सूचना:
मीडिया जगत से जुड़े साथी हमें अपनी खबरें भेज सकते हैं। हम उनकी खबरों को उचित स्थान देंगे। आप हमें mail2s4m@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं।

इस वजह से अखबार वितरकों ने खाई कसम...

पत्र वितरकों ने हिन्दुस्तान कार्यालय में बुधवार को शपथ ली कि वह...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Thursday, 21 September, 2017
Last Modified:
Thursday, 21 September, 2017


समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी दैनिक हिन्दुस्तान ने इन दिनों एक अभियान चला रखा है ‘मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम’। इस मुहिम से गाजियाबाद के विभिन्न समाचार पत्र वितरक भी जुड़ गए हैं।  इन पत्र वितरकों ने हिन्दुस्तान कार्यालय में बुधवार को शपथ ली कि वह शहर में गंदगी नहीं फैलाएंगे और न ही किसी को फैलाने देंगे।

उन्होंने कहा कि शहर का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां वे लोग न पहुंचते हों। जहां लोग रहते हैं, वहां अखबार भी पढ़ा जाता है। जब लोग घरों में सो रहे होते हैं, तब समाचार पत्र वितरक गली के आखिरी घर तक अखबार पहुंचाते हैं। ऐसे में शहर कहां गंदगी है, उनसे ज्यादा कोई नहीं जानता। कार्यक्रम में वितरकों ने कहा कि अखबार बांटने के साथ अब अपने शहर को साफ करने की जिम्मेदारी भी लेनी होगी।  

समाचार पत्र वितरक बब्बर सिंह चौहान ने कहा कि सुबह अखबार की छंटाई व पैकिंग में सबसे ज्यादा कूड़ा निकलता है। सफाई की जिम्मेदारी यहीं से शुरू होती है। यदि हम सही प्रकार सफाई करंगे तो बाजार खुलने के बाद दुकानदार को कूड़ा नहीं मिलेगा। नरेंद्र गौड़ ने कहा कि सुबह समाचार वितरक अखबार के कूड़े-कचरे को यहां एकत्र कर देता है, वहीं लोग अपना कूड़ा डालने लगते हैं। उसके बाद जब तक नगर निगम के कर्मचारी उस कूड़े को नहीं उठाते लोग वहां कूड़ा डालते रहते हैं। संवाद में आए वितरकों ने शपथ ली कि वह अपने कार्यस्थल पर किसी भी हाल में गंदगी नहीं फैलने देंगे। इसके लिए वह अन्य साथियों को भी जागरूक करेंगे व उनसे गंदगी न फैलाने की अपील करेंगे। पत्र वितरकों ने कहा कि अब जरूरी हो गया है कि शहर को साफ रखने के लिए हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे। इसके लिए उन्होंने भी आगे आना होगा। 

नगर निगम को बताया जिम्मेदार

समाचार पत्र वितरकों ने कहा कि शहर की गंदगी के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार नगर निगम है। निगम के कर्मचारी खुद ही गंदगी फैलाते हैं। वितरकों का कहना है कि वह सबसे पहले सुबह उठकर सड़कों पर निकलते हैं। रात के समय नगर निगम के कर्मचारी ही सड़कों के किनारे इस प्रकार कूड़ा डालते हैं कि वह सड़कों पर आ जाता है। इससे चलने से दिक्कत भी होती है। निगम यदि कूड़े के कलेक्शन सेंटरों को इस तरह बनाए कि कूड़ा सड़कों पर न आए तो कूड़ा फैलने की समस्या समाप्त हो जाएगी। समय से कूड़ा नहीं उठता। 

कुत्तों की समस्या से परेशान हैं वितरक 

सुबह सबसे पहले उठकर लोगों के घरों पर पहुंचने में समाचार वितरकों के सामने बड़ी समस्या कुत्तों की है। रोजाना कोई न कोई वितरक कुत्तों के काटने का शिकार होता है। नगर निगम लाख दावे करता है लेकिन आज तक आवारा कुत्तों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा सका। सुबह के समय तो कुत्ते ज्यादा परेशान करते हैं। 

पूरी खबर के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

http://epaper.livehindustan.com/epaper/Ghaziabad/Trans%20Hindon%20Live/2017-09-21/158/Page-26.html 


समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

प्रसार भारती ने हिंदी न्यूज एडिटर के साथ इन भाषाओं में न्यूज रीडर के लिए मांगे आवेदनs

यह नियुक्तियां प्रसार भारती के समाचार सेवा प्रभाग के तहत की जाएंगी

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 09 January, 2025
Last Modified:
Thursday, 09 January, 2025
pankaj

प्रसार भारती ने आकाशवाणी के देहरादून केंद्र में गढ़वाल और कुमाऊंनी समाचार वाचक/अनुवादक एवं हिंदी समाचार संपादक के संविदा आधारित पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। यह नियुक्तियां प्रसार भारती के समाचार सेवा प्रभाग के तहत की जाएंगी।

गढ़वाली समाचार वाचक/अनुवादक (गढ़वाली न्यूज रीडर/ ट्रांसलेटर) -

शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।

अनुभव: रेडियो/टीवी पर समाचार वाचन/अनुवाद में अनुभव।

अन्य योग्यताएं: संबंधित भाषा में प्रवीणता और हिंदी व अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए ₹300 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹225।

आयु सीमा: 10 जनवरी 2023 को 21 से 50 वर्ष।

कुमाऊंनी समाचार वाचक/अनुवादक (कुमाऊंनी न्यूज रीडर/ ट्रांसलेटर) -

शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।

अनुभव: रेडियो/टीवी पर समाचार वाचन/अनुवाद में अनुभव।

अन्य योग्यताएं: संबंधित भाषा में प्रवीणता और हिंदी व अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए ₹300 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹225।

आयु सीमा: 10 जनवरी 2023 को 21 से 50 वर्ष।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

रिपोर्टर बनबीर सिंह के निधन पर चित्रा त्रिपाठी ने जताया शोक, लिखा भावुक संदेश

अयोध्या से जुड़ी कोई भी जानकारी हो बस एक फोन पर आपसे मिल जाती थी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें और परिवार वालों को ये दुख सहने की शक्ति दे।

neeraj by
Published - Wednesday, 08 January, 2025
Last Modified:
Wednesday, 08 January, 2025
बनवीर

अयोध्या/फैजाबाद में ‘आजतक’ के वरिष्ठ संवाददाता बलबीर सिंह का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बलबीर सिंह सुबह अपने बिस्तर पर गिरे हुए मिले। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके निधन पर पत्रकार और एंकर चित्रा त्रिपाठी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, मेरे पुराने चैनल के साथी, अयोध्या के रिपोर्टर बनवीर सिंह नहीं रहे। पता चला है कि रात को आराम से सोने गए और सुबह जगे ही नहीं। अयोध्या से जुड़ी कोई भी जानकारी हो बस एक फोन पर आपसे मिल जाती थी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें और परिवार वालों को  ये दुख सहने की शक्ति दे।

आपको बता दें, बलबीर सिंह के निधन पर सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। तमाम जानने वालों और शुभचिंतकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

TAGS media news
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

वरिष्ठ टीवी पत्रकार पंकज झा ने 'TV9 भारतवर्ष' में अपनी पारी को दिया विराम

वरिष्ठ टीवी पत्रकार पंकज झा ने 'TV9 भारतवर्ष' में अपनी पारी को दिया विराम

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 07 January, 2025
Last Modified:
Tuesday, 07 January, 2025
panka
TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

तुम्बाड' री-रिलीज ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, थलपति विजय की 'घिल्ली' को छोड़ा पीछे

अपने शुरुआती दौर में 12 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली तुम्बाड ने इस बार फिर से रिलीज होने पर अपनी लाइफटाइम कमाई को दोगुना से भी ज़्यादा कर दिया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 07 January, 2025
Last Modified:
Tuesday, 07 January, 2025
test

स्वास्तिक ग्रुप ऑफ कंपनी का मीडिया डिविजन स्वास्तिक मीडिया झारखंड से पांच नये चैनल और दो टैबलॉयड जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इन पांच चैनल में एक रीजनल चैनल और चार नेशनल चैनल शामिल हैं। इस समूह के पास पायनियर अंग्रेजी की फ्रेंचाइजी भी है। चैनलों में एक न्यूज चैनल, जनरल इंटरटेनमेंट चैनल और धार्मिक चैनल शामिल होंगे। टैबलॉयड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होगा।

अंग्रेजी टैबलॉयड का न्यूज एवैन्यू नाम से चार एडिशन और हिंदी टैबलॉयड का एक एडिशन प्रकाशित होगा। यह सभी वेंचर झारखंड की राजधानी रांची से संचालिते होंगे। अंग्रेजी टैबलॉयड न्यूज एवैन्यू के नाम से शुरू किया जायेगा।

जिसका पहला एडिशन रांची होगा और उसके बाद इसे जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद से प्रकाशित किया जायेगा। और हिंदी टैबलॉयड का पूरे प्रदेश के लिए एक ही एडिशन लाया जायेगा। इस टैबलॉयड की कीमत 2 रूपये रखी गई है हिंदी और अंग्रेजी के कॉम्बो ऑफर में इसकी कीमत 3 रुपये तय की गई है। गौरतलब है कि इस ग्रुप ने 2008 में अंग्रेजी अखबार पायनियर की झारखंड में फ्रेंचाइजी ली थी, तब से यही ग्रुप इस अखबार को प्रकाशित कर रहा है।

स्वास्तिक मीडिया के डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ विनोद सरावगी हैं। अंग्रेजी टैबलॉयड का नवंबर में विस्तार करके पश्चिम बंगाल और बिहार में लॉन्च किया जायेगा । इसी तरह हिंदी टैबलॉयड का विस्तार करके ओडिसा, पश्चीम बंगाल और नॉर्थ इंस्ट राज्यों में शुरू किया जायेगा। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS media
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

नए साल पर ‘NDTV’ की टीम में शामिल हुए अवनीश उपाध्याय, मिली अहम जिम्मेदारी

अवनीश कुमार उपाध्याय इससे पहले ‘जी मीडिया’ (Zee Media) ग्रुप की टेक वेबसाइट 'टेकलूसिव' (Techlusive) में संपादक के पद पर कार्यरत थे, जहां से कुछ समय पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 07 January, 2025
Last Modified:
Tuesday, 07 January, 2025
Test

वरिष्ठ पत्रकार अवनीश कुमार उपाध्याय ने नए साल पर ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह से मीडिया में अपने नए सफर का आगाज किया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में अवनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने ‘एनडीटीवी’ ग्रुप की टेक वेबसाइट ‘गैजेट्स360’ (Gadgets360) में बतौर सीनियर एडिटर जॉइन किया है।

बता दें कि अवनीश कुमार उपाध्याय इससे पहले ‘जी मीडिया’ (Zee Media) ग्रुप की टेक वेबसाइट 'टेकलूसिव' (Techlusive) में संपादक के पद पर कार्यरत थे, जहां से कुछ समय पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। वह 'टेक्लूसिव' की अंग्रेजी और हिंदी वेबसाइट के साथ-साथ वीडियो और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

अवनीश करीब साढ़े चार साल से ‘जी मीडिया’ के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने अगस्त 2020 में ‘जी मीडिया’ की वेबसाइट इंडिया डॉट कॉम को जॉइन किया था, जहां टेक और ऑटो सेगमेंट को लॉन्च किया। चार महीने बाद ही उन्हें प्रमोट कर टेक वेबसाइट BGR.in के हिंदी वर्टिकल का हेड बनाया गया। 

फरवरी 2023 में उन्होंने Techlusive को लॉन्च किया। अवनीश कुमार उपाध्याय डिजिटल मीडिया के उन तेज-तर्रार ऑलराउंडर पत्रकारों में हैं, जो टेक्स्ट के साथ-साथ वीडियो और सोशल मीडिया की भी गहरी समझ रखते हैं।

‘जी मीडिया’ से पहले वह ‘टाइम्स ग्रुप’ में एनबीटी वेबसाइट का हिस्सा हुआ करते थे। बनारस के सांध्य अखबार 'गांडीव' से पत्रकारिता का ककहरा सीखने वाले अवनीश जागरण डिजिटल, अमर उजाला, राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले अवनीश की पढ़ाई-लिखाई बनारस से हुई है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नोएडा कैम्पस से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से अवनीश कुमार उपाध्याय को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

TAGS E4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

स्वास्तिक मीडिया ग्रुप ला रहा है पांच चैनल और दो टैबलॉयड2

स्वास्तिक ग्रुप ऑफ कंपनी का मीडिया डिविजन स्वास्तिक मीडिया झारखंड से पांच नये चैनल और दो टैबलॉयड जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इन पांच चैनल में एक रीजनल चैनल और चार नेशनल चैनल शामिल हैं

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 07 January, 2025
Last Modified:
Tuesday, 07 January, 2025
muk1

स्वास्तिक ग्रुप ऑफ कंपनी का मीडिया डिविजन स्वास्तिक मीडिया झारखंड से पांच नये चैनल और दो टैबलॉयड जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इन पांच चैनल में एक रीजनल चैनल और चार नेशनल चैनल शामिल हैं। इस समूह के पास पायनियर अंग्रेजी की फ्रेंचाइजी भी है। चैनलों में एक न्यूज चैनल, जनरल इंटरटेनमेंट चैनल और धार्मिक चैनल शामिल होंगे। टैबलॉयड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होगा। अंग्रेजी टैबलॉयड का न्यूज एवैन्यू नाम से चार एडिशन और हिंदी टैबलॉयड का एक एडिशन प्रकाशित होगा। यह सभी वेंचर झारखंड की राजधानी रांची से संचालिते होंगे। अंग्रेजी टैबलॉयड न्यूज एवैन्यू के नाम से शुरू किया जायेगा।

जिसका पहला एडिशन रांची होगा और उसके बाद इसे जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद से प्रकाशित किया जायेगा। और हिंदी टैबलॉयड का पूरे प्रदेश के लिए एक ही एडिशन लाया जायेगा। इस टैबलॉयड की कीमत 2 रूपये रखी गई है हिंदी और अंग्रेजी के कॉम्बो ऑफर में इसकी कीमत 3 रुपये तय की गई है। गौरतलब है कि इस ग्रुप ने 2008 में अंग्रेजी अखबार पायनियर की झारखंड में फ्रेंचाइजी ली थी, तब से यही ग्रुप इस अखबार को प्रकाशित कर रहा है।

स्वास्तिक मीडिया के डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ विनोद सरावगी हैं। अंग्रेजी टैबलॉयड का नवंबर में विस्तार करके पश्चिम बंगाल और बिहार में लॉन्च किया जायेगा । इसी तरह हिंदी टैबलॉयड का विस्तार करके ओडिसा, पश्चीम बंगाल और नॉर्थ इंस्ट राज्यों में शुरू किया जायेगा। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS media
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

WhatsApp प्राइवेसी विवाद: Meta ने CCI के 213 करोड़ के जुर्माने को NCLAT में दी चुनौती

'मेटा' ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा लगाए गए 213 करोड़ रुपये के जुर्माने को चुनौती देने के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का दरवाजा खटखटाया है

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 07 January, 2025
Last Modified:
Tuesday, 07 January, 2025
Chandrayaan

वॉट्सऐप की मूल कंपनी 'मेटा' (Meta) ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा लगाए गए 213 करोड़ रुपये के जुर्माने को चुनौती देने के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का दरवाजा खटखटाया है।

मेटा पर यह जुर्माना वॉट्सऐप की 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़ी मार्केट में प्रभावशाली स्थिति के कथित दुरुपयोग के लिए लगाया गया था।

मेटा ने इस मामले के संभावित प्रभाव और दांव पर लगी बातों का हवाला देते हुए इसकी तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली NCLAT बेंच इस मामले की सुनवाई 16 जनवरी को करेगी।

यह जुर्माना CCI की वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट की जांच से संबंधित है। एंटी-ट्रस्ट नियामक का कहना है कि यह पॉलिसी न तो पारदर्शी थी और न ही यूजर्स की स्वैच्छिक सहमति पर आधारित थी।

TAGS WhatsApp
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

स्वास्तिक मीडिया ग्रुप ला रहा है पांच चैनल और दो टैबलॉयड1

स्वास्तिक ग्रुप ऑफ कंपनी का मीडिया डिविजन स्वास्तिक मीडिया झारखंड से पांच नये चैनल और दो टैबलॉयड जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इन पांच चैनल में एक रीजनल चैनल और चार नेशनल चैनल शामिल हैं। इ

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 07 January, 2025
Last Modified:
Tuesday, 07 January, 2025
mukesh1

स्वास्तिक ग्रुप ऑफ कंपनी का मीडिया डिविजन स्वास्तिक मीडिया झारखंड से पांच नये चैनल और दो टैबलॉयड जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इन पांच चैनल में एक रीजनल चैनल और चार नेशनल चैनल शामिल हैं। इस समूह के पास पायनियर अंग्रेजी की फ्रेंचाइजी भी है। चैनलों में एक न्यूज चैनल, जनरल इंटरटेनमेंट चैनल और धार्मिक चैनल शामिल होंगे। टैबलॉयड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होगा। अंग्रेजी टैबलॉयड का न्यूज एवैन्यू नाम से चार एडिशन और हिंदी टैबलॉयड का एक एडिशन प्रकाशित होगा। यह सभी वेंचर झारखंड की राजधानी रांची से संचालिते होंगे। अंग्रेजी टैबलॉयड न्यूज एवैन्यू के नाम से शुरू किया जायेगा।

जिसका पहला एडिशन रांची होगा और उसके बाद इसे जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद से प्रकाशित किया जायेगा। और हिंदी टैबलॉयड का पूरे प्रदेश के लिए एक ही एडिशन लाया जायेगा। इस टैबलॉयड की कीमत 2 रूपये रखी गई है हिंदी और अंग्रेजी के कॉम्बो ऑफर में इसकी कीमत 3 रुपये तय की गई है। गौरतलब है कि इस ग्रुप ने 2008 में अंग्रेजी अखबार पायनियर की झारखंड में फ्रेंचाइजी ली थी, तब से यही ग्रुप इस अखबार को प्रकाशित कर रहा है।

स्वास्तिक मीडिया के डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ विनोद सरावगी हैं। अंग्रेजी टैबलॉयड का नवंबर में विस्तार करके पश्चिम बंगाल और बिहार में लॉन्च किया जायेगा । इसी तरह हिंदी टैबलॉयड का विस्तार करके ओडिसा, पश्चीम बंगाल और नॉर्थ इंस्ट राज्यों में शुरू किया जायेगा। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS media s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

100 दिवसीय टीबी अभियान को टीबी उन्मूलन होने तक सक्रिय रखना होगा ||

टीबी मृत्यु दर, देश की औसत टीबी मृत्यु दर के बराबर थी, जहाँ टीबी की नए रोगी दर देश के औसत नए टीबी रोगी दर से कम थी, उन 347 जिलों को इस अभियान में शामिल किया गया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Monday, 06 January, 2025
Last Modified:
Monday, 06 January, 2025
Test

भारत सरकार का 100 दिवसीय टीबी अभियान (7 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक) टीबी उन्मूलन की दिशा में एक सराहनीय कदम है। यह सरकार की ओर से एक देश व्यापी पहल है कि जिन लोगों को टीबी का खतरा सर्वाधिक है या जो लोग अक्सर टीबी या स्वास्थ्य सेवा से वंचित रह जाते हैं, उन तक टीबी की सर्वश्रेष्ठ सेवाएं पहुँचें।जब तक हर टीबी रोगी की सही जांच नहीं होगी तब तक उसे टीबी का प्रभावकारी इलाज कैसे मिलेगा?

जब तक उन्हें टीबी का प्रभावकारी इलाज नहीं मिलेगा, तब तक फेफड़े की टीबी फैलती रहेगी और टीबी  से पीड़ित लोग भी अनावश्यक पीड़ा झेलते रहेंगे और टीबी मृत्यु का खतरा भी अत्यधिक रहेगा। इसीलिए यह 100 दिवसीय टीबी अभियान अत्यंत अहम है क्योंकि यह उन  लोगों तक टीबी सेवाएं पहुँचाने के लिए केंद्रित है जो प्रायः स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में रहते हैं और जिन्हें टीबी की सही जाँच और उचित इलाज नहीं मिल पाता।

यह 100 दिवसीय टीबी अभियान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह संभवत: पहला राष्ट्र-व्यापी प्रयास है कि सभी लोग जिन्हें टीबी होने का खतरा अधिक है, उनकी टीबी जांच होनी है। टीबी के लक्षण हों या न हों, सभी की एक्स-रे जाँच होगी, यदि इसमें संभावित टीबी निकलेगी तो टीबी की पक्की जाँच (मॉलिक्यूलर टेस्ट) के लिए उनको भेजा जाएगा। जिनको टीबी निकलेगी उनको टीबी के प्रभावकारी इलाज से जोड़ा जाएगा और जिनको टीबी (या संभावित टीबी) नहीं निकलेगी उनको टीबी से बचने वाले इलाज (लेटेंट टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी) दी जाएगी जिससे कि निकट भविष्य में भी उनको टीबी रोग न हो।

इस अभियान के तहत उन लोगों तक पहुँचने का प्रयास किया जा रहा है जो कुपोषित हैं, एचआईवी के साथ जीवित हैं,  जिन्हें मधुमेह या डायबिटीज है, जो तंबाकू या शराब का सेवन करते हैं, जिनके किसी करीबी को टीबी रोग है, या अन्य किसी कारण से टीबी का खतरा अधिक है।टीबी के 4 लक्षण हैं: 3 हफ्तों से अधिक चलने वाली खाँसी, भूख न लगना या बिना करण वजन गिरना, बुखार होना या रात को बेवजह पसीना आना।

TAGS media
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

ZEE5 में डिजिटल के नेशनल सेल्स हेड बने विक्रम चंदे

TikTok के उत्तरी अमेरिका में ऐड सेल्स के हेड समीर सिंह ने दिया इस्तीफा

Samachar4media Bureau by
Published - Monday, 06 January, 2025
Last Modified:
Monday, 06 January, 2025
Test

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'टिकटॉक' (TikTok) के उत्तरी अमेरिका (North America) में ऐड सेल्स के हेड समीर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह कंपनी के साथ फरवरी के अंत तक बने रहेंगे।

TAGS E4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए