्मा के फैंस के लिए आई ये बेहद बुरी खबर...

कपिल शर्मा के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। दरअसल, सोनी टीवी ने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Friday, 01 September, 2017
Last Modified:
Friday, 01 September, 2017
kapil-sharma

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

कपिल शर्मा के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। दरअसल, सोनी टीवी ने 'द कपिल शर्मा' शो को ऑफएयर करने का फैसला ले लिया है। चैनल ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब कपिल शर्मा की तबीयत खराब होने के चलते शो की शूटिंग बार-बार कैंसिल हो रही थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा के शो को बंद करने के साथ ही चैनल ने उनके राइवल माने जाने वाले कृष्णा के शो के जरिए उन्हें रिप्लेस करने का फैसला भी कर लिया है। हालांकि, चैनल ने कपिल शर्मा के शो को हमेशा के लिये बंद नहीं किया है।

चैनल के स्पोकपर्सन ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' शो को फिलहाल अस्थाई तौर पर ऑफएयर किया जा रहा है। ये निर्णय इसलिए लेना पड़ा क्योंकि शो के होस्ट कपिल शर्मा का तबीयत ठीक नहीं है। कई बार कपिल को इसी वजह की शो की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ रही थी और कई सेलिब्रिटीज को बिना शूट किए ही वापस जाना पड़ रहा था।

दूसरी तरफ, सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के फ्लाइट विवाद से लेकर अब तक कपिल शर्मा की इमेज पर इसका निगेटिव असर पड़ा है। इसके साथ सोनी टीवी को भी अपने नंबर-1 शो की लोकप्रियता से हाथ धोना पड़ा है। यह शो पिछले एक महीने से टीआरपी लिस्ट में टॅाप 20 से बाहर है।  

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जानिए, क्यों सोनी टीवी ने अचानक बंद किया अपना ये शो...

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला विवादित शो...

Last Modified:
Tuesday, 29 August, 2017
Samachar4media

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला विवादित शो 'पहरेदार पिया की' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, यह शो अब बंद हो गया है। 28 अगस्त को इसका टेलिकास्ट नहीं किया गया। चैनल के अधिकारियों ने इस बात की पुष्ट‍ि कर दी है।

बता दें कि इस सीरियल की कहानी और उसमें दिखाए गए कुछ सीन्स के बाद से ही देश-भर में सीरियल का विरोध किया जा रहा था। इसी के चलते सीरियल के खिलाफ ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर स्मृति ईरानी को शिकायत भी भेजी गई थी, जिसके बाद ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट कौंसिल (बीसीसीसी) भी इस सीरियल को लेकर हरकत में आया था। हालांकि बाद में शो का टाइम स्लॉट चेंज करते हुए इसे रात 10:30 बजे दिखाने का फैसला किया गया था।

हालांकि, इन सब विवादों को देखते हुए शो के निर्माताओं ने लीप लाने का फैसला किया था, जिसके बाद से इस शो में 9 साल के लड़के को 21 साल को होते हुए दिखाया गया था जबकि 18 साल की लड़की को 30 का दिखा दिया गया था, लेकिन इन सब बदलावों के बावजूद भी अब यह शो ऑफएयर हो गया है।

सोनी टीवी की ओर से एक स्टेटमेंट जारी कर कहा गया है, 'हम इस शो को ऑफएयर करने का फैसला ले रहे हैं। हमें मालूम है कि यह फैसला शो के निर्माताओं के लिए निराश करने वाला है। हम अपने दर्शकों को ध्यान में रखकर ही अपने नये शो लेकर आएंगे।'

हालांकि शो बंद होने की बात पर मेकर्स का कहना है कि वे नए सीजन के साथ जल्द ही वापसी करेंगे।

बता दें कि 9 साल के लड़के की 18 साल की लड़की से शादी और फिर हनीमून की चर्चा का सीन दिखाए जाने की वजह से जुलाई में लॉन्च हुआ ‘पहरेदार पिया की’ शो को पहले ही एपिसोड से आलोचना का सामना कर रहा था। शो में तेजस्वी प्रकाश, अफान खान और सुयश राय लीड रोल में थे।

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इस वजह से आपके कई पसंदीदा शो की रुक सकती है शूटिंग...

टीवी के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि आपके पसंदीदा टीवी शो का टेलिकास्ट कभी भी बंद हो सकता है...

Last Modified:
Friday, 18 August, 2017
Samachar4media

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

टीवी के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि आपके पसंदीदा टीवी शो का टेलिकास्ट कभी भी बंद हो सकता है और इसकी वजह है सिनेमा व टेलिविजन इंडस्ट्रीज के ढाई लाख कर्मचारी का हड़ताल पर चले जाना, जोकि 14 अगस्त की रात से जारी है।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) के कर्मचारियों ने बुधवार को मुंबई के फिल्म सिटी के बाहर अपनी मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया। इस एम्प्लॉयज संगठन के बैनर तले की जा रही हड़ताल में 22 यूनियन शामिल हैं।  

दरअसल, वर्कर्स की मांग है कि उनके काम के घंटे तय हों, जो किसी भी हाल में 8 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए। उन्हें टाइम से पूरा पैसा मिलना चाहिए और सेट पर सुरक्षा और सफाई होनी चाहिए। साथ ही इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए कि उन्हें साफ खाना मिले।

वहीं न्यूज वेबसाइट ‘फिल्मीबीट’ (filmibeat.com) की एक रिपोर्ट मुताबिक, हड़ताल की वजह से फिल्म की शूटिंग के लिए स्टूडियो बुकिंग भी बंद हो गई है, लेकिन इसके बावजूद कई टीवी शो ने कुछ कर्मचारी के साथ मिलकर अपना काम जारी रखा है, जिसके कारण इसका असर हड़ताल पर भी पड़ रहा है।

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मुंबई के फिल्म सिटी, फिल्म्स्तिान, फ्यूचर स्टूडियो, क्लि‍क निकसन आदि स्टूंडियो में काम बंद होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि प्रॉडक्शन हाउसेस के पास एडवांस में शूट किया हुआ सीरियल्स का कंटेंट नहीं है। इसलिए सीरियल्स का प्रसारण रुकना तय है।

रिपोर्ट की मानें तो अभी तक अमिताभ बच्चन के केबीसी-9 की शूटिंग भी जारी रखी गई थी, लेकिन अब इस शो की शूटिंग भी रोकी जाएगी।

फेडरेशन के प्रेसिडेंट बी.एन. तिवारी ने वेबसाइट को बताया कि हम इस तरह किसी भी शो की शूटिंग नहीं होने दे सकते हैं। हम सभी कर्मचारी के भले के लिए ही काम कर रहे हैं। मैं अमिताभ बच्चन के साथ बाकी स्टार से भी आग्रह करूंगा कि शूटिंग का हिस्सा नहीं बनें।

केबीसी की तरह अन्य जिस टॅाप शो की शूटिंग रोकी जा सकती हैं उनमें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’, ‘डांस प्लस 3’, ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘इश्कबाज’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस’ आदि शामिल हैं।

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सोनी टीवी का यह शो अब होगा बंद, दर्शको ने बंद न करने की उठाई मांग...

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के फैन्स के लिए भी बुरी खबर है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Wednesday, 16 August, 2017
Last Modified:
Wednesday, 16 August, 2017
Samachar4media

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के फैन्स के लिए भी बुरी खबर है। दरअसल यह शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है और इसका लास्ट एपिसोड 25 अगस्त को आएगा।  

बता दें कि अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को शेड्यूल करने के लिए इस टीवी शो को ऑफएयर किया गया है। खबरों की मानें तो पहले टीवी शो 'बेहद' को ऑफएयर किया जा रहा था, लेकिन बाद में 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' को बंद करने का फैसला लिया गया, जबकि 'बेहद' को आगे बढ़ाया गया है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि चैनल को ‘बेहद’ से टीआरपी बटोरने की संभावनाएं अधिक नजर आ रही है।

वहीं 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के दर्शक इसे बंद करने का विरोध कर रहे हैं। आशी कुमार नाम के शख्स ने ट्विटर पर एक पिटीशन क्रिएट की है। इस पर दो दिन में पांच हजार लोगों ने इस साइन किए हैं। ये शो को बंद किए जाने के विरोध में हैं। उनका कहना है कि इसके एपिसोड्स आगे बढ़ाए जाएं।

इस मामले में शो के प्रड्यूसर यश पटनायक ने ‘आजतक’ न्यूज चैनल से कहा, 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' का फैन बेस ऑनलाइन ज्यादा है, लेकिन हम चाहते हैं कि इसे दर्शक ऑनलाइन नहीं, बल्क‍ि टीवी पर देखें। दर्शकों ने इसे 18 महीनों तक एंजॉय किया है, लेकिन अब इस शो की टीआरपी नीचे आ रही है। 0.4 रेटिंग की हम उम्मीद नहीं कर सकते। गिरती रेटिंग को देखते हुए ही चैनल ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। कम रेटिंग का मतलब है कम एड और रेवेन्यू।

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरा 'कलर्स' का ये शो...

कलर्स चैनल पर जल्द ही एक नया डिटेक्टिव बेस्ड शो 'देव आनंद' शुरू हो रहा है, जोकि शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है...

Last Modified:
Wednesday, 26 July, 2017
Samachar4media

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

कलर्स चैनल पर जल्द ही एक नया डिटेक्टिव बेस्ड शो 'देव आनंद' शुरू हो रहा है, जोकि शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। बॉलिवुड के लीजेंड्री एक्टर देव आनंद की फैमिली ने इस शो के मेकर को नोटिस भेजा है।

बताया जा रहा है कि सदबहार अभिनेता दिवंगत देव आनंद की फैमिली ने इस शो का नाम उनके नाम पर रखे जाने को लेकर ऐतराज जताया है और इस बाबत चैनल को नोटिस भेजा है। देव आनंद की फैमिली ने शो का नाम बदलने को कहा है। फैमिली का कहना है कि इस तरह के शो से नाम जुड़ने से देव आनंद के नाम से जुड़ी प्रतिष्ठा प्रभावित होगी।

वहीं खबरों के मुताबिक, अचानक से मिले नोटिस से शो के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इसके बाद अब शो के मेकर्स ने शो का टाइटल चेंज कर सिर्फ 'देव' रखने का फैसला लिया है।

शो के प्रड्यूसर्स निसार परवेज और अलिंद श्रीवास्तव ने अभी तक इस सिलसिले में मीडिया से कुछ भी नहीं कहा है।  

बता दें कि इस शो से फिल्म व टीवी स्टार आशीष चौधरी टीवी पर वापसी कर रहे हैं। शो में देव आनंद जासूस का नाम है, जिसे अभिनेता आशीष चौधरी ने निभाया है।आशीष ने अपने ब्लॉग का नाम भी बदल दिया है जिसे देवानंद बर्मन कर दिया है।

इस शो में जासूस का पूरा नाम पहले देवआनंद बर्मन था, जिसे बाद में छोटा करके देव आनंद कर दिया गया। ये शो इसी महीने 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। 