सूचना:
मीडिया जगत से जुड़े साथी हमें अपनी खबरें भेज सकते हैं। हम उनकी खबरों को उचित स्थान देंगे। आप हमें mail2s4m@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं।

BW exclusive: आपके मन में आने वाले हर 'सवाल' का अरनब गोस्वामी ने दिया जवाब...

वरिष्‍ठ पत्रकार अरनब गोस्‍वामी अपने आप में बड़ा नाम है। अरनब गोस्‍वामी की गिनती उन लोगों में होती है जो मार्केट में ट्रेंड स्‍थापित करते हैं। अपने फ्लैगशिप शो ‘Newshour’ को वह बुलंदियों पर ले जा चुके हैं और अपने समय में उनका चैनल ‘Times Now’ निर्विवाद रूप से मार्केट में लीडरशिप की पोजीशन पर रहा है।

Last Modified:
Monday, 03 April, 2017
arnab


वरिष्‍ठ पत्रकार अरनब गोस्‍वामी अपने आप में बड़ा नाम है। अरनब गोस्‍वामी की गिनती उन लोगों में होती है जो मार्केट में ट्रेंड स्‍थापित करते हैं। अपने फ्लैगशिप शो ‘Newshour’ को वह बुलंदियों पर ले जा चुके हैं और अपने समय में उनका चैनल ‘Times Now’ निर्विवाद रूप से मार्केट में लीडरशिप की पोजीशन पर रहा है।

arnab1अब अरनब अपना बहुप्रतीक्षित न्‍यूज वेंचर ‘Republic TV’ लॉन्‍च करने की तैयारी में है। आने वाले कुछ हफ्तों में ही इसके लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। अरनब के इस नए वेंचर के बारे में कहा जा रहा है कि यह पहला वेंचर होगा, जो पत्रकारों द्वारा चलाया जाएगा और इसका प्रबंधन भी पत्रकारों के हाथ में होगा। अरनब गोस्‍वामी ने अपने वेंचर के लिए जिन पत्रकारों को हायर किया है, उनकी औसत उम्र 25 साल है। इस बारे में अरनब का कहना है कि ये युवा ही देश का भविष्‍य हैं और इनमें भारत को बदलने की क्षमता है।

बिजनेसवर्ल्‍ड (Businessworld) के सुमन कुमार झा के साथ एक इंटरव्‍यू के दौरान अरनब ने कहा कि यह एक हिंग्लिश चैनल होगा। उन्‍होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर समर्थक हैं और कहा कि वह ललितगेट ‘Lalitgate’ जैसी स्‍टोरी करते रहेंगे। अरनब का कहना है कि कुछ चैनल नहीं चाहते हैं कि ‘रिपब्लिक’ शुरू हो, इसके लिए इन चैनलों ने तमाम तरह के हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं और वे डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स से रिपब्लिक का प्रसारण एक माह के लिए बंद करने को कह रहे हैं। अरनब गोस्‍वामी का यह भी कहना है कि वह लुटियंस दिल्ली की पत्रकारिता से बंधकर नहीं रहने वाले हैं और इससे स्‍वतंत्र होंगे, जैसा कि मीडिया पिछले 70 वर्षों में नहीं कर पाई है। उन्‍होंने भरोसा जताया कि उनका वेंचर लोगों का न्‍यूज देखने का नजरिया बदल देंगा।

प्रस्‍तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश :

सबसे पहले लोग यह जानना चाहते हैं (the nation wants to know) ‘रिपब्लिक टीवी’ कब शुरू होगा। क्‍या आपने इसके लिए कोई तारीख तय कर रखी है ?

रिपब्लिक टीवी कब शुरू होगा, इसके बारे में मैंने कोई निश्चित समय तय नहीं किया है। लेकिन जिस हिसाब से हम इसको लेकर काम कर रहे हैं, उसके अनुसार उम्‍मीद है कि यह कुछ हफ्तों में शुरू हो सकता है। अब इसमें ज्‍यादा समय नहीं है और हम जल्‍द ही इसे लॉन्‍च करने के करीब हैं। चूंकि मेरा मानना है कि जब भी लॉन्‍च करो, आपका प्रॉडक्‍ट परफेक्‍ट होना चाहिए, ऐसे में मुझे काफी खुशी हो रही है कि हमने काफी अच्‍छा प्रॉडक्‍ट तैयार किया है और अब यह बनकर तैयार है। मैं हवा में बात करने वालों में से नहीं हूं बल्कि मैं काम करने में यकीन रखता हूं। जैसे ही हम इसकी लॉन्चिंग को लेकर तैयारी पूरी कर लेंगे, उसके बाद जल्‍द ही इसे लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

आप मार्केट के लीडर रह चुके हैं। आपके फ्लैगशिप शो ‘Newshour’ ने भी काफी नाम कमाया। ऐसे में आप अपनी वही पुरानी पोजीशन arnab2हासिल करने के लिए किस तरह की योजना बना रहे हैं। क्‍या इसको लेकर आपने अपने मन में कोई लक्ष्‍य अथवा समय सीमा तय की है?

मुझे किसी पोजीशन पाने के चक्‍कर में नहीं पड़ना है। ‘Newshour’ के दौरान हम मार्केट में छाये हुए थे। हम एक बार फिर वापसी करेंगे और दोबारा से मार्केट पर छा जाएंगे। इस समय मार्केट में कोई लीडर नहीं है। जैसा कि आपको पता ही होगा कि अंग्रेजी टीवी न्‍यूज मार्केट भी पहले वाली स्थिति में नहीं है। इस समय सभी चैनल खुद के नंबर वन होने का दावा कर रहे हैं। इस बात से ही साफ पता चल जाता है कि इस समय मार्केट में कोई भी चैनल लीडर की भूमिका नहीं निभा रहा है। ऐसे में जब मार्केट पूरी तरह साफ है और कोई भी लीडर बनने की स्थिति में नहीं है तो मेरे लिए यह काफी सही स्थिति है। सच कहूं तो ‘Times Now’ की रेटिंग में 15-20 प्रतिशत की गिरावट को लेकर मैं खुश नहीं हूं क्‍योंकि यही वो चैनल है जिसका मैंने नेतृत्‍व किया था और उस समय हमारे और प्रति‍द्वंद्वियों के बीच 20 प्रतिशत का अंतर था। यही नहीं, सुपर प्राइम टाइम में तो हमारे और प्रति‍द्वंद्वियों के बीच में 50 प्रतिशत से ज्‍यादा का अंतर (gap) था। अब वह गैप दिखाई नहीं देता है। क्‍या मैं इस बात से खुश हूं?, नहीं बिल्‍कुल नहीं। क्‍या रिपब्लिक को लॉन्‍च करने का मेरे लिए यह उचित समय है? हां, इसलिए मुझे किसी तरह का एरिया वापस हासिल (recapture) करने की कोई जरूरत नहीं है। रिपब्लिक पहले दिन से ही मार्केट में लीडर होगा।

 आपकी प्रतिस्‍पर्द्धा किसके साथ है यानी आप किसे अपना प्रतिद्वंद्वी मानते हैं?

मेरी प्रतिस्‍पर्द्धा पत्रकारिता में हमारे अपने इनोवेशंस (innovations) से है, जो मैं और मेरी टीम पिछले दस वर्षों में लेकर आई है। हमारी पत्रकारिता हमारे दिल में बसती है। ऐसे में हमारी किसी के साथ कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है खासकर इंग्लिश न्‍यूज जॉनर (genre) में। हम पत्रकारिता का एक नया स्‍वरूप लेकर आने वाले हैं और इसे हम बहुत आगे के लेवल तक ले जाएंगे। इसमें आक्रामकता (aggression), जवाबदेही (accountability), जिम्‍मेदारी (responsibility), जांच-पड़ताल (investigations) और साक्षात्‍कार (interviewing) शामिल होगा। हम ये सब दोबारा से शुरू करने वाले हैं। आप जानते ही होंगे कि आप किसी दूसरे से मुकाबला नहीं कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि टीवी दर्शकों में सिर्फ छह प्रतिशत लोग ही न्‍यूज जॉनर को देखते हैं। मैं इन छह प्रतिशल लोगों को लेकर किसी से कोई मुकाबला करने नहीं जा रहा हूं। मैं यहां अन्‍य 94 प्रतिशत लोगों के लिए काम कर रहा हूं। मेरा स्‍टाइल हमेशा से दर्शकों की संख्‍या बढ़ाने वाला रहा है, जैसा कि मैंने ‘Times Now’ में किया था। हमने इंग्लिश न्‍यूज जॉनर का विस्‍तार किया था और अब हम सभी जॉनर को आगे बढ़ाएंगे।

आपने न्‍यूज यूनिवर्स के विस्‍तार की बात कही है। बार्क (BARC) रेटिंग के अनुसार, पिछले एक महीने में अंग्रेजी न्‍यूज चैनल की व्‍युअरशिप में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आप क्‍या सोचते हं कि क्‍या यह आपके लिए शुभ संकेत हैं?

हां, ये हमारे लिए बहुत अच्‍छे संकेत हैं लेकिन मैंने हमेशा से कहा है कि अंग्रेजी न्‍यूज व्‍युअरशिप पूरी तरह से इन नंबरों से रिफ्लेक्‍ट नहीं होती है। मेरा मानना है कि जल्‍द ही यह नंबर 100 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर जाएंगे। आज के समय में हिन्‍दी चैनलों के मुकाबले अंग्रेजी न्‍यूज जॉनर पांच से छह गुना आगे बढ़ रहा है। पांच साल पहले सिर्फ हिन्दी चैनल ही आगे बढ़ रहे थे। ऐसे में सवाल उठता है कि हिन्‍दी के मुकाबले अंग्रेजी न्‍यूज चैनल क्‍यों पांच गुना आगे बढ़ रहा हैं? इसका जवाब बिल्‍कुल साफ है कि लोग इन दिनों अंग्रेजी ज्‍यादा बोल रहे हैं1 वह हिंग्लिश में बातचीत करते हैं। मैं भी हिंग्लिश पर ही काम कर रहा हूं।

यदि हम अंग्रेजी न्‍यूज चैनलों की बात करें तो इनकी संख्‍या काफी है। आपको क्‍या लगता है, इनमें से कितने चैनल लंबे समय तक चल सकेंगे?

यदि मैं अपनी बात करूं तो मेरे लिए कोई भी खिलाड़ी नहीं है। मेरे लिए सिर्फ रिपब्लिक है और बाकी सब अलग हैं। आपको वो दिन याद ही होंगे जब मेरा शो आता था और अन्‍य शो भी आते थे। हमें 80-85 व्‍युअरशिप क्‍यों मिली? अब क्‍या चीजें समाप्‍त हो गई हैं? Times Now में अब क्‍या हो रहा है और क्‍यों यह आगे नहीं बढ़ पा रहा है? इसलिए हम किसी से भी अपनी प्रतिस्‍पर्द्धा मानकर नहीं चल रहे हैं। जहां तक इंग्लिश न्‍यूज जॉनर की बात है तो हमारे लिए एक बात बिल्‍कुल साफ है कि लोग ईमानदारी (honesty), स्‍पष्‍टवादिता (straightforwardness) और सीधे प्रहार (directness) को पसंद करते हैं। इसलिए एक तरफ हम हैं और दूसरी तरफ अन्‍य नकल करने वाले (copycats) लोग हैं। लोग ऐसे नकलचियों को देखना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग आपस में ही लड़ते-झगड़ते रहेंगे। मैं उन्‍हें शुभकामना देता हूं। ऐसे लोगों से मेरी गुजारिश है कि अब तो समझ जाएं कि वो क्‍या कर रहे हैं, नकलची कभी सफल नहीं होते हैं। हालांकि असली (original) की गैरमौजूदगी में ऐसे लोग कुछ समय तक तो अपने आपको तीसमारखां समझ सकते हैं लेकिन कुछ हफ्ते बाद ऐसे लोगों की यह गलतफहमी दूर हो जाएगी।

अभी आपने इंग्लिश न्‍यूज चैनलों के विस्‍तार की बात कही थी लेकिन कई लोगों का मानना है कि यह कोई मुद्दा नहीं है और यदि हिन्‍दी न्‍यूज चैनलों के संदर्भ में देखें तो यह काफी असंगत है। ऐसे में आप इस धारणा को किस रूप में लेते हैं और क्‍या इसे बदला जा सकता है?

मैं इस तरह की धारणा को कोई चुनौती देना नहीं चाहता हूं। मैंने तो सिर्फ आपसे यह कहा था कि बार्क के जो आंकड़े आए हैं, उनके अनुसार हिन्‍दी न्‍यूज जॉनर के मुकाबले अंग्रेजी न्‍यूज जॉनर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस बात को चुनौती देने की कोई जरूरत है। नबरों ने अपने आप ही सारी चीजें स्‍पष्‍ट कर दी हैं। मैं हिन्‍दी न्‍यूज जॉनर के खिलाफ नहीं हूं और न ही उसके साथ मेरी कोई प्रतिद्वंद्विता है। इंग्लिश/हिंग्लिश न्‍यूज जॉनर का प्रभाव काफी बढ़ रहा है और बातचीत भी अब इसमें ज्यादा होती है। ऐडवर्टाइजर्स मेरे अनुसार किसी प्रॉडक्‍ट को लेकर अपनी अप्रोच नहीं बदलेंगे। आजकल ऐडवर्टाइजर्स ज्‍यादा से ज्‍यादा संवाद पर निर्भर हैं। वे भी देश के अच्‍छे नागरिक हैं, इ‍सलिए वे ऐसी न्‍यूज चाहते हैं जो देश में बदलाव ला सके। वे ऐसे न्‍यूज चैनल देखना चाहते हैं जिन पर महिला अधिकारों अथवा सामाजिक मुद्दों पर बातचीत हो। हमने लगातार ऐसा किया है और मुझे काफी खुशी होगी जब इस तरह की पत्रकारिता के लिए लोग मुझसे जुड़ेंगे। मैं यहां उन चीजों को कर रहा हूं, जिनका देश पर काफी अच्‍छा प्रभाव पड़े। अब टीवी न्‍यूज देखने वालों से अपील करूंगा कि वे मुझे देखें। मैं यहां पर देश के सभी टीवी न्‍यूज देखने वाले दर्शकों से अपील करूंगा कि वे मुझे देखें।

 arnab3आप इस बात पर जोर दे रहे हैं कि आप हिंग्लिश न्‍यूज जॉनर में यकीन रखते हैं, तो क्‍या यह मार्केट में बदलाव की वजह से है या आपने हमेशा से ही ऐसा किया है?

मुझे नहीं पता कि लोग कभी-कभी इतने बड़े शब्‍दों का इस्‍तेमाल क्‍यों करते हैं।मुझे लगता है कि एंकर्स को ज्‍यादा महत्‍व देते हुए खुद को दर्शकों से अलग कर रहे हैं, जो पहले ऐसा कर चुके हैं। ऐसे लोगों को अपनी गलती सुधार लेनी चाहिए। कुछ एंकर्स जो अभी भी दून स्‍कूल की भाषा में बात करते हैं उन्‍हें यह समझ लेना होगा कि दून स्‍कूल की भाषा का न तो कोई वर्तमान है और न ही कोई भविष्‍य है, यह देश के लिए अब पुरानी बात हो चुकी है। लेकिन जो केंद्रीय विद्यालय हमारा अतीत है, वही अब देश का वर्तमान और भविष्‍य है। अब हमें उच्‍च वर्ग के उन झूठे दावों से ऊपर उठना होगा, जो कुछ सेक्‍शंस में अंग्रेजी न्‍यूज का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

मैं एक ऐसे ब्रॉड बेस्‍ट वर्जन की बात कर रहा हूं जैसा भारत होगा और यही कारण है कि मैं अंग्रेजी का विरोध नहीं कर रहा हूं। मैं हिंग्लिश की बात कर रहा हूं। इसलिए मेरी बातों का गलत मतलब न निकालें। मैं इंग्लिश में बात कर रहा हूं लेकिन मैं तीन-चार अन्‍य भारतीय भाषाओं में आसानी से माइग्रेट कर सकता हूं। यह मेरी ताकत है, न कि मेरी कमजोरी।

अभी तक पारंपरिक पत्रकार की छवि निर्विकार (faceless entity) की थी इसलिए वह सिर्फ रीडर और न्‍यूज के बीच एक माध्‍यम था। दूसरे शब्‍दों में कहें तो आपकी इमेज एक रॉकस्‍टार की बनी हुई है। ऐसे में आपको क्‍या लगता है कि अब पत्रकारों की भूमिका बदल चुकी है, जिसमें वह सिर्फ एक विषय बन गया है, जैसे विषय की वह जाच करता है ?

मैं खुद को रॉकस्‍टार नहीं मानता हूं। मैं यह नहीं सोचता कि पत्रकारों को फेसलेस अथवा नेमलेस होना चाहिए। हालांकि कुछ मीडिया संस्‍थान इसमें विश्‍वास रखते हैं। मैं आपको समझाता हूं, जैसे मैंने हमेशा से पत्रकारिता के लिए काम किया न कि किसी कॉरपोरेट मीडिया ग्रुप के लिए। जब मैं कॉरपोरेट मीडिया के साथ काम कर रहा था तो मैंने यह स्‍पष्‍ट कर दिया था कि मैं सिर्फ अपने प्रति जवाबदेह होऊंगा। इसलिए मैं फेसलेस रिपोर्टिंग में विश्‍वास नहीं रखता हूं। इसलिए एक रिपोर्टर को मजबूत बनाना चाहिए और उसका आदर करना चाहिए। कुछ मीडिया ग्रुप अपने एडिटर्स, एंकर्स और रिपोर्टर्स को लेकर क्‍यों असुरक्षित महसूस करते हैं, ये वही बेहतर जानते हैं। ये मीडिया मालिक बड़े इंस्‍टीट्यूट को रिप्रजेंट करते हैं। हालांकि उन्‍होंने इन इंस्‍टीट्यूशंस को बनाया नहीं है बल्कि यह उन्‍हें विरासत में मिला है। हमें रिपब्लिक अपने परिवार से विरासत में नहीं मिला है बल्कि हम इसे खुद तैयार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह ज्‍यादा सम्‍माननीय कार्य है। जब हम एक-एक ईंट को जोड़कर किसी चीज का निर्माण करते हैं तो हमें उसमें काम करने वालों की कद्र भी होती है। ऐसे लोग मेरे कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे मेरे पार्टनर्स हैं। उन्‍हें लेकर मेरे मन में कभी असुरक्षा की भावना नहीं रहती है। सभी सही सोच रखने वाले पत्रकारों से आज मैं अपील करता हूं कि वे मीडिया मालिकों से खुद को ऊपर उठाकर रखें। ऐसे मीडिया मालिकों के लिए काम न करें जो पत्रकारों को चलाते (run down) हैं, जो कंटेंट तैयार करने वालों को चलाते हैं। ऐसे मीडिया मालिक आपको पैसा तो दे सकते हैं लेकिन उनके साथ काम करने लायक नहीं है।

दिल्‍ली की मीडिया को आप कंप्रोमाइज्‍ड मीडिया (compromised media) कहते हैं। दिल्‍ली की मीडिया के बारे में आपकी यह सोच क्‍यों है?

आपको यह समझना चाहिए कि जब भी मैं लुटियंस मीडिया की बात करता हूं तो मैं इसकी नैतिकता के बारे में बात कर रहा होता हूं। दरअसल यहां की मीडिया के अंदर साहस की कमी है। उसके अंदर इतनी हिम्‍मत नहीं है कि वह भ्रष्‍टाचार के खिलाफ खड़ी हो सके, बस यही कंप्रोमाइज्‍ड मीडिया है। मैं ऐसी मीडिया को कभी भी सैल्‍यूट नहीं करूंगा। यदि कोई 70 साल का व्‍यक्ति है और वह गलत है तो किसी न किसी को उस व्‍यक्ति के खिलाफ खड़े होकर कहना चाहिए कि वह गलत है। मेरे मामले में भी लुटियंस मीडिया करीब 70 साल की हो चुकी है। ऐसे में सिर्फ उसकी उम्र को देखते हुए मेरे जैसा पत्रकार सिर्फ इसी नाते उसे सम्‍मान नहीं दे सकता है। मैं यह देखना चाहता हूं कि वे करते क्‍या हैं और सच्‍चाई यही है कि पिछले 70 वर्षों में उन्‍होंने कुछ भी नहीं किया है। सिर्फ यही कारण है कि मैं उन्‍हें कंप्रोमाइज्‍ड मीडिया कहकर बुलाता हूं।

आप भी मानते हैं कि ‘ओपिनियन’ पत्रकारिता का भविष्‍य है। ऐसे में कुछ लोग यह भी कहते हैं कि आप ज्‍यादा ज्ञान की बात करते हैं। इस बारे में आपका क्‍या कहना है?

जब भी हम कोई स्‍टोरी ब्रेक करते हैं तो उसमें तथ्‍य (Facts) बहुत जरूरी होते हैं और तथ्‍यों व गहरे विश्‍लेषण के आधार पर हमने कई स्‍टोरी ब्रेक की हैं। लेकिन मेरा मानना है कि फैक्‍ट्स तो उपलब्‍ध होते हैं और ओपिनियन बहुत अच्‍छी चीज है। लेकिन पिछले दस वषों में हमने लोगों को यह बताने के लिए पर्याप्‍त काम किया है कि हमारे तथ्‍य गलत नहीं हैं। मेरे कहने का मतलब है कि तथ्‍यों के मामले में हम इतने सही ह कि सिर्फ एक बार हमारे टीवी चैनल पर तथ्‍यों में गड़बड़ी पर मुझे कोर्ट में भी घसीटा गया। में ईमानदारी से कोर्ट में खड़ा रहा। मैंने सुप्रीम कोर्ट में भी पेश हुआ। कोर्ट में पेश होने के बाद मुझे यह अच्‍छी तरह समझ में आ गया कि फैक्‍ट्स काफी महत्‍वपूर्ण हैं। मुझे यह समझ में आ गया कि मुझे अपने तथ्‍यों को लेकर और ज्‍यादा सावधानी बरतनी चाहिए। मैं तब से इस तरह की बातों को लेकर काफी सतर्क हूं। लेकिन मेरा कहना है कि ओपिनियन ही पत्रकारिता का भविष्‍य है और इसे तथ्‍यों के खंडन की जरूरत नहीं है।

लेकिन पारंपरिक स्‍कूलों में पढ़ने वाले बहुत से लोग क्‍या कहेंगे ?arnab

मैं किसी तरह के पारंपरिक (conventional) स्‍कूल में भरोसा नहीं करता हूं। ये पारंपरिक स्‍कूल कौन हैं और ये मुझे पढ़ाने वाले कौन हैं। ये कहां से और क्‍यों आए हैं और इन्‍होंने ऐसा क्‍या किया है जो मैंने नहीं किया। इस देश के 85 प्रतिशत लोगों ने मुझे देखा है और ऐसे पारंपरिक स्‍कूल 15 प्रतिशत के साथ ही स्‍ट्रगल कर रहे हैं। मैं जो भी करता हूं, वे मेरी और मेरी टीम का स्‍टाइल है। मैं ऐसे नकल करने वालों को पारंपरिक स्‍कूल मानकर क्‍यों चलूं। अब नई तरह की पत्रकारिता की शुरुआत हो रही है और मैंने पुरानी वाली पत्रकारिता को नकार दिया है। आपको मुझसे इस तरह के स्‍कूलों के बारे में सवाल नहीं पूछने चाहिए। मैंने अपने आपको दिल्‍ली की मीडिया से अलग घोषित कर रखा है। इसलिए इसे इसी रूप में लें। यही मेरी इंडिपेंडेंस की घोषणा है। इसलिए पारंपरिक स्‍कूल के बारे में लगातार यह सवाल मेरी समझ से परे है।

आप ग्‍लोबल न्‍यूज एकत्रित करने के खिलाड़ी के रूप में भी रिपब्लिक को पेश कर रहे हैं। ग्‍लोबल न्‍यूज के बारे में हमारे पास कोई भारतीय दृष्टिकोण नहीं है। ऐसे में आप इस जर्नी के बारे में इतने भरोसे से कैसे कह रहे हैं ?

 इस बात को लेकर मुझे पूरा भरोसा है। जब हमने टाइम्‍स नाउ शुरू किया था तब हमने रॉयटर्स के पास जाकर चैनल को खड़ा करने के लिए कुछ इन्‍वेस्‍टमेंट की बात कही थी। मुझे यह बताते हुए काफी फख्र महसूस हो रहा है कि उस समय 15 देशों के लोगों को मैंने टीवी का प्रशिक्षण दिया था। इनमें से कुछ ग्‍लोबल न्‍यूज एडिटर्स को तो मुंबई के लोअर परेल स्थित हमारे न्‍यूजरूम में ट्रेनिंग दी गई थी। इस बात से मुझे यह भरोसा हो गया कि हम विभिन्‍न कल्‍चर और विविध माहौल में भी काम कर सकते हैं। इसलिए मुझे इस तरह की बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सवाल सिर्फ यह है कि क्‍या हम इसे अकेले करेंगे अथवा हम इसमें दूसरों का सहयोग भी लेंगे? क्‍या हम इसे सिर्फ डिजिटल पर करेंगे अथवा इसे टीवी पर भी शेयर करेंगे ? हम कंटेंट कैसे जुटाएंगे, इसका नेचर कैसा होगा, इसे कहां तैयार किया जाएगा और कहां एडिट होगा, ये सभी सवाल आने वाले 6-12 महीनों तक मेरे दिमाग में हैं  और रिपब्लिक वर्ल्‍ड के साथ रिपब्लिक टीवी लॉन्च करने के बाद मैं अपना प्‍लान सबके सामने रख दूंगा। हम अपना बिजनेस कैसे बढ़ाना है, इसको लेकर हमारे पास कई इन्‍वेस्‍टमेंट ऑप्‍शंस हैं। मुझे लगता है कि अतिरिक्‍त सावधानी और कमिटमेंट के बल पर हम 2017-18 में इसे हासिल कर लेंगे। हालांकि हमने अभी इसके लिए कोई औपचारिक कॉरपोरेट घोषणा नहीं की है लेकिन यह सब दिमाग में है।

देखा गया है कि बिना सरकार के सपोर्ट के ग्‍लोबल मीडिया प्‍लेयर्स को मुश्किल से सफलता मिलती है। आपको लगता है कि यह एक व्यावहारिक विचार है?

मौजूद रहने और सफल होने में अंतर है। आप तभी सफल हो सकते हैं जब आप प्रतिस्‍पर्द्धी मार्केट में हों। इसलिए मार्केट में जब तक कॉम्प्टीशन नहीं होगा, तब तक आपकी सफलता का दावा उचित प्रतीत नहीं होगा। रही बात राज्‍य के सपोर्ट की तो यह बेकार की बात है।

आपका कहना है कि डिजिटल ऐड सेल्‍स ज्‍यादा है और प्रिंट की ऐड सेल्‍स कम है। टेलिविजन और डिजिटल को मिलकर काम करने की जरूरत है। इस बारे में रिपब्लिक का रोडमैप क्‍या है ?

2017 में कई प्रिंट कंपनियां कम हुई हैं। अधिकांश कंपनियां मुद्रास्‍फीति की दर (rate of inflation) से कम दर पर आगे बढ़ रही हैं और कई एडिशंस बंद हो रहे हैं। मेरा मानना है कि स्‍थानीय भाषा की प्रिंट मीडिया की लाइफ ज्‍यादा है। मेरा यह भी मानना है कि अंग्रेजी प्रिंट मीडिया के सामने काफी चुनौतियां हैं और ऐडवर्टाइजर्स भी अपने विकल्‍पों का बहुत चालाकी से आकलन कर रहे हैं। मेरे विचार से पहुंच और प्रभाव के मामले में प्रिंट, खासकर इंग्लिश प्रिंट में काफी कमी आई है। मेरा आशय दूसरों के बारे में बात करना नहीं है लेकिन डिजिटल और टीवी को आगे बढ़ाना है।

आप कहते हैं कि टीवी के लिए डिजिटल दूसरी सबसे बड़ी पहचान होगी। लेकिन आप सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। टाइम्‍स नाउ या रिपब्लिक का भले हो लेकिन आपका अपना ट्विटर अकाउंट नहीं है ?arnab-final

मेरे पास इतना समय नहीं है कि मैं ट्विटर पर ज्‍यादा सक्रिय रह सकूं और मैं नहीं चाहता कि यह वनवे होकर रह जाए। मैं किसी भी माध्‍यम का मिसयूज नहीं करना चाहता हूं। रिपब्लिक ने ट्विटर पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। जब हमने इसे लॉन्‍च किया था तो 45 मिनट में ही इसके 40000 फॉलाअर्स हो गए। मैं इस सपोर्ट का बहुत सम्‍मान करता हूं। प्रत्‍येक मिनट पर हजारों लोग इसे फॉलो कर रहे हैं और मैं इसका सम्‍मान करता हूं। मैं ट्विटर पर नहीं हूं क्‍योंकि मेरा पूरा ध्‍यान इस समय रिपब्लिक पर लगा हुआ है लेकिन रिपब्लिक जल्‍द ही सभी तरह के डिजिटल मीडिया पर तेजी से एक्टिव होगा।

रिपब्लिक के बारे में बात करें तो आप कहते हैं कि आप देश के 1.3 बिलियन लोगों की आवाज बनेंगे, ऐसे में आपकी बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी लगती है?   

 इसमें कौन सी गलत बात है कि आप लोगों की बात करते हैं। क्‍या यह प्रत्‍येक पत्रकार की जिम्‍मेदारी नहीं है कि वह लोगों की आवाज बने और उनके हक के लिए खड़ा हो। त‍ब तो आप यह भी कहेंगे कि मेरी टीम के सभी मेंबर्स नेताओं की तरह बात करते हैं। मेरा कहना है कि हमें लोगों की भावानाओं को समझना चाहिए और उनकी आवाज बनकर खड़ा होना चाहिए कि उनके लिए क्‍या सही है और क्‍या गलत। इसमें राजनीति जैसी कोई बात नहीं है। मेरे पास कुछ बड़ी मीडिया कॉरपोरेट कंपनियों जितना पैसा नहीं है इसलिए मैं लोगों के बीच जा रहा हूं और अपनी बात रख रहा हूं। इसका हमें अच्‍छा रिजल्‍ट भी मिल रहा है। दुर्भाग्‍य से मुझे यह कहते हुए भी काफी पीड़ा हो रही है कि कुछ लोग डिस्‍ट्रिब्‍यूटर्स के पास जाकर कह रहे हैं कि वे उन्‍हें छह से आठ महीने की डिस्‍ट्रीब्‍यूशन फीस देंगे ताकि वे रिपाब्लिक का एक महीने  तक ब्रॉडकास्‍ट से रोक सकें। मुझे लगता है कि यह ठीक नहीं है। यह काफी गलत बात है कि लोग डिस्‍ट्रिब्‍यूटर्स के पास जाकर इस तरह की बात कर रहे हैं।

वे डिस्‍ट्रिब्‍यूटर्स से कह रहे हैं कि रिपब्लिक का प्रसारण एक महीने के लिए रोक दिया जाए, क्‍या यह पूरी तरह शर्मनाक नहीं है। सच्‍चाई यह है कि वे ईमानदार पत्रकारिता से डरे हुए हैं। आप जानते ही है कि पत्रकार कंटेंट क्रिएटर्स होते हैं और हमें इस प्रफेशन पर गर्व है। मैं इस प्रफेशन में लंबे समय से हूं ऐसे में यदि कुछ लोग सोचते हैं कि वे मुझे इस तरह एक महीने अथवा छह महीने के लिए रोक लेंगे तो मैं पर्दे से गायब हो जाऊंगा, ऐसे लोग गलत सोचते हैं। आप देश के लोगों को नहीं रोक सकते हैं। इ‍सलिए जब मैं 1.3 बिलियन लोगों की बात करता हूं तो मुझे पता है कि वे भी हमें चाहते हैं। आखिर में मैं यही कहूंगा कि कंटेंट क्रिएटर्स की जीत होगी और जिन लोगों को यह सब चीजें विरासत में मिली हैं और उन्‍होंने कोई मेहनत नहीं की है, ऐसे लोगों की हार होगी।

क्‍या आप ऐसे लोगों का नाम बताएंगे ?

लोग उनका खुद ही पता लगा लेंगे। मैं आपके जरिए उन लोगों को ये संदेश देना चाहता हूं कि मेरा यही कहना है कि आप लोग अपने आपको शर्मिंदा मत कीजिए और इंडस्‍ट्री में इस तरह के कार्यों को करने से बचना चाहिए। हालांकि रिपब्लिक की लॉन्चिंग को लेकर ऐसे लोग परेशान है और ऐसे लोग रोजाना रिपब्लिक  को लॉन्‍चिंग को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं, पैसा खर्चा कर रहे हैं। ये उन लोगों की घबराहट का प्रतीक है।

आपने एक अलग तरह की क्रेडिबिलिटी तैयार की है, जिसे ज्‍यादा लोग हासिल नहीं कर सकते हैं लेकिन कई लोगों का कहना है कि आप नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं और उनके लिए सॉफ्ट रहते हैं। इस तरह के आरोपों पर आपकी क्‍या प्रतिक्रिया है ?

मैं अपने व्‍युअर्स के अलावा किसी अन्‍य को जवाब नहीं देता हूं। मेरे व्‍युअर्स मेरे बारे में जानते हैं और वे मुझ पर भरोसा करते हैं। मेरा अपने व्‍युअर्स के साथ एक अलग नाता है और इस तरह की बातें करने वाले लोगों के लिए मैं कोई जवाब देना उचित नहीं समझता हूं।

मैं भी एक व्‍युअर हूं। यदि मैं यह पूछूं कि नरेंद्र मोदी के प्रति आपका रवैया सॉफ्ट है आर राहुल गांधी के मामले में ऐसा नहीं है तो आप क्‍या कहेंगे ? arnab1

इसके जवाब में मैं आपसे यह जानना चाहूंगा कि कृपया ऐसे पत्रकार का नाम बताएं जिसने ललितगेट स्‍टोरी का खुलासा किया हो। इसके अलावा किसी भी ऐसे पत्रकार का नाम बताएं जिसने पिछले दो साल में इस तरह की स्‍टोरी ब्रेक की हो। ऐसे एक पत्रकार का नाम बताएं जिसका सभी राजनीतिक दलों ने बहिष्‍कार (boycotted) किया हो। मेरे अपने विचार हैं और मैं ऐसे लोगों को सपोर्ट नहीं करता हूं जो ‘भारत की बर्बादी’ की बात करते हैं। मैंने अपनी अभिव्‍यक्ति की आजादी का इस्‍तेमाल ऐसे घोटाले और भ्रष्‍टाचार जैसे कॉमनवेल्‍थ गेम और ललितगेट जैसे मामलों को उजागर करने के लिए करता हूं। पिछले 20 साल में मैंने अपनी इंडिपेंडेंट पत्रकारिता को सिद्ध किया है। आप चाहते हं कि मैं लुटियंस ब्रिगेड को जवाब दूं जिसके पास मेरे खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है लेकिन वे मुझ पर कीचड़ उछालते हैं। रिपब्लिक एक अभियान है और अब यह नहीं रुकने वाला है। मेरे लिए अपनी पत्रकारिता को साबित करना जरूरी नहीं है।

जब आपके विरोधी दावा करते हैं कि आपके भाजपा से लिंक हैं और आपनी नीतियों अथवा प्रॉडक्‍ट में भी उसकी छवि दिखती है तो क्‍या आप परेशान नहीं होते हैं ?

जिन लोगों को तथ्‍यों की जानकारी नहीं होती है, मैं उनकी बातों का जवाब नहीं देता हूं लेकिन जब आपने मुझसे यह सवाल पूछा है तो मैं आपकी बात का जवाब दूंगा। क्‍या आपने मुझसे इस तरह का सवाल पूछने से पहले कोई रिसर्च की है? क्‍या आप मेरे दादाजी गौरीशंकर भट्टाचार्य के बारे में जानते हैं जो बड़े नेता थे और उन्‍होंने अपना कुछ काम शुरू करने के लिए पार्टी छोड़ दी थी? इन परिस्थितियों में उनके बैकग्राउंड को देखें और जानें कि वह फ्रीडम फाइटर के रूप में कितने समय तक अंडरग्राउंड रहे। मेरे एक और दादाजी रजनीकांत गोस्‍वामी भी कांग्रेस के बड़े नेता थे जिन्‍होंने आजादी के बाद अपनी राजनीति छोड़ दी थी। मेरे अंकल दिनेश गोस्‍वामी भी एक क्षेत्रीय पार्टी के नेता थे और वह लंबे समय तक राज्‍यसभा में रहे। यदि आप किसी चीज के बारे में बात करते हैं तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। हालांकि मेरा यही कहना है कि मैं सिर्फ एक पत्रकार हूं और मैं इन सवालों की तह में नहीं जाना चाहता हूं।

चलिए अब आपके इन्‍वेस्‍टर्स की बात करते हैं। आपको कितना फंड मिला है और भविष्‍य में कितना और मिलने की उम्‍मीद है ?

मेरे सभी इन्‍वेस्‍टर्स की लिस्‍ट इंटरनेट पर है और मेरे सभी इन्‍वेस्‍टर्स का मेरी पत्रकारिता में भरोसा है। मेरे जितने भी इन्‍वेस्‍टर हैं वे सभी मेरे व्‍युअर्स हैं। व्‍युअर्स ने ही मेरे वेंचर में पैसा लगाया है और वे नजर भी रखते हैं। सच कहूं तो यह प्रॉडक्‍ट उनका भरोसा है। मैं इस ऑर्गनाइजेशन को एक आंदोलन (movement) के रूप में शुरू कर रहा हूं न कि बिजनेस के रूप में। आपको यह समझना चाहिए और रिपब्लिक को एक पारंपरिक रूप में नहीं देखना चाहिए।

यदि सीधे शब्‍दों में मैं आपके सवाल का जवाब दूं तो वह यह है कि मेरा इन्‍वेस्‍टमेंट पब्लिक के बीच से है। मैं आपकी कंपनी समेत सभी मीडिया कंपनियों से अपील करता हूं कि वे मेरे इन्‍वेस्‍टमेंट को लेकर किसी भ्रम में न रहें। वे इसके एक-एक रुपये का हिसाब देख सकते हैं और इसे साप्‍ताहिक आधार पर अपडेट भी कर सकते हैं। एक मीडिया कंपनी से लोग यही अपेक्षा करते हैं। मैं वादा करता हूं कि रिपब्लिक में जितना भी निवेश हुआ है वह पब्लिक से हुआ है और यह पब्लिक की ओर से ही रहेगा। लेकिन मैं आपसे कहता हूं कि आप दूसरी बड़ी मीडिया कंपनियों से उनके इन्‍वेस्‍टमेंट के बारे में पूछें और जानें कि उनके रीयल इन्‍वेस्‍टर कौन हैं। यदि आपको इन सब बातों का जवाब मिल जाए तो आप वापस आकर रिपब्लिक की फंडिंग की इससे तुलना करें। इस तरह आपको अपने सवाल का जवाब आसानी से मिल जाएगा।

    इस वेंचर में आपकी हिस्‍सेदारी (stake) कितनी है ?

aranb3

यह वेंचर इस तरह की चीजों से अलग है। यदि आप इन्‍वेस्‍टमेंट के पैटर्न को देखेंगे तो इसे समझना आसान होगा। यह हमारा ऑर्गनाइजेशन है। यह पहला ऐसा वेंचर है जिसे पत्रकार चलाते हैं, जिसका स्‍वामित्‍व पत्रकार के पास है और पत्रकार ही इसे मैनेज करते हैं। यानी सभी कुछ पत्रकारों के हाथ में है। मैंने पैसे के लिए कभी भी काम नहीं किया है। मैं अपने काम में यकीन करता हूं।

आपका रेवेन्‍यू मॉडल क्‍या होगा। आप खुद को लंबे समय तक कैसे मार्केट में टिका पाएंगे, क्‍या आप ऐडवर्टाइजिंग का सहारा लेंगे ?

आज के मीडिया बिजनेस पर ऐडवर्टाइजिंग का काफी प्रभाव है। आज के समय में मीडिया सबस्क्रिशन से ज्‍यादा ऐडवर्टाइजिंग की वजह से चल रहा है। मेरा मानना है कि हमें भी इसी ट्रेंड का पालन करना होगा।

आपको ऐडवर्टाइजर्स से किस तरह की प्रतिक्रिया मिली है ?

ऐडवर्टाइजर्स से हमें काफी जबरदस्‍त रिस्‍पॉन्‍स मिला है। लगभग सभी ऐडवर्टाइजर्स बड़े संस्‍थानों को छोड़कर रिपब्लिक की तरफ आ रहे हैं। कई बड़े नाम रिपब्लिक से बतौर स्‍पॉन्‍सर जुड़े हैं। यदि आप ये पूछते हैं कि वे ऐसा क्‍यों कर रहे हैं और रिपब्लिक के साथ बड़े ऐडवर्टाइजर्स क्‍यों जुड़े हैं तो इसका सीधा सा जवाब है कि उन्‍हें हमारे ऊपर पूरा भरोसा है। वे मेरे शो देख चुके हैं और वे जानते हैं कि मैं किस तरह की पत्रकारिता करता हूं। ऐडवर्टाइजर्स के साथ मेरे रिश्‍ते काफी निजी और भावनात्‍मक स्‍तर पर हैं। इसी तरह का कनेक्‍ट हमारे पास होना चाहिए। मैंने उन्‍हें यह भी बताया है कि देश को बदलने की इस प्रक्रिया में उनका भी योगदान होगा। ऐडवर्टाइजर्स भी व्‍युअर्स हैं और वे भी देश को बदलना चाहते हैं।

आपको क्‍या लगता है, कितनी जल्‍दी आप इन सब चीजों को कर लेंगे ?

भगवान के आशीर्वाद से और लोगों के सपोर्ट से हम जल्‍द ही यह सब कर लेंगे। मैं इन सब चीजों को लेकर ज्‍यादा नहीं सोचता हूं। जैसा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं कोई बिजनेसमैन नहीं हूं। मैं कंटेंट के बारे में ज्‍यादा चिंता करता हूं। मेरा मानना है कि यदि कंटेंट सफल रहा तो ऐडवर्टाइजिंग उसे फॉलो करेगा और ऑर्गनाइजेशन बहुत अच्‍छा चलेगा। लेकिन मैं आपको एक बात और बता दूं कि हमारे ऑर्गनाइजेशन में कई लोग कम सैलरी पर आए हैं। इन लोगों ने सिर्फ इसी वजह से हमारे ऑर्गनाइजेशन को जॉइन किया है कि उन्‍हें मेरी पत्रकारिता पर भरोसा है। मैं उन्‍हें पैसे से नहीं तौलता हूं और न ही वे ऐसा करते हैं। आज के माहौल में हमें रिपब्लिक को दूसरे तरह के ऑर्गनाइजेशन के रूप में देखना होगा।

 आप इंडस्‍ट्री में काफी बड़ा नाम हैं। आप अपने वेंचर में बड़े नाम क्‍यों नहीं जोड़ रहे हैं ?

हमने अभी तक पब्लिकली कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे में आप लोग कैसे अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे साथ कौन जुड़ा है और कौन नहीं। ये बात बिल्‍कुल सही है कि अपनी मजबूत एडिटोरियल टीम के बिना हम अपने वेंचर को लॉन्‍च नहीं करेंगे। इसके लिए हम एक मजबूत एडिटोरियल टीम तैयार कर रहे हैं और कई अच्‍छे पत्रकार इसमें शामिल हो चुके हैं।

बोफोर्स मामले का खुलासा करने वाली जर्नलिस्ट चित्रा सुब्रमण्यम हमारी एडिटोरियल एडवाइजर हैं और मुझे उन पर गर्व है। इसके अलावा निरंजन नारायणस्‍वामी ने न्‍यूजडेस्‍क पर बतौर एडिटर जॉइन किया है। वह टाइम्‍स नेटवर्क से आकर हमसे जुड़े हैं और उनके अंदर बहुत प्रतिभा है। इसके अलावा चारु ठाकुर को हमने प्रेजिडेंट आफ कंटेंट और चीफ एग्जिक्‍यूटिव प्रॉड्यूसर बनाया है। मुझे बहुत गर्व है कि उनके जैसा टैलेंट हमारी टीम में शामिल है।

इसके अलावा थांथी टीवी के लोकप्रिय एंकर भी जल्‍द हमारे साथ जुड़ने वाले हैं। हमारी टीम में मेजर (रिटायर्ड) गौरव आर्य भी स्‍ट्रेटजिक अफेयर्स एक्‍सपर्ट के बतौर जुड़े हैं। देश में पत्रकारिता का यही भविष्‍य है और हम कांट्रिब्‍यूटर्स, प्रॉड्यूसर्स, एडिटोरियल स्‍टाफ और रिपोर्टरों का एक बहुत विशाल पूल बनाने जा रहे हैं। अभिषेक कपूर दिल्‍ली में हमारे एग्जिक्‍यूटिव एडिटर हैं और वह एक बहुत ही कमाल के पॉलिटकल जर्नलिस्‍ट हैं। पीटीआई के स्नेहेश एलेक्स फिलिप ने भी हमारी टीम को जॉइन किया है। यही पत्रकारिता का भविष्‍य है।

आपके चैनल में एक इन्‍वेस्‍टर राजीव चंद्रशेखर हैं। वह केरल में एनडीए के पदाधिकारी भी हैं। सभी लोग जानते हैं कि उनका ऑर्गनाइजेशन अपने कर्मचारियों को लेटर लिखकर बताता है कि उनकी एडिट लाइन कैसी होनी चाहिए। कुछ लोग कहते हैं कि आप भी उसी एडिट लाइन पर चलते हैं। क्‍या आपको लगता है कि आपकी एडिट लाइन भी इस तरह की फिलॉसफी से निर्देशित होनी चहिए ?

:सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि मेरा सेना , देश और राष्‍ट्र की तरफ झुकाव(pro-military, pro-India, pro-nationalist) है ।  मुझे लगता है कि लुटियंस मीडिया ने इस तरह की फिलॉसफी फैला रखी है कि जो लोग सेनाप्रेमी अथवा राष्‍टप्रेमी होते हैं वे राइट विंगर्स होते हैं। देश में 99 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जबकि सौ प्रतिशत लोगों को ऐसा होना चाहिए।

Arnab-Goswamiमुझे एशियानेट ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड से मिले निवेश पर बहुत गर्व है। एशियानेट देश का सबसे पुराना न्‍यूज चैनल है। राजीव चंद्रशेखर हमारे बड़े इन्‍वेस्‍टर्स में से एक हैं और इस बात पर भी मुझे काफी गर्व है। उनकी तरह दूसरे इन्‍वेस्‍टर्स भी हमारी पत्रकारिता में यकीन रखते हैं और हमारी पत्रकारिता अपनी कहानी खुद बयां कर देगी।

आप कहते हैं कि आप सेना का बहुत सम्‍मान करते हैं और हमेशा उसके पक्ष में होते हैं। इस तरह के बयान देने पर कुछ लोग आपकी आलोचना भी करते हैं। आप इन आलोचनाओं का सामना किस तरह करते हैं ?

मैं इन बातों की परवाह नहीं करता हूं। ऐसे लोगों ने मेरे बारे में कहीं कुछ नहीं लिखा है, फिर मुझे उनकी चिंता क्‍यों करनी चाहिए। ऐसी आलोचनाओं का जवाब देने के लिए मेरे पास समय नहीं है। ऐसे लोग बैठे-बैठे कुछ न कुछ बोलते रहते हैं और वे ऐसा करते रहेंगे लेकिन मैं इनकी बातों पर गौर नहीं करता हूं। मैं उनसे अलग हूं। अब नई पत्रकारिता का जन्‍म हो रहा है और यह ज्‍यादा कॉन्फिडेंट है। हमें ऐसे लोगों की चिंता ज्‍यादा नहीं करनी चाहिए।

आपका कहना है कि राजीव चंद्रशेखर के निवेश को आप बहुत वैल्‍यू देते हैं लेकिन ऐसे में भाजपा के साथ संबंधों को लेकर क्‍या आप चिंतित नहीं हैं ?

मैं इस सवाल का पहले ही साफ-साफ जवाब दे चुका हूं कि मैं उनके इन्‍वेस्‍टमेंट को बहुत वैल्‍यू  देता हूं लेकिन मेरा प्रत्‍येक इन्‍वेस्‍टर मेरी पत्रकारिता के बारे में जानता है और इसे लेकर मैं बहुत खुश हूं। अब हम सभी को मिलकर चैनल लॉन्च करना है।

क्‍या आपको लगता है कि भारतीय मीडिया ने कहीं-कहीं अपना पुराना तेवर यानी सरकार विरोधी रवैया छोड़ दिया है। क्‍या आपको इससे चिंता होती है?

मैं उस भारतीय मीडिया का हिस्‍सा नहीं हूं। कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स, टू जी, निर्भया कैंपेन, अन्‍ना कैंपेन, ललित गेट आदि स्‍टोरी इस बात की गवाह हैं कि हमारा किसी भी रूप में अपना रवैया बिल्‍कुल नहीं बदला है। इसलिए मुझे नहीं पता कि आप किस मीडिया की बात कर रहे हैं। मैं पहले ही बता चुका हूं कि मैंने फर्जी मीडिया से खुद को अलग घोषित कर रखा है। यह नई तरह की मीडिया की शुरुआत है। क्‍या आपको लगता है कि मैं फेक मीडिया से सहमत हो सकता हैं? मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं। क्‍या फेक मीडिया मुझे पसंद कर सकती है? नहीं, वे मुझे बिल्‍कुल पसंद नहीं करेंगे। यहीं पर सारी बात समाप्‍त हो जाती है और इसके आगे एक-दूसरे के बारे में कमेंट करने का कोई मतलब नहीं है।

आप एक एडिटर होने के साथ-साथ एक एंटरप्रिन्‍योर भी हैं। ऐसे में क्‍या आपको चिंता नहीं रहती क्‍योंकि एंटरप्रिन्‍योर के साथ कई तरह के रिस्‍क भी होते हैं ?

रिस्‍क मुझे काफी जोश दिलाते हैं। इसमें चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। मैं सभी चीजों को चैलेंज के रूप में लेता हूं। रिपब्लिक को लेकर लोग बहुत उत्‍साहित हैं क्‍योंकि ये उनके साथ भावात्मक रूप से जुड़ा। मैं आपको बता दूं कि हमारे सीईओ विकास खनचंदानी के नेतृत्‍व में हमारे पास एक बहुत ही बेहतरीन मैनेजमेंट टीम है। इसके अलावा टाइम्‍स नेटवर्क में सीएफओ रह चुके एस सुंदरम को हमने सीएफओ बनाया है। वहीं जय चौहान कंपनी के डिजिटल डिपार्टमेंट के चीफ ऑ‍परेटिंग ऑफिसर बनाए गए हैं। वह टेक्‍नीकल कार्यों की कमान संभालेंगे। जब आपके पास इतनी अच्‍छी टीम हो तो इसके भविष्‍य की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपको याद होगा कि जब मैंने टाइम्‍स नाउ छोड़ा था तो मैंने कहा था कि ‘खेल अब शुरू हुआ है’(game has just begun)।

आपकी टीम में शामिल लोगों की औसत उम्र 25 साल है और डिजिटल के लिए ये 22-23 वर्ष है, तो क्‍या यह बदलते भारत की तस्‍वीर को दर्शाता है ?

हां, ऐसा ही है और मैं इससे बहुत खुश हूं। जहां कंप्रोमाइज्‍ड मीडिया मुझे पसंद नहीं करती वहीं यह टीम मुझे मोटिवेट (motivates) करती है। इस नई मीडिया ने मेरा स्‍वागत किया है और वे जानते हैं कि मैंने अकेले ही यह लड़ाई शुरू की थी लेकिन अब मैं अकेला नहीं हूं। आज मेरे साथ हजारों युवा पत्रकार हैं। आप सही कह रहे हैं कि इनकी औसत उम्र 20 साल के आसपास है। मुझे उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है और मैं इन लोगों के साथ अगले दस साल से ज्‍यादा समय तक काम कर सकता हूं। मुझे लगता है कि इन लोगों ने मेरे पैरों में एक नई जान फूंक दी है और मेरा मानना है कि इसी कारण रिपब्लिक को काफी सफलता मिलेगी।

aranb4आपने अपने समय में टाइम्‍स नाउ को काफी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। क्‍या हमें अब अरनब का नया अवतार देखने को मिलेगा या हमें वही पुराना अरनब देखने को मिलेगा ?

जैसा कि मैंने पहले भी कहा कि मैं यहां पर सिर्फ छह प्रतिशत लोगों के लिए नहीं बैठा हूं बल्कि मैं 94 प्रतिशत लोगों के लिए काम कर रहा हूं। देश में अभी भी बडी संख्‍या में ऐसे लोग हैं जो न्‍यूज नहीं देखते हैं। ऐसे लोगों को न्‍यूज देखने के लिए प्रेरित करना मेरी जिम्‍मेदारी है। जहां तक मेरा संबंध है, जिधर हवा बह रही है, मैं तो उसी तरह चलूंगा, बाकी देखते हैं कि क्‍या होता है।

 यह कहा जाता है कि एडिटर होने के साथ आप मार्केटिंग को भी काफी समय देते हैं जैसे क्‍या काम हो रहा है और कैसे हो रहा है?

ऐसा नहीं है। मैं सिर्फ एडिटोरियल से संबंधित बातों में ही रुचि लेता है। मैं प्रोमोज और ग्राफिक्‍स को लेकर ज्‍यादा सक्रिय रहता हूं लेकिन हमारे पास एक बेहतर टीम है जो यह काम कर रही है। इसलिए अब मैं अपना पूरा समय एडिटोरियल के कामों को दे रहा हूं। यहां पर मैं यह भी बताना चाहूंगा कि मुझे अपने एडिटर होने पर काफी गर्व है और मैं वही बने रहना चाहता हूं। ‘रिपब्लिक’ में मैं एडिटर-इन-चीफ हूं और मेरा पहला व आखिरी काम है। इसके बाद के सभी बिजनेस रोल मेरे लिए सेकेंडरी हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS media
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

हिंदी का जलवा: पाक पढ़ा रहा है चीन को

क्या आप ये मानेंगे कि पाकिस्तान से हिंदी सीख रहे हैं चीनी और खाड़ी देशों के बहुत से राजनयिक और रक्षा विशेषज्ञ? पर ये सच

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 07 January, 2025
Last Modified:
Tuesday, 07 January, 2025
Exclusive:Sheveeta Hegde on Shaping the Future of Music Advertising & Brand Engagement, Times Music

2024 की पहली तीन तिमाहियों में रेडियो विज्ञापनों में लगातार वृद्धि देखी गई। जनवरी से सितंबर 2024 के दौरान, टॉप 10 सेक्टर्स ने सामूहिक रूप से कुल विज्ञापन का 89% हिस्सा दर्ज किया। इन सेक्टर्स में सर्विसेज (30%), ऑटो (10%), बैंकिंग/फाइनेंस/इन्वेस्टमेंट (9%), रिटेल (9%), फूड व बेवरेजेस (8%), एजुकेशन (8%), पर्सनल ऐसेसीरीज (7%), बिल्डिंग, इंडस्ट्रियल व लैंड मैटेरियल/इक्वीपमेंट्स (3%), पर्सनल हेल्थकेयर (3%) और ड्यूरेबल्स (2%) शामिल हैं।

सर्विसेज और ऑटो अपनी टॉप कैटेगरीज की सूची में अपनी स्थिति बनाए हुए हैं, जबकि BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) जनवरी-सितंबर 2023 में 5वें स्थान से उछलकर 2024 में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

रेडियो विज्ञापन में टॉप 10 कैटेगरीज का 51% विज्ञापन हिस्सेदारी पर कब्जा है। इनमें शामिल हैं: प्रॉपर्टीज/रियल एस्टेट (16%), हॉस्पिटल/क्लीनिक्स (7%), कारें (7%), रीटेल आउटलेट्स- ज्वैलर्स (6%), रीटेल आउटलेट- इलेक्ट्रॉनिक्स/ड्यूरेबल्स (3%), रीटेल आउटलेट - क्लॉथ/टेक्सटाइल/फैशन (3%), लाइफ इंश्योरेंस (3%), मल्टीपल कोर्सेज (3%), स्कूल्स (1%) और कोचिंग/कम्पटैटिव एग्जाम सेंटर (1%),  जैसा कि इन सेक्टर्स में देखा गया, टॉप 2 कैटेगरीज ने जनवरी-सितंबर 2023 की तुलना में जनवरी-सितंबर 2024 में अपनी स्थिति बनाए रखी।

जनवरी से सितंबर 2024 के दौरान रेडियो विज्ञापन में टॉप 10 विज्ञापनदाताओं ने कुल ऐड वॉल्यूम का 12% हिस्सा लिया। इन विज्ञापनदाताओं में LIC ऑफ इंडिया ने अपनी शीर्ष स्थिति बनाए रखी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन, हुंडई मोटर इंडिया, और रेनॉल्ट इंडिया नए नाम थे, जो जनवरी-सितंबर 2023 की सूची में नहीं थे। अन्य प्रमुख विज्ञापनदाताओं में मारुति सुजुकी इंडिया, एसबीएस बायोटेक, LIC हाउसिंग फाइनेंस, टाटा मोटर्स, रिलायंस रिटेल और विष्णु पैकेजिंग शामिल हैं। इस अवधि में रेडियो पर 5000 से अधिक विशेष विज्ञापनदाता भी मौजूद थे, जो 2023 की तुलना में उल्लेखनीय है।

जनवरी-सितंबर 2024 में रेडियो पर टॉप 10 ब्रैंड्स में LIC हाउसिंग फाइनेंस, विमल पान मसाला, LIC जीवन उत्सव, मारुति सुजुकी एरीना, मणप्पुरम लोन अगेंस्ट गोल्ड, Acco जनरल ऑटो इंश्योरेंस, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, अलीशान, LIC और निसान मैग्नाइट शामिल थे। इन टॉप 10 ब्रैंड्स में से 3 ब्रैंड्स LIC ऑफ इंडिया से संबंधित थे, और 2023 की इसी अवधि की तुलना में 5 ब्रैंड्स इस सूची में नए शामिल हुए।

जनवरी से सितंबर 2024 के दौरान कारों की कैटेगरी में विज्ञापन सेकंडेज (ad second

TAGS interview
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

वरिष्‍ठ पत्रकार करण थापर ने बताई ‘INDIA TODAY’ से अलग होने की ये वजह...

वरिष्‍ठ पत्रकार और टेलिविजन एंकर करन थापर इंटरव्‍यू लेनी की अपनी विशिष्‍ट शैली के लिए जाने जाते हैं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Saturday, 04 November, 2017
Last Modified:
Saturday, 04 November, 2017
Samachar4media


रुहैल अमीन ।।

वरिष्‍ठ पत्रकार और टेलिविजन एंकर करण थापर इंटरव्‍यू लेनी की अपनी विशिष्‍ट शैली के लिए जाने जाते हैं। वह सीधे-सीधे बिना लाग लपेट के बात करते हैं और सामने वाले को कई बार अपने तीखे सवालों से असहज भी कर देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे, उस दौरान एक इंटरव्‍यू में करण थापर के सवालों से परेशान होकर वह उठ खड़े हुए थे। 

हाल ही में दिल्‍ली-एनसीआर में एक कार्यक्रम के दौरान हमें उनसे बात करने का मौका मिला, जहां हमने उनसे कई मुद्दों पर बातचीत की। जब हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस फेमस इंटरव्‍यू के बारे में पूछा तो उन्‍होंने बताया कि सवालों को दूसरे तरह से पूछकर इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था।  

थापर ने कहा, ‘मोदीजी बहुत भले व्‍यक्ति हैं। मुझे लगता है कि वह शायद इस बात से अपसेट थे, क्‍योंकि उन्‍होंने नहीं सोचा था कि मैं सवालों की शुरुआत ही वर्ष 2001-02 के बारे में करूंगा। मुझे लगता है कि चीजों पर घुमा-फिराकर भी बात की जा सकती है।’

अब तक कई राजनेताओं का इंटरव्‍यू कर चुके थापर से जब हमने उनके अनुभव का सार पूछा तो उनका कहना था, ‘मैं राजनेताओं की इस बारे में प्रशंसा करना चाहता हूं कि वे लगातार किसी भी विषय पर बोल सकते हैं और आप नहीं समझ सकते हैं कि वे कब चुप होंगे।’

थापर ने अपने उस इंटरव्‍यू के बारे में भी बात की जब मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव फूट-फूटकर रोने लगे थे। करण ने बताया, ‘यह 25 मिनट का इंटरव्‍यू था जिसे बिना ब्रेक के रिकॉर्ड किया गया था। कपिल ने 11वें मिनट में ही रोना शुरू कर दिया था और मेरे लिए यह काफी अजीब बात थी। पर मैंने उन्हें रोने से नहीं रोका क्योंकि कोई भी बड़े सेलिब्रिटी का इस तरह का व्यवहार होगा तो इंटरव्यू करने वाले को लगेगा कि ये चलता रहे । मैंने सोचा कि मुझे अपनी आवाज को और सौम्‍य करना चाहिए लेकिन कड़े सवाल पूछना जारी रखना चाहिए। इस दौरान कपिल देव करीब 15 मिनट तक रोते रहे।’

‘टू द प्वाइंट' नामक चर्चित शो होस्ट करने वाले करण थापर का अप्रैल में इंडिया टुडे चैनल पर आने वाला ये शो खत्म होने के बाद से अफवाह उड़ी हुई हैं कि उन्‍हें विभिन्‍न विषयों पर अपने राजनीतिक रुख को छोड़ने के लिए कहा गया था, जिसके चलते उनका शो ऑफएयर हो गया।

इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए करण ने बताया कि उनके और इंडिया टुडे प्रबंधन के बीच आखिर ऐसा क्‍या हुआ जिस वजह उन्‍हें अलग होना पड़ा।

करण थापर का कहना था, ‘यह शो ऑफ एयर नहीं किया गया है। इंडिया टुडे के साथ मेरा करार अप्रैल में खत्‍म हो गया था और हम दोनों ने ही आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। मेरा करार टर्मिनेट नहीं किया गया था। इसमें कोई छिपाने वाली बात नहीं है कि विभिन्‍न विषयों पर हमारी अलग सोच थी।’

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जर्नलिज्म के कुछ सिद्धांत डिजिटल में लागू नहीं होते: कली पुरी, इंडिया टुडे ग्रुप

‘इंडिया टुडे समूह’ (ITG) में ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर (ब्रॉडकास्ट एंड न्यू मीडिया) कली पुरी की जिम्मेदारी...

Last Modified:
Monday, 30 October, 2017
Samachar4media

 रुहैल अमीन ।।

‘इंडिया टुडे समूह’ (ITG) में ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर (ब्रॉडकास्ट एंड न्यू मीडिया) कली पुरी की जिम्मेदारी बढ़ाकर हाल ही में उन्‍हें समूह का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। नई जिम्‍मेदारी संभालने के साथ ही अब कली पुरी ‘आज तक’ (Aaj Tak) और ‘इंडिया टुडे’ (India Today) ब्रैंड को डिजिटल की दुनिया में नई पहचान देने में जुट गई हैं।  

इसके लिए तमाम तरह की कवायद की जा रही है। सात नए मोबाइल चैनलों की लॉन्चिंग से इस परिवर्तन की शुरुआत भी हो गई है। कली पुरी का मानना है कि आज के समय में नई-नई तकनीक मीडिया घरानों के लिए प्रासंगिक बने रहने के लिए आकर्षक अवसर बन गई हैं। उनका मानना है कि ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ इस बदलाव का नेतृत्‍व कर रहा है।

एक बातचीत के दौरान कली पुरी ने मोबाइल जर्नलिज्‍म की प्रासंगिता के साथ ही सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स से मिल रही टक्‍कर और फर्जी न्‍यूज (fake news) समेत ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ के लिए अपने विजन के बारे में काफी विस्‍तार से जानकारी दी। प्रस्‍तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:

‘मोबाइल जर्नलिज्‍म’ (Mojo) प्‍लेटफॉर्म तैयार करने के लिए निवेश करने और इस समय सात नए मोबाइल चैनल लॉन्‍च करने के लिए आपको किसने प्रेरित किया ?

आजकल स्‍मार्टफोन का जमाना है। इन दिनों अधिकांश लोग ऐंटरटेनमेंट और इंनफोर्मेशन के लिए स्‍मार्टफोन का ही इस्‍तेमाल ज्‍यादा कर रहे हैं। मेरा मानना है कि इस प्‍लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार न करना  ठीक नहीं है।

मीडिया के क्षेत्र में होने के नाते हमें अहसास हुआ कि यह आज के समय की जरूरत थी और हमें ये भी लगा कि लाखों लोग कंटेंट से जुड़ रहे हैं लेकिन उनकी पहली पसंद फोन प्‍लेटफॉर्म है। इसलिए हमारे लिए यह भी जरूरी था कि यदि हम इन ऑडियंस को अपने साथ बनाए रखना चाहते हैं तो हमें उनके पसंदीदा प्‍लेटफार्म पर जाकर उनसे जुड़ना होगा।

मीडिया की बात करें तो कई पारंपरिक माध्‍यम आज भी लोगों के लिए प्रासंगिक बने हुए है। ऐसे में क्‍या आपको लगता है कि भारतीय मार्केट मोबाइल जर्नलिज्‍म को अपनाने लायक परिपक्‍व हो गया है ?

मोबाइल जर्नलिज्‍म को लेकर मैं बहुत उत्‍साहित हूं। हमने अपने चैनलों में से एक चैनल ‘दिल्‍ली आज तक’ को पूरी तरह मोजो बनाने के लिए प्रयास किया था। हालांकि इसमें हमें सबसे बड़ी इस चुनौती का सामना करना पड़ रहा है कि जब भी आप 45 मिनट के लिए लाइव होने का प्रयास करते हैं तो फोन काफी गर्म हो जाता है। इसमें बस यही सबसे बड़ी समस्‍या आ रही है। मुझे लगता है कि आने वाले समय में जो फोन आएंगे वे इससे बेहतर होंगे और हमें उस पर ज्‍यादा काम करने का मौका मिलेगा।

नई-नई डिवाइसें और टेक्‍नोलॉजी आने के बाद क्‍या न्‍यूज प्राप्‍त करने के तरीकों में कोई खास बदलाव दिखाई दिया है ?

आपकी बात सही है। इन दिनों जर्नलिज्‍म को देखने का तरीका पूरी तरह बदल रहा है। यह ऐसा नहीं है, जैसा हमने शुरुआत में अंदाजा लगाया था। जर्नलिज्‍म के कुछ सिद्धांत अथवा रूल्‍स  डिजिटल में अप्‍लाई नहीं होते हैं। लोग आपसे काफी कैजुअल होने की अपेक्षा रखते हैं। वे अपेक्षा करते हैं कि आप उनसे ज्‍यादा जुड़ेंगे और ज्‍यादा औपचारिक नहीं होंगे। मैं भी मानती हूं कि वे उम्‍मीद करते हैं कि चीजें सच्‍ची होंगी और उनमें ज्‍यादा बनावट नहीं होगी। इसके अलावा लोग यह भी अपेक्षा रखते हैं कि आप उन्‍हें तेजी से चीजों को ज्‍यों का त्‍यों दिखाएं।

सोशल मीडिया विभिन्‍न प्‍लेटफॉर्म्‍स को न्‍यूज उपलब्‍ध करा रही है । ऐसे में स्‍वतंत्र प्रकाशक किस प्रकार इसका लाभ उठा रहे हैं ?

यह सही है कि सोशल मीडिया पर न्‍यूज की खोज की जाती है लेकिन उसे किसी न किसी के द्वारा वहां पर डाला जाता है। ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया खुद कोई न्‍यूज तैयार कर रही है। ज्‍यादातर ऐसा होता नहीं है कि सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर आई एसी न्‍यूज जिसकी पुष्टि नहीं हुई हो उसे दोबारा से मुख्‍य न्‍यूज वेबसाइट्स पर चेक करने के लिए भेजा जाता हो कि क्‍या यह सही है। मुझे लगता है कि सोशल मीडिया आपकी जर्नलिज्‍म में एक और एलीमेंट जोड़ देता है और ऐसा प्‍लेटफॉर्म तैयार हो जाता है, जिसे आप इस्‍तेमाल कर सकते हैं। मुझे यह भी लगता है कि सोशल मीडिया ने हमें काफी सिखाया है और बदले में उसे भी बहुत कुछ सीखने को मिला है।

‘फेसबुक’ को भी यह समझ आ गया है कि वे गणित (algorithms) पर न्‍यूजरूम नहीं चला सकते हैं और उन्‍हें एडिटर्स की भर्ती करनी पड़ी। हमने चुनाव के दौरान उनके साथ काम किया था और तब उन्‍हें महसूस हुआ कि वे कितनी सारी चीजों के बारे में नहीं जानते थे।    

मुझे लगता है कि हम लोग एंगेजमेंट लेवल को जानने के लिए डाटा पर बहुत भरोसा करते हैं। यह तो सिर्फ उन ‘algorithms’ पर काम करने के बारे में है जिससे चीजें अच्‍छी हो सकें और हमने इस पर काम कर काफी कुछ सीख लिया है। हम फेसबुक के बीटा पार्टनर्स में से एक हैं और समय के साथ हमने उनके प्लेटफार्म पर काम करने के बारे में बहुत कुछ सीख लिया है।

 मीडिया में डाटा का इस्‍तेमाल किस तरह किया जाता है ?

डाटा से हमें कई तरह की जानकारी मिल जाती है। जैसे कि लोग क्‍या पढ़ अथवा देख रहे हैं और उनकी संख्‍या कितनी है। इसके अलावा वेबसाइट पर कितने पेज व्‍यूज हैं। इसके द्वारा ऐडवर्टाइजर्स भी काफी प्रभावित होते हैं और इन डाटा के आधार पर निर्णय लेते हैं। हमारा काम ये सुनिश्चित करना है कि हम डाटा का इस्‍तेमाल एक इंडिकेटर के रूप में करें लेकिन उस पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। इसके साथ ही यह भी बहुत जरूरी है कि हम इसके लिए अपनी तरफ से भी कोई व्‍यवस्‍था अपनाएं।

 न्यूज में तेजी (need for speed) और न्‍यूज की क्रेडिबिलिटी पर काफी बहस हो चुकी है। आप अपने न्‍यूजरूम में इन दोनों में कैसे तालमेल बिठा रही हैं ?

हम बहुत ही पत्रकारितावादी संस्‍थान हैं और हम अपनी पत्रकारिता को काफी गंभीरता से लेते हैं। पत्रकारिता को मुक्‍त ओर निष्‍पक्ष रहने की जरूरत है। हमारे संस्‍थान में प्रत्‍येक न्‍यूज एसाइनमेंट डेस्‍क के हाथ में होती है। प्रसारण से पूर्व एसाइनमेंट डेस्‍क इस न्‍यूज की काफी जांच पड़ताल करती है। एक बार उस खबर की पुष्टि हो जाने के बाद ही हम उसे प्रसारित करते हैं। यहां तक कि हमारी डिजिटल साइट पर भी कोई भी न्‍यूज बिना असाइनमेंट डेस्‍क से पास हुए नहीं लगती है। हमारे लिए स्‍पीड से ज्‍यादा क्रेडिबिलिटी म‍हत्‍वपूर्ण है। आज के समाचार जगत में यह बहुत जरूरी है कि आप सही न्‍यूज दिखाएं और आपकी क्रेडिबिलिटी बनी रहे।

आपको ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप का नया वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। ऐसे में आपकी प्राथमिकताएं क्‍या हैं ?  

मेरी सबसे पहली प्राथमिकता ये सुनिश्चित करना है कि हमें जो भी नई संभावनाएं और नए अवसर मिल रहे हैं, हम उन सभी को अपनाने के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि हम चीजों को एक जगह एकत्रित करने की प्रक्रिया को पूरा कर चुके हैं और अब हम स्थिर जगह पर हैं। यहां से हम आगे के लिए छलांग लगा सकते हैं। सात नए डिजिटल चैनलों की लॉन्चिंग इस दिशा में उठाया गया पहला कदम है। हम ‘आज तक’ और ‘इंडिया टुडे’ ब्रैंड को डिजिटल की ओर ले जा रहे हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

डिजिटल मीडिया तूफान है, सबको उड़ा देगा, इसका अंत विनाशकारी होगा: परेश नाथ

‘दिल्‍ली प्रेस’ (Delhi Press) के पब्लिशर परेश नाथ ने डिजिटाइजेशन के दौर में सामने आ रहीं चुनौतियों के साथ-साथ प्रिंट और डिजिटल के भविष्‍य को लेकर भी विस्‍तार से चर्चा की...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Saturday, 28 October, 2017
Last Modified:
Saturday, 28 October, 2017
Samachar4media

निशांत सक्‍सेना ।।

इन दिनों डिजिटल मीडिया का प्रभाव जोरों पर है और यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। किसी भी तरह का कंटेंट यहां आसानी से उपलब्‍ध है। ऐसे में प्रिंट मीडिया के समक्ष चुनौती बनी हुई है। इस बारे में ‘दिल्‍ली प्रेस’ (Delhi Press) के पब्लिशर परेश नाथ ने डिजिटाइजेशन के दौर में सामने आ रहीं चुनौतियों के साथ-साथ प्रिंट और डिजिटल के भविष्‍य को लेकर भी विस्‍तार से चर्चा की। इसके अलावा उन्‍होंने दिल्‍ली प्रेस में अपने चार दशक से ज्‍यादा के अनुभवों को भी हमसे साझा किया। प्रस्‍तु‍त हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:

आपने बचपन से ही प्रेस की कार्यप्रणाली देखी है, तब से लेकर अब तक कितना बदलाव आया है?

मैंने दिल्‍ली प्रेस के साथ वर्ष 1970 से काम शुरू कर दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे मैंने एडिटोरियल डिपार्टमेंट का जिम्‍मा संभाल लिया। 70 के दशक में हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे थे। उस दौरान कुछ समय के लिए मार्केट की स्थिति ज्‍यादा अच्‍छी नहीं थी, जब कवर प्राइस बढ़ गया था। हालांकि उस दौरान ग्रोथ में थोड़ी गिरावट आई थी, अन्‍यथा सर्कुलेशन लगातार बढ़ रहा था। जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी घोषित की थी, तब सेंसर डिपार्टमेंट को भेजने से पहले मैं खुद अंतिम प्रिंट पढ़ता था। मैगजीन में ऐसा कुछ भी नहीं था जो उन दिनों प्रतिबंधित था।  इमरजेंसी के दौरान हमने ‘इंदिरा गांधी’ शब्‍द का इस्‍तेमाल नहीं किया था। हम उस दौरान इंदिरा गांधी के पक्ष में अथवा विरोध में कुछ भी नहीं कहते थे। हम उनके बारे में कुछ भी नहीं कहते थे। इस तरह हमने अपना विरोध दर्ज कराया था। हालांकि यह काफी कम था लेकिन हम इतना ही कर सकते थे। इमरजेंसी के दौरान भी हमारा बिजनेस कम नहीं हुआ था और इससे सर्कुलेशन पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। कॉमर्शियल ऐडवर्टाइजमेंट भी ठीक-ठाक थे और हम सरकारी ऐडवर्टाइजमेंट पर ज्‍यादा निर्भर नहीं थे।  

सरिता काफी लोकप्रिय मैगजीन थी, दिल्‍ली प्रेस के लिए यह किस तरह फायदेमंद साबित हुई ?

सरित मैगजीन वर्ष 1945 में शुरू हुई थी। हमें सरिता में विज्ञापन मिलने शुरू हो गए थे और यह पूरी तरह सफल मैगजीन थी। वर्ष 1952-53 या शायद उससे पहले की बात है जब हमें हिन्‍दुस्‍तान यूनिलीवर से विज्ञापन मिले थे। 1962 के कुछ इश्‍यू में तो सरिता के हिन्‍दी एडिशन में करीब 100 पेज के विज्ञापन मिले थे। यह उस समय की महंगी मैगजीन में से एक थी। वर्ष 1945 में जब यह लॉन्‍च हुई थी तब इसकी कॉपी की कीमत एक रुपये थी और इसने इसी कवर प्राइस पर काफी समय तक बिक्री की।

यदि मैगजीन के फ्यूचर की बात करें तो यह काफी बहस वाला टॉपिक है। दिल्‍ली प्रेस के लिए यह कैसे चल रहा है ?

तीन-चार साल पहले तक हम लगातार आगे बढ़ रहे थे लेकिन इसके बाद से सर्कुलेशन में स्थि‍रता आने लगी। डिजिटाइजेशन ने दुनियाभर के पब्लिकेशंस के लिए और परेशानियां पैदा कर दीं और यह काफी चिंता का कारण है लेकिन मैंने प्रिंट पर अपना भरोसा बनाए रखा है। हम किसी रेत पर नहीं लिख रहे हैं, हम ऐसी चीज पर सामग्री छापते हैं जो सॉलिड है और इसे सौ साल बाद भी पढ़ा जा सकता है। यदि डिजिटल मीडिया की बात करें तो यह एक तूफान की तरह है, यह सब चीजों को उड़ा देगा और इसका अंत विनाशकारी होगा।

बदलते समय में दिल्‍ली प्रेस खुद को कैसे बदलेगी?

एक बार जब आपको महसूस हो जाता है कि आप इस तूफान का सामना नहीं कर सकते हैं तो कुछ उपाय अपनाने पड़ते हैं। यही चीजें दुनियाभर में प्रिंट मीडिया कर रहा है। आजकल ‘गूगल’, ‘फेसबुक’ और‍ ‘ट्विटर’ ने सभी लोगों के बीच अपनी पहुंच बना ली है। इस प्‍लेटफॉर्म को बढ़ाने के लिए वे काफी खर्च भी कर रहे हैं। हालांकि कई लोग इस पर फर्जी नाम से भी लिखते हैं, कुछ अपना नाम छिपाकर लिखते हैं, यानी आप उनकी पहचान नहीं कर सकते हैं। लेकिन प्रिंट इस मामले में भरोसेमंद रहता है।

यदि प्रिंट मीडिया की बात करें तो इसमें 140 शब्‍दों की सीमा में कुछ भी नहीं हो सकता है। हमारी तो हेडलाइंस भी काफी ज्‍यादा लंबी होती हैं।

हालांकि, पारंपरिक मीडिया के लिए प्रिंट राजस्व का एक बड़ा स्रोत बना रहता है, आपको क्‍या लगता है, यह स्थिति कब तक चलेगी?

हमें इस बात को समझना होगा कि प्रिंट तभी तक बचा रह पाएगा, जब तक कोई इसमें पैसा लगाएगा। यदि लोग सभी चीजें डिजिटल में चाहने लगेंगे तो प्रिंट जल्‍दी खत्‍म हो जाएगा। तब आप 500 पेज की किताब नहीं पढ़ पाएंगे।

प्रिंट को जीवित रखने में क्‍या ग्रामीण क्षेत्र की आबादी से कुछ मदद मिल सकती है ?

नहीं, हमें शहरी क्षेत्र के लोगों के साथ जाना है। पूरी दुनिया में शहरी आबादी तक आसानी से पहुंच बनाई जा सकती है। आप ग्रामीण क्षेत्रों में प्रिंट को पहुंचा तो सकते हैं लेकिन वहां आप इसे बेच नहीं सकते क्‍योंकि सभी जगह ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की खरीदने की क्षमता इतनी नहीं होती है। लेकिन इंटरनेट के साथ ऐसा नहीं है। इसे कहीं से भी एक्‍सेस किया जा सकता है, यह काम प्रिंट नहीं कर सकता है।

आजकल जब ऑनलाइन पर अधिकांश कंटेंट फ्री है, ऐसे में दिल्‍ली प्रेस के लिए भुगतान के क्‍या मायने हैं?

देखिए, शुरुआत में जब ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्‍यू नहीं था, तब भी मैं ऑनलाइन के पक्ष में नहीं था। जब तक डिजिटल मैगजीन न्‍यूजस्‍टैंड हमारी मैगजीन को बेच रहे हैं, तब कोई समस्‍या नहीं है लेकिन हम ऑनलाइन जाकर फ्री कंटेंट उपलब्‍ध कराने के पक्ष में नहीं हैं।

 विभिन्‍न ऑनलाइन न्‍यूज प्‍लेटफॉर्म्‍स सीरियस कंटेंट का निर्माण कर रहे हैं। क्‍या आपको लगता है कि यह प्रिंट मीडिया का विकल्‍प हो सकता है ?

समाज में कम्‍युनिकेशन के कई तरीके हैं। जैसे हम प्रिंट के द्वारा किसी से संवाद करते हैं। इसके अलावा हम बातचीत के द्वारा भी दूसरों से संवाद करते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि प्रिंट सिर्फ इसी वजह से डाउन हो जाएगा क्‍योंकि हम वक्‍ताओं को भुगतान कर रहे हैं।

डिजिटल प्‍लेटफॉर्म्‍स सिर्फ सनसनीखेज पत्रकारिता है, यह गंभीर पत्रकारिता नहीं है, लेकिन प्रिंट एक तरह से कछुए की तरह है। यह काफी धीमी तो है लेकिन ज्‍यादा लंबे समय तक चलने वाली है। यदि किसी वेबसाइट पर कोई गंभीर आर्टिकल है भी तो भी उसकी लाइफ ज्‍यादा नहीं है यानी वे ज्‍यादा लंबे समय तक चलने वाला नहीं है।   

‘कारवां’ को चलाना कितना मुश्किल था ?

यह वाकई में बहुत मुश्किल था। लेकिन अब मेरा मानना है कि यह किसी न किसी रूप में मौजूद रहेगी ही। इसलिए इसको लेकर डर वाली कोई बात नहीं है। भारत में जब 1857 की क्रांति हुई थी तो लंदन के अखबारों में यह खबर आठ हफ्ते बाद आई थी। उन दिनों में भी अखबार की 50000 कॉपी बिकी थीं। इसका मतलब लोगों ने खबरें पढने के लिए भुगतान किया था और न्‍यूज आर्गनाइजेशन ने भारत में संवाददाता रखने पर पैसा खर्च किया था। क्‍या कोई डिजिटल साइट इतना खर्च वहन कर सकती है?

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इस तरह रेडियो इंडस्‍ट्री को और ऊंचाई तक ले जाना चाहती हैं अनुराधा प्रसाद

प्रिंट, टेलिविजन और रेडियो के क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा कर रही ‘बीएजी फिल्‍म्‍स’...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Wednesday, 11 October, 2017
Last Modified:
Wednesday, 11 October, 2017
Samachar4media

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

प्रिंट, टेलिविजन और रेडियो के क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा कर रही ‘बीएजी फिल्‍म्‍स’ (BAG FILMS) की चेयरपर्सन-मैनेजिंग डायरेक्‍टर और ‘एसोसिएशन ऑफ रेडियो ऑपरेटर्स फॉर इंडिया’ (AROI) की प्रेजिडेंट अनुराधा प्रसाद इंडस्‍ट्री से संबंधित मुद्दों के निस्‍तारण के लिए योजना तैयार करने में जुटी हुई हैं।

हमारी सहयोगी मैगजीन ‘इंपैक्‍ट’ (IMPACT) ने उनसे इस विषय पर विस्‍तार से बातचीत की। प्रस्‍तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:    

‘AROI’ के प्रेजिडेंट के रूप में आपकी प्राथमिकताएं क्‍या हैं?

मैं चाहती हूं कि इंडस्‍ट्री से जुड़े जितने भी मुद्दे अथवा समस्‍याएं हैं, उनका निस्‍तारण व्‍यवस्थित तरीके से होना चाहिए। यह भी सुनिश्चित करना है कि छोटे ऑपरेटर्स को भी पर्याप्‍त महत्‍व मिले। इसके अलावा हम इंडस्‍ट्री की ग्रोथ पर भी ध्‍यान देंगे, खासकर छोटे इलाकों पर ज्‍यादा फोकस किया जाएगा। इसके अलावा प्रिंट, टेलिविजन और रेडियो के लिए एक बेहतर मार्केट तैयार करना है।

फिलहाल आपके समक्ष क्‍या चुनौतियां हैं? 

हमें ऐसा कॉपीराइट बोर्ड स्थापित करना है, जिससे कि कॉपीराइट संशोधन अधिनियम के अनुसार म्‍यूजिक के लिए वैधानिक लाइसेंस जारी किया जा सके। इसके द्वारा म्‍यूजिक और रेडियो इंडस्‍ट्री के बीच लंबे समय से चली आ रही मुकदमेबाजी और विवादों को खत्‍म किया जाएगा। खासकर रॉयल्‍टी के माध्‍यम से छोटे रेडियो स्‍टेशनों की मदद की जाएगी।

हमारे समक्ष एक और बड़ी चुनौती है कि ‘डीएवीपी’ और निजी ऐडवर्टाइजर्स द्वारा रेडियो स्‍टेशनों को समय से भुगतान किया जाना सुनिश्चित करना है। इसके अलावा फेज-तीन की नीलामी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हम सरकार से न्‍यूनतम रिजर्व प्राइज ज्‍यादा रखने की नीति पर पुनर्विचार करने के लिए भी कहेंगे। एक और चुनौती है कि हमें स्‍पोर्ट्स, न्‍यूज और करेंट अफेयर्स की अनुमति देकर निजी रेडियो पर कंटेंट की बैंडविथ को और बढ़ाना है।

रेडियो को और कमाऊ बनाने के लिए आपके पास क्‍या योजना है?   

हम चाहते हैं कि सरकारी निकायों ‘BECIL’ आदि की तरह ‍सरकारी निकायों द्वारा रेडियो स्‍टेशन लगाने की दिशा में तेजी आए। आमतौर पर इस तरह के कामों में जितनी देरी होती है, लागत बढ़ती जाती है। इसके अलावा रेडियो के लिए एक विश्‍वसनीय ‘Listnership measurement systems’ भी तैयार किए जाने की जरूरत है। वहीं, रेडियो के पास इसके टेलिकॉम ऑपरेटर्स के लिए भुगतान के लिए ‘वनटाइम एंट्री फीस’ (OTEF) का ऑप्‍शन भी होना चाहिए। इस समय जो सिस्‍टम है उससे ज्‍यादा आर्थिक दबाव बढ़ जाता है और ब्‍याज भी लगती है।    

फेज-3 की पॉलिसी के अनुसार देश में किसी भी ऑपरेटर के लिए स्‍टेशनों की सीमा 15 प्रतिशत तय की गई है। हालांकि किसी शहर के लिए यह 40 प्रतिशत है। ऐसे में ऑपरेटर्स छोटे शहरों अथवा कस्‍बों में निवेश करने से बचते हैं। क्‍योंकि वे बड़े शहरों में ज्‍यादा स्‍टेशन लगाना चाहेंगे क्‍योंकि वहां 15 प्रतिशत की सीमा है। ऐसे में यह सीमा एकसमान होनी चाहिए। ऐसे में नीलामी में ज्‍यादा प्रतिस्‍पर्द्धा बढ़ेगी और सरकार को ज्‍यादा रेवेन्‍यू मिलेगा।

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

किस तरह 18 महीनों में ‘Network18 Digital’ ले सका अपना स्वरूप, पढ़ें यहां...

'नेटवर्क18 डिजिटल’ (Network18 Digital) के सीईओ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Wednesday, 11 October, 2017
Last Modified:
Wednesday, 11 October, 2017
Samachar4media

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।


'नेटवर्क18 डिजिटल’ (Network18 Digital) के सीईओ मनीष माहेश्‍वरी का कहना है कि एडिटोरियल इनोवेशन और बिजनेस को ध्‍यान में रखते हुए समूह के फ्लैगशिप प्रॉडक्‍ट जैसे- ‘News18.com’, ‘Firstpost’ और ‘Moneycontrol’ के द्वारा ऑनलाइन मीडिया जगत में हलचल मचा दी है।


उनका कहना है कि हालांकि ‘वेब18’ (नेटवर्क18 डिजिटल का पुराना नाम) की डिजिटल प्रॉपर्टी लंबे समय से चल रही थीं और काफी ऊपर थीं लेकिन पिछले 18 महीने काफी मुश्किलों भरे रहे। इस दौरान न सिर्फ मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ बल्कि क्षेत्रीय स्‍तर पर ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ के विस्‍तार के साथ-साथ विभिन्‍न प्रॉपर्टीज को एक छत के नीचे लाने को लेकर भी काफी उथल-पुथल रही।


ऑडियंस, ब्रैंड्स और कंज्‍यूमर बिहेवियर आदि को मापने वाली प्रमुख कंपनी ‘कॉमस्‍कोर’ (comScore) के आंकड़ों का हवाला देते हुए माहेश्‍वरी ने बताया, ‘टाइम्‍स नेटवर्क और एनडीटीवी के बाद नेटवर्क18 डिजिटल देश का तीसरा सबसे ज्‍यादा देखा जाने वाला डिजिटल मीडिया नेटवर्क है। इसके 50 मिलियन से ज्‍यादा यूनिक विजिटर्स हैं। कंपनी की ग्रोथ की कहानी के दो हिस्‍से हैं। इनमें पहला एडिटोरियल और दूसरा बिजनेस है जो एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता थी कि हम खुद को फ्यूचर ओरिएंटेड कंपनी के रूप में स्‍थापित करें और इसी के बाद हमने इसे ‘वेब18’ से ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ के रूप में रीब्रैंड किया। इन दिनों डिजिटल का मतलब सिर्फ वेब से नहीं है बल्कि इसमें कई तरह की डिजिटल सेवाएं शामिल हैं।


 

एडिटोरियल पर है खास ध्‍यान (THE BIG EDITORIAL AMBITION)

 

संतोष मेनन ने जब ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ के चीफ कंटेंट ऑफिसर का कार्यभार संभाला था, उस समय नेटवर्क के टीवी चैनलों के लिए सिर्फ यही एक ऑनलाइन डेस्टिनेशन था। उस समय सबसे महत्‍वपूर्ण काम कंपनी को डिजिटल की पहचान देनी थी।


मेनन का कहना है, ‘मनीकंट्रोल’ शुरुआत में ‘सीएनबीसी’ (CNBC) के लिए लैंडिंग साइट थी। इसी तरह ‘IBN Live’ और ‘News18’ भी ‘CNN News18’ और बाद में ‘CNN IBN’ के लिए लैंडिंग साइट से ज्‍यादा नहीं थीं। लेकिन आज चीजें पूरी तरह बदल चुकी हैं। टीवी न्‍यूजरूम आदि के लिए भी हम डिजिटल का इस्‍तेमाल कर रहे हैं।’ कंटेंट पर ज्‍यादा फोकस करने के लिए ही कंपनी ने अपने यहां एडिटोरियल के कई धुरंधरों को नियुक्‍त किया है। इनमें ‘Moneycontrol’ के एडिटर संतोष नायर, ‘Firstpost’ के एडिटर बीवी राव और ‘News18.com’ के एडिटर प्रवीण थांपी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें राजनीतिक विश्‍लेषक संजय बारू, क्रिकेट जर्नलिस्‍ट प्रेम पनिकर और फिल्‍म आलोचक अन्ना एमएम वेट्टिकैड्स आदि शामिल हैं, जो नियमित रूप से अपना योगदान देते रहते हैं।


मेनन का कहना है, ‘शुरू से ही हमारी योजना थी कि हमारा एडिटोरियल पक्ष काफी मजबूत होना चाहिए। इसके अलावा ब्रेकिंग स्‍टोरीज के लिए डिजिटल प्‍लेटफॉर्म तैयार करना था। आज के समय में हम स्‍टोरी ब्रेक करते हैं और इसके बाद टीवी इसे वहां से उठाकर चलाता हैं। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान भी हमने यही किया था। उस समय ‘फेसबुक’ ने अपना लाइव विडियो शुरू किया था और हमने इस पर ‘Decode 2016’ नाम से पांच घंटे का डिजिटल कार्यक्रम Digicast किया था। उस समय इंडस्‍ट्री में ऐसा पहली बार किया गया था।’

 

ब्रैंड को मजबूत बनाना (STRENGTHENING THE BRANDS)


उस समय मनीष माहेश्‍वरी और उनकी नई टीम के पास सबसे बड़ा काम अपनी विशेषज्ञता और रिसोर्स से ब्रैंड को एक नई पहचान दिलाने के साथ ही उसे मार्केट में कंप्‍टीशन के लिए खड़ा करना था।


‘Moneycontrol.com’ को नए लोगो के साथ दोबारा लॉन्‍च किया गया था जबकि ‘Firstpost’ को हिन्‍दी में लॉन्‍च किया गया था और इसे अपना नया इनहाउस स्‍टूडियो भी मिला था। उस समय सबसे बड़ा निर्णय इन सभी न्‍यूज बेवसाइट को ‘News18.com’ के बैनर तले लेकर आना था।


माहेश्‍वरी का कहना है, ‘अपने ब्रैंड को मजबूती प्रदान करने के लिए हमने कुछ खास बदलाव किए थे, इनमें से एक यह भी था कि हम अपनी सभी डिजिटल न्‍यूज प्रॉपर्टीज को एक बैनर के तहत लेकर आए थे। यह कदम आसान नहीं था क्‍योंकि जब कोई भी कंपनी इस तरह का साहसी कदम उठाती है तो इसे एक कमी के रूप में माना जाता है। हमारे साथ ऐसी स्थिति नहीं थी। काफी कठिन मेहनत के बाद हम पहले से बेहतर करने में सक्षम रहे और ‘News18’ को नंबर दो की स्थिति में ले आए। हमने ‘Firstpost’ को भी हिन्‍दी में लॉन्‍च किया और यह अपनी तरह का पहला इनहाउस डिजिटल न्‍यूजरूपम था।


‘Moneycontrol’ को एक नया लोगो दिया गया और इसके कंटेंट में भी बहुत ही परिवर्तन किया गया।’ इसके अलावा बिजनेस को धार देने के लिए कंपनी ने एक साल के भीतर अपने तीनों ब्रैंड्स के लिए बिजनेस हेड की नियुक्ति भी की। इसके तहत राजीव सिंह को ‘फ्लिपकार्ट’ से लोकर ‘News18’ का बिजनेस हेड बनाया गया, वहीं अजीम ललानी को ‘Firstpost’ का बिजनेस हेड बनाने के साथ ही गौतम शेलार को ‘Moneycontrol’ के पूरे बिजनेस की कमान सौंपी गई।      

 

मुद्रीकरण का भी रखा ध्‍यान (KEEPING MONETIZATION IN MIND)


जब नए मैनेजमेंट ने कार्यभार संभाला था तो उस समय रेवेन्‍यू जुटाना सबसे बड़ी चुनौती थी क्‍योंकि उस समय सब चीजें सही नहीं चल रही थीं। ऐसे में ऐडवर्टाइजर्स का ध्‍यान आकर्षित करने के लिए पूरी तरह नई योजना बनाई गई, जो पहले की तुलना में नए मुद्रीकरण के अवसर बनाए। 


माहेश्‍वरी ने बताया, ‘हमने महसूस किया कि साधारण दिखाई देने वाले विज्ञापन ज्‍यादा सही काम नहीं कर रहे थे। हमारे क्‍लाइंट इससे भी ज्‍यादा चाहते थे। इसके लिए हमें ऐसा मॉडल तैयार करना था जो विभिन्‍न प्‍लेटफॉर्म्‍स के द्वारा इन्‍वेंट्री ला सके और ब्रैंडेड कंटेंट सॉल्‍यूशंस भी दे सके। ऐसे में टेक और कंटेंट ने मिलकर काम किया ताकि ऐडवर्टाइजर का ध्‍यान आकृष्‍ट किया जा सके।’


‘Moneycontrol’ के लिए सबस्क्रिप्‍शन मॉडल को शामिल करना बिजनेस के लिए एक मील का पत्‍थर साबित हुआ। इससे एक छोटे प्रीमियन के लिए बिजनेस रिसर्च और स्‍टॉक रिपोर्ट मिलती है। ‘ComScore Data’ के अनुसार, न्‍यूज की बात करें तो रीडरशिप और डाउनलोड में ‘Moneycontrol’ को ‘इकनॉमिक टाइम्‍स’ और ‘याहू फाइनेंस’ से भी आगे रखा गया है।


‘Moneycontrol’ के भविष्‍य के बारे में गौतम शेलार ने कहा, ‘हमारा पोर्टफोलियो और डाटा ऐसा है कि लाखों लोग इस प्‍लेटफॉर्म पर हैं। जून में तो हमने अपने सभी प्रति‍द्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। आने वाले महीनों में, हम अपने पोर्टफोलियो का एडवांस वर्जन तैयार कर रहे हैं। हम म्‍यूचुअल फंड ट्रांजेक्‍शन प्‍लेटफॉर्म ला रहे हैं। इस कवायद का उद्देश्‍य बिजनेस और इनवेस्टिंग कम्‍युनिटी में अपनी लीडरशिप पोजीशन को मजबूत करना है।’


‘News18’ और ‘Firstpost’ की कहानी में अच्‍छा भी रहा है। एक ओर दोनों में से किसी के लिए सबस्क्रिप्‍शन का कोई जिक्र नहीं है, वहीं भाषाओं के मामले में प्रादेशिक को विस्‍तार दिया गया है और कमाई के लिए कई सब-ब्रैंड्स भी शमिल किए गए हैं। सिंगल वेब इन्‍वेंट्री से लेकर अब हम अपने मोबाइल की मौजूदगी को भुनाने के लिए आगे बढ़ चुके हैं। तीन प्रमुख ब्रैंड्स के अलावा हमारे पास ‘Cricket Next’ जैसे सब ब्रैंड भी शामिल हैं। ये अपनी स्‍पॉन्‍सरशिप खुद तैयार करते हैं और इसके बाद ‘News18’ एप से आने वाले ऐड रेवेन्‍यू को उसमें शामिल कर देते हैं। हमारे पास ‘Compare India’ भी है, जहां पर हम  कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रोनिक्‍स का तुलनात्‍मक विश्‍लेषण करते है और इनमें से प्रमुख को ई-कॉमर्स साइट पर भेज देते हैं। ‘फेकिंग न्‍यूज’ और ‘टेक 2’ के पास अपने ऐडवर्टाइजर्स है, जिससे हमें रेवेन्‍यू जुटाने के लिए कई अवसर मिलते हैं।


रीजनल को आगे बढ़ाना और विडियो कंटेंट (REGIONAL EXPANSION & VIDEO CONTENT)


हिन्‍दी और अंग्रेजी के अलावा ‘News18.com’ तीन प्रादेशिक भाषाओं- गुजराती, उर्दू और बंगाली में भी कंटेंट उपलब्‍ध कराती है। आने वाले समय में इसकी योजना 13 भाषाओं में कंटेंट उपलब्‍ध कराने की है।


प्रादेशिक स्‍तर पर अपने विस्‍तार की योजनाओं के बारे में राजीव सिंह का कहना है, ‘हमें इसकी शुरुआत किए अभी एक साल से थोड़ा ही ज्‍यादा समय हुआ है, फिर भी यूनिक विजिटर्स के मामले में हम तीसरे नंबर पर खड़े हुए हैं। समय के साथ यह प्‍लेटफॉर्म पांच भाषाओं में उपलब्‍ध है। जल्‍द ही हम 13 भाषाओं में कंटेंट उपलब्‍ध कराकर ‘News18’ को मल्‍टीलैंग्‍वेज हब बनाने वाले हैं।’ ‍


इसी तरह, ‘फर्स्‍टपोस्‍ट’ हिन्‍दी में पिछली साल लॉन्‍च की गई थी और इसे क्षेत्रीय विस्‍तार दिया जा रहा है। ब्रैंड के लिए वि‍डियो कंटेंट पर भी ध्‍यान दिया जा रहा है। विडियो कंटेंट के महत्‍व के बारे में अजीम ललानी ने कहा, ‘देश के उभरते हुए टॉप 10 डिजिटल न्‍यूज पब्लिशर्स में से एक होने के नाते यह बहुत जरूरी है कि हम अपने दर्शकों की सही नस पर हाथ रख रहे हैं। अपने पोर्टफोलियो को और आगे बढ़ाते हुए हमने इस साल बॉलिवुड कारपूल ‘Caroake’ लॉन्‍च किया था। इसमें बॉलिवुड स्‍टारों ने हमारे पत्रकारों से खरी-खरी बात की जिसका हमारे दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।’  

 

रिलांयस इंडस्‍ट्रीज की दखलअंदाजी नहीं (THE CHINA WALL WITH RELIANCE INDUSTRIES)


अपनी मूल कंपनी ‘रिलायंस इंडस्‍ट्रीज’ के दखल की बात से इनकार करते हुए मेनन ने कहा कि दोनों कारोबार के बीच एक मजबूत दीवार है। इस तरह की पॉलिसी बनाई गई हैं जिससे पत्रकारों के काम में हस्‍तक्षेप नहीं होता है और उन्‍हें काम करने में किसी भी प्रकार की दिक्‍कत नहीं होती है। इससे रिलायंस के बिजनेस हितों से कोई लेना-देना नहीं है। इन पॉलिसियों के अनुसार, वे हमारे साथ किसी भी अन्‍य मीडिया कंपनी की तरह पेश आएंगे और हम भी उनके साथ किसी कॉरपोरेट घराने की तरह ही व्‍यवहार करेंगे। मीडिया में कॉरपोरेट निवेश ग्‍लोबल स्‍तर पर है, जिसने इसे एक स्तर का खेल बना दिया है और हम इससे अलग नहीं हैं।

 

आगे का सफर (THE WAY AHEAD...)


माहेश्‍वरी का दावा है कि ‘Network18 Digital’ ने विभिन्‍न प्‍लेटफॉर्म्‍स पर तीन अंकों की वृद्धि देखी है और इसके रेवेन्‍यू में भी इजाफा हुआ है। इस समय परिचालन और ब्रैंड वैल्‍यू बढ़ाने के लिए अनुकूल समय है, जो इस समय ‘Network18’ की कुल वैल्‍यू का आठ प्रतिशत है। इसके अलावा कंपनी बड़ी मीडिया एजेंसियों से जुड़ाव पर भी ध्‍यान दे रही है।


इस बारे में माहेश्‍वरी का कहना है, ‘जैसा कि पहले भी कहा जा चुका है। हम भविष्‍य को देखकर आगे बढ़ने वाले संस्‍थान हैं और अपने इस उद्देश्‍य की पूर्ति के लिए हमने कई रेवेन्‍यू लाइन तैयार की हैं। हमने एक सेंट्रल एजेंसी टीम तैयार की है जो देश भर की टॉप 10 मीडिया एजेंसियों से समन्‍वय स्‍थापित करती है जिससे हम एक ही स्‍थान पर अपनी डिजिटल प्रॉपर्टी को उपलब्‍ध करा सकें। आखिर में यही कहना चाहूंगा कि यह साल हमारे लिए काफी अच्‍छा रहा है और नोटबंदी व जीएसटी के बावजूद हमारे रेवेन्‍यू में वृद्धि हुई है। यह हमारी बेहतरीन योजनाओं का ही नतीजा है।’


समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

डिजिटल के इस दौर में क्यों कम नहीं होगी टीवी की व्‍युअरशिप, बताया ‘Viacom 18’ के सीओओ राज नायक ने...

इन दिनों डिजिटल का जमाना है और इसकी व्‍युअरशिप में भी वृद्धि देखी जा रही है, लेकिन टेलिविजन की भी...

Last Modified:
Friday, 06 October, 2017
Samachar4media

रुहैल अमीन ।।

इन दिनों डिजिटल का जमाना है और इसकी व्‍युअरशिप में भी वृद्धि देखी जा रही है, लेकिन टेलिविजन की भी अपनी अहमियत बनी हुई है और यह अभी भी बड़ी संख्‍या में लोगों से जुड़ने का माध्‍यम बना हुआ है। कई नए जॉनर (genres) शुरू होने के साथ ही बड़े स्‍पॉन्‍सर और सेलिब्रिटी पॉवर होने के कारण टीवी की व्‍युअरशिप पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है।

हमारी सहयोगी बेवसाइट ‘एक्‍सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ खास बातचीत में ‘वायकॉम 18’  (Viacom 18) के सीओओ राज नायक का कहना है कि डिजिटल बूम व नए प्‍लेटफॉर्म्‍स के आने के बावजूद टीवी का क्रेज कभी खत्‍म नहीं होगा। इसके अलावा भी उन्‍होंने विभिन्‍न मुद्दों पर अपनी राय व्‍यक्‍त की। प्रस्‍तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:

टेलिविजन के पीछे खिसकने के कारणों के पीछे आमतौर पर डिजिटल की व्‍युअरशिप में हुए इजाफे को बताया जाता है। आपका इस बारे में क्‍या कहना है?

चाहे हम अमेरिका की बात करें अथवा इंडिया की, टीवी की व्‍युअरशिप बढ़ती जा रही है। इस बारे में जो प्रचारित किया जा रहा है, स्थिति उससे विपरीत है। टीवी ने देश के 180 मिलियन घरों में ‍अपनी पहुंच बना रखी है और उम्‍मीद है कि जल्‍द ही 250 मिलियन और घरों में टीवी की पहुंच बढ़ जाएगी। यही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि लाखों लोग टीवी से दूर होते जा रहे हैं। जबकि सच्‍चाई ये है कि यदि आप अच्‍छा कंटेंट देंगे तो लोग आपकी ओर जरूर ध्‍यान देंगे। यदि उन्‍हें वह कंटेंट पसंद आता है तो वे इसे जरूर देखेंगे। इसलिए यह कहना कि लाखों लोग टीवी से दूर हो रहे हैं, गलत है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि यदि आप लोगों को अच्‍छा कंटेंट देंगे तो वे जरूर उसे देखेंगे अन्‍यथा ये चैनल अब तक बंद हो गए होते। हां, हम ये जरूर कह सकते हैं कि ऑनलाइन टेलिविजन के सहायक के रूप में काम करेगा। यदि आप ध्‍यान दें तो पता चलेगा कि डिजिटल के लिए जो शो तैयार किए गए हैं, वे टीवी पर आ रहे हैं। ‘नेटफ्लिक्‍स’ भी टीवी पर आ रहा है, ‘अमेजन’ भी टीवी पर आ रहा है और यहां तक कि ‘यूट्यूब’ Hभी टीवी पर आ रहा है। आज यदि आप कोई स्‍मार्ट टीवी खरीदकर लाते हैं तो उस पर यूट्यूब भी उपलब्‍ध है। मुझे नहीं लगता टीवी की तुलना किसी भी अन्‍य माध्‍यम से की जा सकती है। यह पहले भी काफी सस्‍ता माध्‍यम था और आज भी है और ऐसा सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि ग्‍लोबल स्‍तर पर ऐसा ही है।   

मैं आपको इसका एक और उदाहरण देता हूं। जैसे कि यदि आप जीवन में सफल और समृद्ध होते हैं तो आप एक बड़ा घर, बड़ी कार के साथ-साथ एक बड़ा टीवी खरीदना चाहते हैं, यही सच्‍चाई है। इसलिए मेरा मानना है कि ऑनलाइन सिर्फ टीवी के सहायक की भूमिका में रहेगा। जो लोग किसी वजह से टीवी पर ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) नहीं देख पाते हैं, वे इसे ‘वूट’ (Voot) पर देख सकते हैं। हमने इस डिजिटल प्‍लेटफॉर्म को इसलिए तैयार किया है ताकि ये दोनों माध्‍यम एक-दूसरे के सहायक बने रहें और हमारा दर्शक वर्ग हमारे साथ जुड़ा रहे।

यदि हम आपके शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) की बात करें तो लगता है कि यह पूरी तरह से इसके होस्‍ट सलमान खान का शो है और उनके इर्द-गिर्द ही घूमता है। लंबे समय तक यह स्थिति क्‍या टीवी के लिए अच्‍छी है अथवा बुरी?

‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) पर सलमान खान सिर्फ शनिवार और रविवार को ही आते हैं। हफ्ते के बाकी दिनों में वे इस शो पर नहीं दिखाई देते हैं इसके बाद भी शो काफी अच्‍छा चलता है। हालांकि सलमान खान कुछ ही समय में इस शो के पर्याय बन चुके हैं। उन्‍हें यह शो पसंद है और हम सब सलमान को प्‍यार करते हैं। यही दोनों चीजें शो को और बेहतर बनाती हैं।  

क्‍या आपको ऐसा लगता है कि देश में इन दिनों टीवी रियलिटी शो कुछ ज्‍यादा ही हो रहे हैं?

मेरा मानना है कि एक जॉनर के रूप में रियलिटी शो भी फिक्‍शन शो की तरह काम करता है। सभी लोग कह रहे हैं कि कलर्स पर रियलिटी कुछ ज्‍यादा ही दिखाई जा रही है लेकिन सच्‍चाई ये है कि हमारे चैनल पर अन्‍य चैनलों की तुलना में बहुत कम रियलिटी शो दिखाए जा रहे हैं। कुछ चैनल तो वीकेंड पर दो रियलिटी शो दिखा रहे हैं और अब तो लगभग सभी ऐसा कर रहे हैं। ‘स्‍टार’, ‘जी’ और ‘सोनी’ की ही बात करें तो वे भी ऐसा कर रहे हैं। इस स्थिति में हमारी लागत भी काफी बढ़ गई है।

क्‍या टीवी प्‍लेयर्स ऐंटरटेनमेंट चैनलों से दूर होकर स्‍पोर्टिंग जॉनर की ओर जा रहे हैं। मेरा मतलब है कि यदि हम पिछले दिनों की बात करें तो देखेंगे कि विभिन्‍न खेल प्रारूपों में ज्‍यादा बड़ा दाव लगाया जा रहा है। क्‍या यह चिंता का विषय नहीं है?

इसमें नया कुछ भी नहीं है। खेल में शुरू से ही काफी पैसा लगाया जाता रहा है और यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। ‘स्‍टार’ ने हाल ही में जब 16, 347.5  करोड़ रुपये की बोली लगाई तो मुझे जरा भी हैरानी नहीं हुई। मुझे लगा कि उन्‍होंने बहुत सही कीमत पर ये अधिकार हासिल कर लिए हैं। लोगों का कहना है कि ‘स्‍टार’ ने बहुत बड़ी रकम खर्च की है लेकिन मेरा मानना है कि उन्‍होंने बहुत अच्‍छा काम किया है। यदि आप मुझसे पूछें कि क्‍या इतनी बड़ी रकम वे वापस निकाल सकेंगे तो मेरा मानना है कि स्थिति इससे भी जुदा होगी। इंडस्‍ट्री के लिए यह काफी अच्‍छी बात है क्‍योंकि 16 हजार करोड़ रुपये कमाने के लिए वे ज्‍यादा रेट चार्ज करेंगे। ऐसे में पूरी इंडस्‍ट्री के लिए बेंचमार्क काफी ऊंचे हो जाएंगे और आने वाले समय में यही होने जा रहा है।

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

वरिष्‍ठ पत्रकार रजत शर्मा ने की ‘NBA’ को लेकर विशेष बातचीत

'इंडिया टीवी' (India TV) के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को पिछले दिनों निजी टेलिविजन न्यूज चैनलों...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Tuesday, 26 September, 2017
Last Modified:
Tuesday, 26 September, 2017
Samachar4media

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

'इंडिया टीवी' (India TV) के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को पिछले दिनों निजी टेलिविजन न्यूज चैनलों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह 'न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन' (एनबीए)  का प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया है। उल्‍लेखनीय है कि ‘एनबीए’ भारत में  न्यूज और करेंट अफेयर्स के प्राइवेट चैनलों की संस्था है। एनबीए में देश के 25 बड़े न्यूज चैनल शामिल हैं। ‘एनबीए’ मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े मसलों को सरकार तक पहुंचाता है। रजत शर्मा इससे पहले भी एनबीए के अध्यक्ष रह चुके हैं। न्यूज़ इंडस्ट्री की आवाज़ सरकार तक पहुंचाने का NBA एक सशक्त माध्यम है।

‘एनबीए’ की कमान संभालने के बाद उन्‍होंने अपना कामकाज शुरू कर दिया है। शर्मा अब ‘एनबीए’ की कायापलट कर इसे ऐसी एसोसिएशन बनाना चाहते हैं जो किसी के व्यक्तिगत हित की बजाए न्‍यूज ब्रॉडकास्‍टर्स इंडस्‍ट्री के हितों पर ध्‍यान दे।

हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्‍सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ एक खास बातचीत में रजत शर्मा ने ‘एनबीए’ को लेकर अपने विजन के बारे में काफी विस्‍तार से जानकारी दी। प्रस्‍तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:

: ‘एनबीए’ के प्रेजिडेंट के रूप में आपकी प्राथमिकताएं क्‍या हैं?

: ‘एनबीए’ के प्रेजिडेंट के रूप में मेरी पहली प्राथमिकता ब्रॉडकास्‍टर्स के बीच आपसी विश्‍वास का माहौल बनाना है। ‘एनबीए’ ऐसा मंच हैं, जहां हम अपने सभी निजी मतभेद भुलाकार ब्रॉडकास्‍ट इंडस्‍ट्री से जुड़े मुद्दों पर एक साथ बैठकर बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा हम ब्रॉडकास्‍ट इंडस्‍ट्री के कल्‍याण के बारे में बातचीत कर सकते हैं।     

: न्‍यूज ब्रॉडकास्‍टर्स को आजकल किन बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, कृपया इसके बारे में कुछ बताएं ?

‘एनबीए’ के सामने तमाम चुनौतियां हैं। इस समय ‘एनबीए’ के सामने कैरिज फीस, ऐडवर्टाइजिंग रेट और विभिन्‍न रेगुलेशंस जैसी चुनौतियां हैं। लेकिन मुझे लगता है कि इनमें सबसे बड़ी चुनौती न्‍यूज चैनलों के बारे में धारणा को लेकर है। आजकल समाचार चैनलों की छवि सही नहीं दिखाई जा रही है और उन्‍हें सिर्फ टीआरपी बटोरेने वाला बताया जा रहा है। चाहे राजनेता हो, न्‍यायपालिका हो अथवा सोशल मीडिया, सभी लोग सिर्फ यही दर्शा रहे हैं कि संपादकगण शोरगुल करने वालों का झुंड हैं। इस स्थिति को स्‍पष्‍ट किया जाना चाहिए।

हमें दुनिया को ये बताना है कि न्‍यूजरूम में बैठे लोग अथवा ब्रॉडकास्‍ट हाउस के मालिक सिर्फ राष्‍ट्रीय हितों की बात करते हैं। वे लोग समाज के भले के लिए काम कर रहे हैं और इसके पीछे उनका मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं है, बल्कि उनके हित इससे कहीं परे हैं।  

: इन दिनों डिजिटल और सोशल मीडिया का काफी जोर है। ऐसे में इस बदलती हुई स्थिति में तालमेल बिठाए रखने के लिए न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र कैसे खुद को तैयार कर रहा है?

: यदि आप आंकड़े देखें तो न्‍यूज चैनल देखने वालों की संख्‍या बहुत ज्‍यादा है। आपका कहना सही है कि सोशल मीडिया का हमारे ऊपर काफी प्रभाव पड़ा है और इस बात को लेकर हम चिंतित भी हैं लेकिन मुझे लगता है कि ब्रॉडकास्‍ट मीडिया की विश्‍वसनीयता ज्‍यादा है और लोगों तक इसकी पहुंच भी ज्‍यादा है।

: ‘एनबीए’ के कुछ सदस्‍यों ने हाल ही में इसको लेकर कई तरह की चिंताएं जताई थीं। कुछ सदस्‍यों का कहना था कि यह एसोसिएशन ताकतविहीन (toothless) है। इस तरह के मुद्दों से निपटने के लिए आपके पास क्‍या योजना है?

: जिन लोगों ने यह मुद्दा उठाया था, मैं उन लोगों से बात कर जानने की कोशिश करूंगा कि आखिर उनके दिमाग में चल क्‍या रहा है। ऐसे लोगों को मैं यह सलाह भी दूंगा कि यदि इंडस्‍ट्री को लेकर उनके मन में किसी तरह की कोई बात है तो इसे ‘एनबीए’ के सामने लाना चाहिए। उन्‍हें सबसे पहले मीडिया अथवा सरकार के पास नहीं जाना चाहिए। सबसे पहले हमें इसे आपस में बैठकर सुलझाना चाहिए। मैं लोगों से बातचीत में विश्‍वास में रखता हूं। यदि आप ‘एनबीए’ का इतिहास उठाकर देखेंगे तो पाएंगे कि सभी तरह के मुद्दे आपस में मिल-बैठकर सुलझाए गए हैं। मैं आपको विश्‍वास दिलाता हूं कि आगे भी ऐसा ही किया जाएगा।   

: ‘एनबीए’ को और ज्‍यादा प्रभावशाली बनाने के लिए आपके पास क्‍या योजना है?

: बड़ी संख्‍या में रीजनल चैनल भी ‘एनबीए’ के मेंबर हैं। हमने डिजिटल ब्रॉडकास्‍टर्स के लिए भी ‘एनबीए’ के दरवाजे खोल दिए हैं। इससे आप समझ सकते हैं कि हम ‘एनबीए’ का विस्‍तार करेंगे और इसे काफी ऊंचे लेवल पर ले जाएंगे।     

: पिछले वर्षों में ब्रॉडकास्टिंग सेक्‍टर में मेजरमेंट को लेकर तमाम सवाल उठते रहे हैं। इस तरह के मुद्दों से आप किस प्रकार निपटेंगे?

: जितने भी सवाल उठे हैं, वह ‘बार्क’ (BARC) को लेकर उठे हैं लेकिन यह एक व्‍यक्ति का निर्णय नहीं हो सकता है। इस तरह का निर्णय ‘एनबीए बोर्ड’ में लिया जाना चाहिए। यदि इस तरह का कोई विवाद है तो इस पर हम ‘एनबीए बोर्ड’ में चर्चा करेंगे। लेकिन मेरा मानना है कि ‘एनबीए’ को किसी एक चैनल के बारे में बात नहीं करनी चाहिए, बल्कि उसे बड़े पैमाने पर इंडस्‍ट्री के हितों को देखते हुए ही काम करना चाहिए।


समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘आईपीएल’ की नीलामी में ‘स्‍टार इंडिया’ के सीईओ उदय शंकर ने उठाया था ये रिस्‍क

‘स्‍टार इंडिया’ (Star India) के चेयरमैन और सीईओ उदय शंकर ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Wednesday, 13 September, 2017
Last Modified:
Wednesday, 13 September, 2017
Samachar4media

रुहेल अमीन ।।

‘स्‍टार इंडिया’ (Star India) के चेयरमैन और सीईओ उदय शंकर ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है कि आखिर क्‍यों उनका नाम बेहद सफल शख्सियतों में गिना जाता है। उनके नेतृत्‍व में हाल ही में करीब 24 बोलीदाताओं को पीछे छोड़कर ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL)के टेलिविजन और डिजिटल प्रसारण के अधिकार ‘स्‍टार इंडिया’ (Star India)  ने अपने नाम कर लिए हैं। इसके लिए ‘स्‍टार इंडिया’ ने 16347.50 करोड़ रुपये चुकाए हैं।

ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्‍या इसके पीछे पैसा कारण रहा अथवा उदय शंकर का परफेक्‍ट गेम प्‍लान, जिसने ‘स्‍टार इंडिया’ को ये सफलता दिलार्इ। इस बारे में हमने उदय शंकर से बातचीत कर जानना चाहा कि आखिर वे इस बारे में क्‍या सोचते हैं और आगे उनकी क्‍या प्‍लानिंग है। इस बातचीत के दौरान उदय शंकर ने यह भी बताया कि नीलामी प्रक्रिया के दौरान उन्‍हें किस बात का सबसे ज्‍यादा डर सता रहा था और इस बड़े प्‍लेटफॉर्म का लाभ वे किस तरह उठाएंगे।

पेश हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश :

आईपीएल के मीडिया अधिकार हासिल करने के बाद अब आपकी क्‍या प्‍लानिंग है और आप इस प्‍लेटफॉर्म को यहां से कहां लेकर जाएंगे ?

इस बारे में फिलहाल मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगी। मैं अभी सभी चीजों को समझने की कोशिश कर रहा हूं। इसलिए सच में इस बारे में आपको फिलहाल मैं कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हूं। यदि मैं कहूं कि इस बारे में हमने पहले ही सोच लिया है तो यह बिल्‍कुल झूठ होगा। 

नीलामी के दौरान क्‍या कभी ऐसी स्थिति भी आई थी, जब आपको लगा कि चीजें आपके अनुकूल नहीं हो रही हैं ?

हमने इस बारे में कुछ योजना ही नहीं बनाई थी। हमने तो सिर्फ साधारण तरीके से नीलामी प्रक्रिया में हिस्‍सा लिया था। एक बार जब आप सीलबंद टेंडर जमा कर देते हैं तो फिर इस बारे में कुछ पता नहीं रहता। वो तो जब आप नीलामी वाले कमरे में जब जाते हैं और वहां देखते हैं कि भारतीयों के साथ ग्‍लोबल स्‍तर के दिग्‍गज वहां बैठे हैं और इस प्रक्रिया में हिस्‍सा ले रहे हैं तो समझ में आ जाता है कि मुकाबला कड़ा होने जा रहा है। हमारी स्‍ट्रेटजी काफी जोखिम भरी थी क्‍योंकि हमने अपनी नीलामी में सभी कैटेगरी में बोली ऐसी लगाई थी, जिसमें हमें डर लग रहा था। ऐसे में हम काफी चिंतित थे। हमें पता था कि या तो हमें सभी अधिकार मिल जाएंगे अथवा हम सभी अधिकार खो देंगे।

ऐसी भी चर्चाएं हैं कि ‘स्‍टार’ सभी स्‍पोर्टिंग ब्रॉडकास्‍ट अधिकार हासिल कर एक तरह से अपना एकछत्र राज्‍य स्‍थापित कर सकता है, इस बारे में आप क्‍या कहेंगे ?

यह बात सही नहीं है। इस बारे में इससे ज्‍यादा मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। जब प्रतिद्वंद्वियों द्वारा इस तरह की बात उठाई जाती हैं, तब कोई कुछ नहीं कहता है। पहली बार यह चिंता उस प्‍लेटफॉर्म के मालिक द्वारा जताई गई थी, जिसका अपना बिजनेस एजेंडा था और उसकी चिंता सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के परिप्रेक्ष्‍य में थी जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय महत्व रखने वाले खेलों की प्राइवेट ब्रॉडकास्टर से साझा की हुई फीड को प्रसार भारती अब सिर्फ टेरेस्ट्रियल नेटवर्क (terrestrial network) या फिर डीडी फ्री डिश पर ही दिखा सकता है। इसलिए, उस आदेश से लाभ उठा रहे लोग जरूर इससे प्रभावित होंगे। इसलिए सबसे पहली बात तो ये हैं कि मुझे इस बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है। दूसरी बात ये कि यदि आप क्रिकेट का दायरा देखेंगे तो इस बारे में बात करना फिजूल है। क्‍योंकि हमें सिर्फ ‘ICC’ और ‘IPL’ के अधिकार मिले हैं। इन दोनों में से ‘ICC’ हर साल नहीं होता है। उदाहरण के लिए वर्ष 2018 में ‘ICC’ टूर्नामेंट नहीं है, सिर्फ ‘IPL’ है। करीब छह साल पहले हमने ‘BCCI’ के अधिकार हासिल किए थे, जो छह महीने से भी कम समय में खत्‍म होने वाले हैं। ऐसे में हमारे लिए यह आखिरी ‘BCCI’ सीजन है, जिसके हमारे पास अधिकार हैं।

ऐसे में मीडिया कंपनियों, टेलिकॉम कंपनियों और ग्‍लोबल टेक्‍नोलॉजी कंपनियों वाले इस प्रतिस्‍पर्द्धी माहौल में ये अधिकार किसे मिलेंगे, कौन जानता है। हमारे पास इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड के अधिकार थे, जो खत्‍म हो चुके हैं। इसके अलावा हमारे पास क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के अधिकार थे, वे भी खत्‍म हो चुके हैं। हमारे पास साउथ अफ्रीका बोर्ड के अधिकार नहीं है और न ही श्रीलंका के अधिकार हैं। ऐसे में वेस्‍ट इंडीज जैसे अधिकारों को तो मैं गिन भी नहीं रहा हूं। इसलिए बहुत सारा क्रिकेट ऐसा है, जिसके हमारे पास अधिकार नहीं हैं। इसलिए इस तरह की बात करने का कोई आधार नहीं है। फिलहाल हमारे पास जो भी अधिकार हैं, वह सिर्फ कुछ वर्षों के लिए हैं और आईपीएल के अधिकार भी निश्चित समय के लिए हैं। ऐसे में आप कैसे उस चीज पर एकाधिकार जमा सकते हैं जो आपके पास नहीं है अथवा जो हर साल एक जैसी नहीं रहती है।

आईपीएल लीग काफी सफल है और इसकी दर्शक संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है, ऐसे में आपको क्‍या लगता है कि इसके पीछे क्‍या वजह है?

इसके पीछे एक नहीं बल्कि तीन-चार प्रमुख वजह हैं। इनमें पहली और सबसे खास बात तो यह है कि टी-20 पैटर्न क्रिकेट प्रेमियों को काफी आकर्षित करता है। इसे समझना भी काफी आसान है और इसमें समय भी कम लगता है और तीन-चार घंटे में ही खत्‍म हो जाता है। लेकिन यह अकेला ऐसा फॉर्मेट और टूर्नामेंट है, जिसमें श्रेष्‍ठ भारतीय और विदेश खिलाड़ी मिलकर हिस्‍सा लेते हैं। इसके अलावा, पिछले कुछ वर्षों में इसने अपनी गहरी पैठ बनाई है। प्रत्‍येक टीम और फ्रेंचाइजी ने स्‍थानीय लोगों से गहरा नाता जोड़ा है। ऐसे में मुंबई के लोग ‘मुंबई इंडियंस’ और दिल्‍ली में लोग ‘दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स’ को अपनी टीम के रूप में देखते हैं। ऐसे में लोगों का इन टीमों से गहरा जुड़ाव हो जाता है। आखिर में सबसे बड़ी बात तो यही है कि इसका समय फिक्‍स है। इसे शाम को ही रखा जाता है, जब अधिकांश लोग थके-मांदे अपने काम से घर लौटते हैं और कुछ मनोरंजन चाहते हैं। क्रिकेट में टी-20 फॉर्मेट को सभी लोग साथ में बैठकर देख सकते हैं, फिर चाहे वह महिला हो अथवा पुरुष, जवान हो अथवा बुजुर्ग। यही कारण है कि आज की तारीख में आर्इपीएल इतना सफल है।  

आजकल कई और स्‍पोर्टिंग लीग आ रही हैं और लोकप्रिय भी हो रही हैं। ऐसे में क्‍या आपको लगता है कि आईपीएल इससे किसी तरह प्रभावित होगा। इसके अलावा क्‍या क्रिकेट की ओवरडोज का डर भी बना हुआ है?

सबसे पहली बात जो मुझे लगती है, वो यह है कि क्रिकेट की पॉवर पहले से ज्‍यादा हुई है। हम देख चुके हैं कि पिछली साल के मुकाबले इस साल आईपीएल पहले से काफी विशाल था। ऐसे में कुछ लोगों ने सिर्फ से मिथक बना रखा है कि क्रिकेट कुछ ज्‍यादा हो रहा है। आप भी जानते हैं कि ज्‍यादा क्रिकेट नहीं है। जहां पर ज्‍यादा क्रिकेट की बात हो रही है, वह टेस्‍ट मैच क्रिकेट है, जिसका अपना दर्शक वर्ग है। इसके अलावा कुछ ही ‘ओडीआई’ (ODIs) मैच हैं।   

सिर्फ ‘इंग्लिश प्रीमियर लीग’ (English Premier League) ही ऐसी लीग है, जो साल में थोड़ा ज्‍यादा चलती है। ऐसे में मेरा मानना है कि क्रिकेट बहुत ज्‍यादा नहीं हो रहा है। हमें उम्‍मीद करनी चाहिए कि सभी लीग, सभी स्‍पोर्ट्स और क्रिकेट को फायदा होगा।

आईपीएल के डिजिटल अधिकारों में इस बार भारी वृद्धि देखने को मिली है। क्‍या यह वाकई में आश्‍चर्यजनक नहीं था ?

आप बिल्‍कुल सही कह रहे हैं। यह काफी हैरानी भरा था कि दो टेलिकॉम कंपनियों और एक सोशल मीडिया कंप‍नी ने इसके लिए इतनी बड़ी बोली लगाई। उन्‍होंने टेंडर खरीदे थे इसलिए इतनी बोली लगाई लेकिन ये काफी चकित करने वाली थी। मुझे यह भी लगता है कि लोग बोली के लिए काफी तैयारी से अए थे। बोली में शामिल अधिकांश खिलाडि़यों ने अपनी पसंद के क्षेत्र चुन लिए थे और इसके लिए वे काफी रकम चुकाने को तैयार थे।

‘स्‍टार इंडिया’ द्वार इस रकम को वसूलने को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और लोग अपने-अपने हिसाब से गणित लगा रहे हैं। ऐसे में आपका गेम प्‍लान किया है?

आपको इस तरह की बयानबाजी से दूर रहकर सिर्फ तथ्‍यों पर ध्‍यान देना चाहिए। आपने आईपीए के लिए क्‍यों उस तरह का बेंचमार्क सेट कर दिया है, जिस कीमत पर ये दस साल पहले बेचे गए थे। तब वो बात नहीं थी, जो अब है। जिन लोगों को उस समय अधिकार हासिल हुए थे, वे काफी भाग्‍यशाली थे। लेकिन अब बीसीसीआई का टी-20 गेम 43 करोड़ रुपये में और टेस्‍ट मैच 43 करोड़ रुपये में होता है, लेकिन ये अधिकार भी छह साल पहले दिए गए थे। यदि आज बीसीसीआई के अधिकारों के लिए बोली लगाई जाए तो निश्चित रूप से यह ज्‍यादा पर छूटेगी। इसलिए आप बेंचमार्क नहीं सेट कर सकते हैं। लोग सिर्फ उसी रकम को देख रहे हैं जो दस साल पहले दी गई थी। लेकिन दस साल बाद तो सभी चीजें महंगी हो जाती हैं।

क्‍या आपको लगता है कि 16,347.5 करोड़ रुपये जादुई आंकड़ा नहीं है ?

नहीं,  यह जादुई आंकड़ा तो हैं। लेकिन इसे असामान्‍य नहीं कहा जा सकता है।

 


समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

ब्रैंड्स की सफलता में ये बातें रखती हैं बहुत मायने, बोले ‘Times Network’ के एमडी

‘टाइम्‍स नेटवर्क’ (Times Network) के एमडी और सीईओ एमके आनंद का कहना है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Friday, 08 September, 2017
Last Modified:
Friday, 08 September, 2017
Samachar4media

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘टाइम्‍स नेटवर्क’ (Times Network) के एमडी और सीईओ एमके आनंद का कहना है कि ब्रैंड्स के लिए स्‍टोरी का बहुत महत्‍व है। मुंबई में आयोजित ‘एक्‍सचेंज4मीडिया’ के ‘कंटेंट जैम कार्यक्रम’ (e4m Content JAM) में उन्‍होंने बताया कि किस तरह से मीडिया और ब्रैंड्स एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते और इसे सिर्फ ऐडवर्टाइजिंग के नजरिये से ही नहीं देखा जा सकता है। उनका कहना था कि ब्रैंड में स्‍टोरी की उपयोगिता कभी कम नहीं हो सकती है, क्‍योंकि ये लोगों को आकर्षित करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने ‘न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स’ के एक पत्रकार का उदाहरण भी दिया जिसने ई-कॉमर्स वेबसाइट ‘eBay’ से जर्मन ब्रैंड का चश्‍मा खरीदा और फिर उसे एक स्‍टोरी बनाकर दोबारा से बिक्री के लिए रख दिया। इस प्रकार उसने चश्‍मे को बेचकर काफी मोटा मुनाफा कमाया।

आनंद ने कहा, ‘ऐसे में उस पत्रकार ने एक तरह से अपनी स्‍टोरी के द्वारा ही चश्‍मे को बेचा, कहने का मतलब है कि ब्रैंड्स को सफल बनाने में स्‍टोरी का इसी तरह महत्‍व होता है।’

इसके अलावा एमके आनंद ने मीडिया, स्‍टोरीज और ब्रैंड्स की पार्टनरशिप पर भी जोर दिया। उन्‍होंने कहा, ‘ब्रैंड्स स्‍टोरीज से बने होते हैं। मीडिया का काम इन स्‍टोरीज के माध्‍यम से लोगों को ब्रैंड्स से जोड़ना, उन्‍हें सूचनाएं देना और उनका मनोरंजन करना होता है। स्‍टोरीज के बिजनेस में यही होता है। ऐसी स्‍टोरी तथ्‍यात्‍मक के साथ काल्‍पनिक भी होती हैं और कई बार तो ये फेक स्‍टोरी होती हैं लेकिन ये ब्रैंड को सफल बनाने में काफी सहायक होती हैं, क्‍योंकि ब्रैंड्स इन्‍हीं स्‍टोरीज पर निर्भर होते हैं। ऐसे में यह एक बेहतरीन पार्टनरशिप होती है। हालांकि, इस तरह की स्‍टोरीज में आदमी की जरूरतें और इकनॉमिक्‍स काम नहीं करती है, बस स्‍टोरीज होनी चाहिए।’

एमके आनंद ने कहा, ‘मीडिया मालिकों को इस बात को समझने की जरूरत है कि किसी भी स्‍टोरी के लिए मीडिया उतना ही बेहतर होता है, जितना कोई और सोर्स। ब्रैंडेड कंटेंट के साथ इसमें मदद कर रही मीडिया कंपनी अपनी स्‍टोरी खुद तैयार करती है।’  

इसके लिए उन्‍होंने समानता पर जोर देते हुए कहा, ‘मेरे लिए सबसे अच्‍छी समानता स्‍टोरी के लेखक और उसके मालिक की होगी। इसलिए जिस व्‍यक्ति की स्‍टोरी होगी, ब्रैंड भी उसी का होगा। स्‍टोरी के लेखक को स्‍टोरी मालिक को एक पुस्तक बनाने में मदद करने के उद्देश्य से आगे आना होगा। एक सफल स्‍टोरी उसके लेखक और मालिक दोनों के संयुक्त उद्देश्य को पूरा करती है।’  

आनंद ने कहा कि मीडिया मालिकों को भी स्‍टोरी के लेखक की मानसिकता से आगे आना होगा। उन्‍होंने कहा, ‘मीडिया मालिकों को भी यह समझने की जरूरत है कि सभी स्‍टोरी अच्‍छी होती हैं आपको इस दिशा में ईमानदारी से काम करना होगा। एक स्‍टोरी लेखक होने के नाते आपको ये चीजें बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट होनी चाहिए कि आप किस तरह के लेखक हैं और आप किसके बारे में लिखना चाहते हैं।’

एमके आनंद ने बताया कि मीडिया कंपनी के रूप में ‘टाइम्‍स नेटवर्क’ फिलहाल देश के विकास पर फोकस कर रहा है। इसके लिए यह नेटवर्क अपने विभिन्‍न नेटवर्क जैसे ‘मिरर नाउ’, ‘टाइम्‍स नाउ’ और ‘ईटी नाउ’ की मदद ले रहा है। उन्‍होंने कहा, ‘अपने इन तीनों प्‍लेटफॉर्म्‍स के द्वारा हम लोगों को ब्रैंडेंट कंटेंट उपलध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा, ‘इन दिनों स्‍टोरी कहने, उसे लिखने और प्रचार करने के क्षेत्र में लगातार छह से आठ तिमाहियों तक काम करना होगा। ब्रैंडेड कंटेंट और स्‍टोरी यदि वह प्रासंगिक है, तो इसके लिए नि‍यमित गतिविधि होनी चाहिए और इसके बारे में बात की जानी चाहिए।’ 

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए