‘एचटी मीडिया’ (HT Media) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 19 मई को हुई आम वार्षिक बैठक...
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘एचटी मीडिया’ (HT Media) के
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 19 मई को हुई आम वार्षिक बैठक (annual general
meeting) में 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के परिणामों को
मंजूरी दे दी है। हालांकि नोटबंदी (demonetisation) के बाद से पूरी मीडिया इंडस्ट्री की आर्थिक स्थिति पर काफी असर पड़ा, लेकिन इस वित्तीय उथल-पुथल के बावजूद एचटी मीडिया अपने बिजनेस ऑपरेशंस को
बड़े पैमाने पर बचाने में कामयाब रहा।
सबसे अच्छी बात यह रही कि रेवेन्यू में मामलूी बढ़त (0.8%) के साथ
ही कंपनी का प्रॉफिट एबिटा (EBITDA
Earnings Before Interest, Tax, Depreciation and Amortization) 10.2 प्रतिशत बढ़कर 527.76 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि प्रॉफिट आफ्टर
टैक्स (PAT) में 1.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ ही
यह 170.25 करोड़ रुपये रह गया।
रेवेन्यू ग्रोथ : वित्तीय वर्ष 2017 (FY17) में एचटी मीडिया के
रेवेन्यू में मामूली वृद्धि हुई और यह 2,657.7 करोड़ से बढ़कर 2,681.55 करोड़ रुपये हो गया। यदि देखा जाए तो इस कंपनी के ऐडवर्टाइजमेंट रेवेन्यू
में 3.5 प्रतिशत की कमी देखने को मिली। ऐसे में यह 2000 करोड़ रुपये का टार्गेट
हासिल नहीं कर पाया और 1,982.5 करोड़ रुपये से खिसककर 1,913.1 करोड़ रुपये पर आ गया।
इस गिरावट के लिए नोटबंदी को जिम्मेदार बताते हुए एचटी मीडिया द्वारा
स्टॉक एक्सचेंज में जमा कराए गए दस्तावेजों में बताया गया कि वे इस साल के शुरू
में ‘व्यापक रेंज लागत
पुनर्गठन कवायद ’(wide-ranging cost restructuring exercise) के कारण संकट को झेलने में कामयाब रहे।
ऐडवर्टाइजमेंट रेवेन्यू में गिरावट के बावजूद कंपनी का सर्कुलेशन
रेवेन्यू 1.6 प्रतिशत बढ़कर 299.4 करोड़ रुपये से 304.2 करोड़ रुपये हो गया। सबसे
महत्वपूर्ण बात यह है कि अन्य रेवेन्यू भी दो अंकों में ग्रोथ पाने में कामयाब
रहे और 23.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 375.8 करोड़ से 464.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गए।
सेगमेंट आधारित प्रदर्शन (Segment-wise performance)
प्रिंटिंग और पब्लिशिंग बिजनेस एचटी मीडिया के वित्तीय कार्यों (financial operations) की
ताकत (backbone) बना रहा। इस सेगमेंट ने रेवेन्यू में सबसे
ज्यादा योगदान (2,132.5 करोड़ रुपये) का दिया। इस सेगमेंट में इस साल 4.89
प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष (FY16) में यह 2,242.35 करोड़ रुपये था। इसके अलावा रेडियो ब्रॉडकास्ट और ऐंटरटेनमेंट ऑपरेशंस से
प्राप्त रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है और यह 116.96 करोड़ रुपये से बढ़कर 158.71करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
यदि एचटी मीडिया के डिजिटल बिजनेस की बात करें तो यह 150 करोड़ रुपये
से ज्यादा का हो गया। पहले जहां यह 140.33 करोड़ रुपये था, वह बढ़कर 151.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हाल ही में तैयार किए मल्टीमीडिया
कंटेंट मैनेजमेंट सेगमेंट में जहां पर कंटेंट देने के लिए दूसरे सेगमेंट से फीस
वसूली जाती है, वह रेवेन्यू के तौर पर 194.55 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रहा।
किया गया खर्च
वित्तीय वर्ष 2017 की समाप्ति तक एचटी मीडिया का कुल खर्च 2,373.67
करो़ड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह 2,343.63 करोड़ रुपये
था। इस साल रॉ मैटीरियल (raw materials) पर किया गया खर्च
हालांकि 3.7 प्रतिशत घटाकर 722.95 करोड़ रुपये से 696.48 करोड़ रुपये तक किया गया
था।
इस साल कर्मचारियों पर किए गए व्यय में काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले
साल 548.69 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल यह बढ़कर 583.53 करोड़ रुपये हो गया।
वहीं वित्तीय लागत और मूल्यह्रास/ऋणमुक्ति पर किया गया खर्च क्रमश: 95.12 करोड़ और 124.76 करोड़ रुपये रहा।
लाभ/हानि (Profit/loss positioning)
वित्तीय वर्ष 2017 में कंपनी का एबिटा (EBITDA Earnings Before Interest, Tax,
Depreciation and Amortization)पिछली बार की तरह फायदे में रहा
हालांकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में गिरावट
दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2016 की बात करें तो प्रॉफिट एबिटा 478.93 करोड़ रुपये
था, जो वित्तीय वर्ष 2017 में दस प्रतिशत बढ़कर 527.76 करोड़ रुपये हो गया। एबिटा मार्जिन में भी वृद्धि हुई और यह 18 प्रतिशत से
बढ़कर 19.7 प्रतिशत हो गया। लेकिन प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT)
6.5 प्रतिशत से घटकर 6.3 प्रतिशत रह गया।
वित्तीय वर्ष 2017 में एचटी मीडिया के PAT में 1.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई
है और यह 173.49 करोड़ रुपये से घटकर 170.25 रुपये रह गया। यदि सेगमेंट के नजरिये
से देखें तो प्रिंटिंग और पब्लिशिंग बिजनेस से हुआ प्रॉफिट 331.06 करोड़ रुपये से
घटकर 240.85 करोड़ रुपये रह गया है। रेडियो ब्रॉडकास्ट बिजनेस के प्रॉफिट में भी
गिरावट आई है और 20.04 करोड़ से घटकर 10.31 करोड़ रुपये रह गया है।
हालांकि मल्टीमीडिया कंटेंट मैनेजमेंट सेगमेंट फायदे में रहा जबकि
डिजिटल ऑपरेशंस से घाटा घट गया और 65.33 करोड़ से घटकर 38.91 करोड़
रुपये रह गया। कम समय में खर्चों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से एचटी मीडिया ने
अपने प्रिंट के शीर्ष लाइन और निकट भविष्य में डिजिटल बिजनेस में सुधार लाने का
लक्ष्य निर्धारित किया है।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
मॉडल इंडस्ट्री और विडियो प्रॉडक्शन में एक जाना-माना नाम गौरव अल्मल एंड कैयदी प्रॉडक्शन (वीटीम) ने ...
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मॉडल इंडस्ट्री और विडियो प्रॉडक्शन
में एक जाना-माना नाम गौरव अल्मल एंड कैयदी प्रॉडक्शन (वीटीम) ने बुधवार को दिल्ली
में एक फैशन शो का आयोजन किया। इस फैशन शो में मॉडल्स ने शांतनु सिंह के डिजाइन
किए बीचवेयर पहने थे। वीटीम ने पहली बार सुपरबाइक पर आधारित फैशन शो में बीचवेयर
के साथ जाने-माने मॉडल को उतारा।
बता दें कि वीटीम हनी सिंह और
बादशाह जैसे रैपर्स के लिए विडियो बना चुके हैं।
शो की शुरुआत स्टंटमैन के साथ हुई, इसमें आरपीएम टीम के सदस्यों ने स्टंट किए। इस टीम में 1 सुजुकी इंट्रूडर और 1 सुजुकी हायाबूसा शामिल थी।
नेकेड बाइकर्स के बाद मॉडल का आना-जाना शुरू हुआ।
भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मॉडल्स
शांतनु सिंह के नेक्स एपिसोड कलेक्शन के साथ रैंप और आसपास वॉक किया। कोरियोग्राफी
पूर्व मिस इंडिया और मशहूर फैशन कोरियोग्राफर लीजा वर्मा, मेकओवर स्टूडियो रासा के साइरस मैथ्यूज और शांतनू सिंह ने किया।
इस तरह का आयोजन करने के बाद वीटीम का कहना है कि इस तरह का थीम आधारित शो करके वह काफी खुश हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह दिल्ली-एनसीआर में अपनी तरह पहला शो होगा।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
ऑनलाइन टेलिविजन एपिसोड और मूवीज का ग्राफ इन दिनों लगातार बढ़ता जा रहा है...
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ऑनलाइन टेलिविजन एपिसोड और मूवीज का ग्राफ इन दिनों लगातार बढ़ता जा
रहा है। ऐसे में इनके रेवेन्यू में भी लगातार इजाफा हो रहा है।
हाल ही में जारी ‘ग्लोबल ओटीटी एंड विडियो फोरकास्ट’ (The Global OTT TV &
Video Forecasts) रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 138 देशों में
वर्ष 2022 तक ऑनलाइन टीवी और मूवीज का रेवेन्यू 83 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा।
इस रेवेन्यू की ग्रोथ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2016 में यह
37 बिलियन डॉलर था, जबकि सिर्फ 2017 में ही इसमें नौ बिलियन
डॉलर का और इजाफा हो जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन टीवी और विडियो से रेवेन्यू जुटाने के मामले में अमेरिका सबसे आगे
रहेगा। हालांकि ग्लोबल मार्केट में इसके शेयर में कमी का अनुमान लगाया गया है।
वर्ष 2016 में जहां इसका शेयर 51 प्रतिशत था, वहीं वर्ष 2022
में यह शेयर 40 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है।
एशिया की बात करें तो चीन का इसमें 7.6 बिलियन डॉलर का योगदान रहेगा
और वर्ष 2022 में इसका कुल रेवेन्यू 12 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा।
इस बारे में डिजिटल टीवी रिसर्च प्रमुख व विश्लेषक साइमन मुरे (Simon Murray) का कहना है,
‘वर्ष 2022 तक 14 देशों में ‘ओवर द टॉप’
(OTT) रेवेन्यू एक बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा। यह वर्ष 2017 के
रेवेन्यू का दोगुाना होगा। यदि ग्लोबल रेवेन्यू की बात करें तो इसमें पांच
प्रमुख देशों का सबसे ज्यादा दो तिहाई योगदान रहेगा।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया
में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं।
आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट और नेटवर्क18 के नतीजे ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं...
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट और नेटवर्क18 के नतीजे ज्यादा अच्छे
नहीं रहे हैं। नेटवर्क18 की बात करें तो वित्त वर्ष 2018
की पहली तिमाही में नेटवर्क 18 को 69.58
करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2017 की
पहली तिमाही में नेटवर्क 18 को 78.9 करोड़
रुपये का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में नेटवर्क18 की आय 8.7 फीसदी घटकर 321.2 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017
की पहली तिमाही में नेटवर्क 18 की आय 352
करोड़ रुपए रही थी।
वहीं टीवी 18 की बात करें तो वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में
टीवी 18 को 14.3 करोड़ रुपए का घाटा
हुआ है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टीवी 18 को 15.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2018
की पहली तिमाही में टीवी 18 की आय 4 फीसदी बढ़कर 219.1 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017
की पहली तिमाही में टीवी 18 की आय 210.7
करोड़ रुपये रही थी।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया
में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं।
आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ का प्रकाशन करने वाली कंपनी हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (Hindustan Media Ventures Ltd.) को चालू वित्त वर्ष
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ का प्रकाशन करने वाली कंपनी हिंदुस्तान
मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (Hindustan Media Ventures Ltd.)
को चालू वित्त वर्ष (2017-18) की पहली तिमाही में 45 करोड़ रुपए का
शुद्ध मुनाफा हुआ है। कंपनी ने इसकी जानकारी सोमवार को बोर्ड की बैठक में दी।
वित्त वर्ष (2017-18) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान कंपनी का
कुल राजस्व पिछले साल की समान अवधि की तुलना में एक फीसदी बढ़कर 262 करोड़ रुपए
रहा है।
कंपनी ने इसी अवधि के दौरान विज्ञापन राजस्व 177 करोड़ रुपए का हासिल
किया है। इसी प्रकार कंपनी के कर्मचारियों पर होने वाली खर्च की लागत भी कम आई है
और यह 23 करोड़ रुपए पर रह गया है।
कंपनी के तिमाही नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स
की चेयरपर्सन शोभना भरतिया ने कहा कि सुस्त वृहत आर्थिक माहौल में राजस्व स्थिर
रहा। हालांकि हमें पूरा भरोसा है कि सभी क्षेत्रों में विज्ञापन पर खर्च बढ़ने से
छमाही नतीजे और बेहतर होंगे।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया
में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं।
आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टेलिविजन ब्रॉडकास्टर ‘एनडीटीवी’ (NDTV) दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क में लगे बिलबोर्ड साइज के डिजिटल टीवी स्क्रीन पर लोगों को कंटेंट उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है....
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टेलिविजन ब्रॉडकास्टर ‘एनडीटीवी’ (NDTV) दिल्ली मेट्रो
रेल नेटवर्क में लगे बिलबोर्ड साइज के डिजिटल टीवी स्क्रीन पर लोगों को कंटेंट
उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। एनडीटीवी का यह कंटेंट हिन्दी और अंग्रेजी
में होगा और इसे रोजाना अपडेट किया जाएगा। इसमें फीचर न्यूज, स्पोर्ट्स, मौसम और ऐंटरटेनमेंट की जानकारी दी
जाएगी।
यह कंटेंट क्रॉस ट्रैक डिजिटल विडियो और इंफोर्मेशन सिस्टम के तहत
प्रदर्शित किया जाएगा, जो इंटरनेशनल ट्रांजिट टेक्नोलॉजी कंपनी XTD की ओर
से दिल्ली मेट्रो रेल सिस्टम में लगाई गई है। अनुमान है कि XTD screen
system को दिल्ली मेट्रो में कई जगह लगाया जाएगा।
बताया जाता है कि XTD का डिजिटल क्रॉस ट्रैक मीडिया सिस्टम को मेट्रो रेल के लिए डिजायन किया गया है और यह मेट्रो रेल में मीडिया के लिए दुनिया के सबसे उच्च ब्रॉडकास्ट मानकों का पालन करता है।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया
में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं।
आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
अपने प्लेटफॉर्म पर पांच हाई डेफिनेशन (HD) चैनल शामिल करने के बाद डायरेक्ट टू होम...
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अपने प्लेटफॉर्म पर पांच हाई डेफिनेशन (HD) चैनल शामिल
करने के बाद डायरेक्ट-टू-होम (DTH) ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata
Sky) अब
26 मई को छह नए चैनल शामिल करने की तैयारियों में जुटा है। इनमें तीन न्यूज चैनल
भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, टाटा स्काई ‘हिन्दी खबर’
(channel no 583), ‘गुलिस्तां’ न्यूज(channel no 1179), ‘एफटीवी इंडिया’ (channel no 772), ‘केयर वर्ल्ड‘ (channel no 773), ‘दिग्विजय 24×7’ (channel no 1644) और ‘सूर्या कॉमेडी’
(channel no 1854) चैनल अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल करेगा। इनमें ‘हिन्दी खबर’ हिन्दी न्यूज चैनल है जबकि ‘गुलिस्तां न्यूज’ हिन्दी/उर्दू
चैनल है। ‘एफटीवी इंडिया’ फैशन चैनल, ‘केयर वर्ल्ड’ हेल्थकेयर
चैनल और ‘दिग्विजय 24×7’ कन्नड़ न्यूज
चैनल है जबकि ‘सूर्या कॉमेडी’ हाल ही में लॉन्च किया गया मलयाली कॉमेडी चैनल
है।
इससे पहले यह डीटीएच ऑपरेटर ‘सन टीवी नेटवर्क’ के नए लॉन्च किए गए एचडी चैनल ‘सूर्या एचडी’, ‘उदय एचडी’ और ‘जेमिनी मूवीज एचडी’ को अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल कर चुका है। इसमें ‘Viacom18’ का यूथ और म्यूजिक चैनल ‘एमटीवी एचडी प्लस’ भी शामिल है। वहीं ‘डिस्कवरी नेटवर्क’ के नए लॉन्च हुए स्पोर्ट्स चैनल ‘डीस्पोर्ट्स एचडी’ को भी टाटा स्काई में शामिल किया जा चुका है।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया
में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं।
आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद अब ऑनलाइन बिक्री के नए लक्ष्य हासिल करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों से बातचीत कर रही है...
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
समाचार4मीडिया
ब्यूरो ।।
योगगुरु
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद अब ऑनलाइन बिक्री के नए लक्ष्य हासिल करने
के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों से बातचीत कर रही है। बताया जा रहा है कि पतंजलि जिन
कंपनियों में संभावनाएं तलाश रही है उनमें अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट शामिल
है।
पतंजलि
के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कहा, ‘हम
इन सभी कंपनियों से बात कर रहे हैं कि कैसे उनसे साझेदारी कर सकते हैं।’ इससे पहले रामदेव ने कहा था कि उनकी
कंपनी ई-कॉमर्स पर ध्यान केंद्रित करेगी।
हालांकि
पतंजलि की ऑनलाइन वेबसाइट पहले से ही मौजूद है, लेकिन कंपनी अपने लक्ष्यों की
प्राप्ति के लिए अन्य ई-कॉमर्स कंपनयों के साथ करार करना चाहती है।
साल
2016-17 में पतंजलि का कुल टर्नओवर 10,561 करोड़ रुपए रहा है, जिसके साथ पतंजलि
देश की तीसरी सबसे बड़ी एफएमसीजी उत्पादों की कंपनी में से एक है।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
सांप्रदायिक व धार्मिक सौहार्द का प्रतीक यूपी के मेरठ का नौचंदी मेला इस बार एक अलग वजह से आकर्षण का केंद्र बनेगा...
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सांप्रदायिक व धार्मिक सौहार्द का प्रतीक यूपी के मेरठ का नौचंदी मेला
इस बार एक अलग वजह से आकर्षण का
केंद्र बनेगा। दरअसल आयुर्वेद
कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने नौचन्दी मेले में चमत्कारिक औषधि के रूप में पुदीने
को बढ़ावा देने की पहल शुरू की है और इसके लिए वह विशाल पुदीन हरा की बोतल स्थापित
करेगा, जिसकी ऊंचाई 22 फीट होगी।
अपनी तरह की इस विशाल बोतल के नीचे आम लोगों के लिए एक ठंडक जोन की
व्यवस्था भी जाएगी, ताकि लोगों को स्टॉल के आस-पास गर्मी से निजात मिल सके। साथ ही
साथ पुदीन हरा के फायदे भी बताए जाएंगे।
अपनी अलग तरह की इस पहल पर डाबर इंडिया के कैटगरी हेड गणपति सुब्रह्मण्यम ने कहा, ‘डाबर अपने उपभोक्ताओं के दैनिक जीवन में आयुर्वेदीय जड़ी-बूटियों के फायदों के विषय में लगातार जागरूकता पैदा करने का प्रयास करता है। मेरठ का नौचन्दी मेला भारत में लोगों की सबसे बड़ी भीड़ वाले आयोजनों में से एक है, जिसके चलते मेले में पेयजल की भारी समस्या हो जाती है और लोगों को गर्मी से अकसर होने वाले अपच का सामना करना पड़ता है। मेले में डाबर लोगों इसी की इसी समस्या से निजात दिलाएगा।’
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
31 मार्च 2017 को समाप्त हुए इस वित्तीय वर्ष में एनडीटीवी के वित्तीय परिणाम...
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
31 मार्च 2017 को समाप्त हुए इस वित्तीय वर्ष में एनडीटीवी के वित्तीय
परिणाम मिले-जुले रहे हैं।यदि रेवेन्यू के नजरिये से देखें तो प्रणॉय रॉय और
राधिका रॉय के इस ग्रुप की कुल आय में 7.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह
577.12 करोड़ रुपये से घटकर 535.21 करोड़ रुपये रह गई है। लेकिन यदि दूसरी ओर
देखें तो पिछले वर्ष के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में ग्रुप के खर्चों (expenditure) में कमी आई
है। खासकर साल के आखिरी छह महीनों में एनडीटीवी अपने खर्चों में कटौती करने में
सफल रहा है और यह 645.23 करोड़ रुपये से घटकर 593.02 करोड़ रुपये हो गया है।
हालांकि इस वित्तीय वर्ष में नेटवर्क घाटे में रहा है लेकिन इसकी कुल
लागत में कटौती 52.12 करोड़ रुपये यानी 8.09 प्रतिशत रही है, जो कंपनी के लिए अच्छा
संकेत है। कर कटौती से पहले हुए नुकसान और असाधारण वस्तुओं को 57.81 करोड़ रुपये
तक घटा दिया गया था, करों के बाद नुकसान, कम ब्याज और सहयोगियों का
हिस्सा 68.7 9 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
बड़े स्तर पर हुई कमी (Top line depletion)
यदि हम अप्रैल 2016 से मार्च 2017 के बीच के समय को देखें तो एनडीटीवी
को विभिन्न परिचालनों (operations)
से 522.67 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ। इनमें से अधिकांश
रेवेन्यू एनडीटीवी के टेलिविजन मीडिया बिजनेस और उससे संबंधित कार्यों से आया।
सेगमेंट वाइज परिणामों को 515 करोड़ रुपये रखा गया है। ई-कॉमर्स/रिटेल
बिजनेस ने एक साथ मिलाकर कुल 14.34 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है।
यहां यह बताना जरूरी है कि 522.67 करोड़ रुपये का रेवेन्यू 6.67
करोड़ रुपये का इंटरसेगमेंट रेवेन्यू घटाने के बाद टेलिविजन और ई-कॉमर्स बिजनेस
से हासिल हुआ है।
यदि तुलनात्मक रूप से देखें तो टेलिविजन और ई:कॉमर्स बिजनेस में क्रमश:
7.8 और 11.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2016 (FY16) में एनडीटीवी को
टेलिविजन बिजनेस से 559.13 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि इसके
ई-कॉमर्स बिजनेस ने 16.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस साल दोनों स्तरों पर
गिरावट के बाद रेवेन्यू में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है और यह
565.76 करोड़ रुपये से घटकर 522.67 करोड़
रुपये रह गया है।
इसमें सिर्फ एक ही अच्छी बात रही है कि शीर्ष स्तर (top line positioning) पर
किए गए बदलावों से रेवेन्यू में दूसरी इनकम के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां
यह 11.36 करोड़ रुपये थी, वह बढ़कर 12.54 करोड़ रुपये हो गई
है। इसके परिणास्वरूप एनडीटीवी का कुल रेवेन्यू वित्तीय वर्ष 2017 में
535.21 करोड़ रुपये हो गया, हालांकि वित्तीय वर्ष 2016 में यह 577.12 करोड़ रुपये था।
कॉस्ट में कटौती (Reduced costs)
इस साल जहां कर्मचारियों पर किया गया खर्च (employee benefit expenses) 201.36 करोड़ रुपये से बढ़कर 213.21 करोड़ रुपये हो गया, वहीं अन्य सभी बड़े खर्चों में काफी कटौती की गई। उदाहरण के लिए: प्रॉडक्शन
और अन्य सेवाओं पर होने वाला खर्च 123.72 करोड़ रुपये से घटाकर 120.84 करोड़
रुपये किया गया। इसी तरह, परिचालन (operating) और प्रशासनिक (administrative) खर्च भी 132.76 करोड़
रुपये से घटाकर 125.04 करोड़ रुपये किया गया।
इनमें सबसे खास बात यह रही कि एनडीटीवी ने मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और
प्रमोशन खर्च में कटौती कर लगभग 40 करोड़ रुपये की बचत की। इन पर होने वाले खर्च
में कटौती की गई और जहां पहले यह राशि 126.63
करोड़ रुपये थी, इस साल उसे घटाकर 88.67 करोड़ तक ले
आया गया। इसके अलावा मूल्यहृास (depreciation) और ऋणमुक्ति
(amortization) लागत, स्टॉक की
खरीदारी और स्टॉक की इन्वेंट्री में बदलाव में भी कटौती की गई। हालांकि वित्तीय
लागत (Finance costs) में बढ़ोतरी हुई है।
फिर भी, इतनी कॉस्ट कटिंग के बाद भी एनडीटीवी के प्रॉफिट के लिए पर्याप्त नहीं
रही। इस साल जहां इसके खर्च 593.02 करोड़ रुपये रहे, वहीं
इसकी कुल आय 535.21 करोड़ रुपये रही।
निचले स्तर पर सुधार नहीं (Unhealthy bottom line)
पिछले वित्तीय वर्ष के आखिर में एनडीटीवी को टैक्स काटने के बाद
54.82 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस साल टैक्स हटाने, कम ब्याज और अन्य
सहयोगियों के शेयर से यह 25.48 प्रतिशत बढ़कर 68.79 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को
पहले ही 300 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। अतिरिक्त नुकसान से निचले स्तर पर
और तनाव बढ़ेगा।
देश के सबसे पुराने न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में से एक एनडीटीवी को अब
अपनी बॉटम लाइन को दुरुस्त करने के लिए जूझना पड़ रहा है। पिछले साल नवंबर में
हुई नोटबंदी (demonetisation) के बाद अब मार्केट थोड़ा सुधार रहा है, 370 करोड़
रुपये के नुकसान को पूरा करने के लिए एनडीटीवी को कॉस्ट कटिंग के अलावा भी अन्य
कड़े कदम उठाने होंगे।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया
में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं।
आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
मीडिया नेटवर्क ‘वायकॉम18’ (Viacom18) ने तमिल मार्केट में प्रवेश की घोषणा के साथ ही प्रादेशिक स्तर पर अपने विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है...
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया नेटवर्क ‘वायकॉम18’ (Viacom18) ने तमिल मार्केट में प्रवेश की
घोषणा के साथ ही प्रादेशिक स्तर पर अपने विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ा
दिया है। नेटवर्क ने अपने सातवें रीजनील जनरल ऐंटरटेनमेंट ब्रैंड ‘कलर्स तमिल’ (COLORS Tamil) लाने की घोषणा की
है।
इससे पहले यह नेटवर्क कन्नड़, मराठी, गुजराती, ओडिसा और बांग्ला मार्केट में सफलतापूर्वक पूर्वक अपने जनरल ऐंटरटेनमेंट
चैनलों (GECs) का संचालन कर रहा है। इसके अलावा नेटवर्क ने
जुलाई 2016 में कन्नड़ मार्केट में अपना दूसरा जनरल ऐंटरटेनमेंट चैनल ‘COLORS
Super’ लॉन्च किया था।
इस लॉन्चिंग के बारे में वायकॉम18 के ग्रुप सीईओ सुधांशु वत्स ने कहा, ‘हम अपनी स्ट्रेटजी के तहत प्रादेशिक में अपना विस्तार कर रहे हैं। हमारे देश में लगभग 60 प्रतिशत लोग अपनी प्रादेशिक भाषा में बात करते हैं और यह मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसलिए हमने यह निर्णय लिया है। ‘कलर्स तमिल’ को लॉन्च करने का उद्देश्य है कि हम देश के सबसे बड़े प्रादेशिक मार्केट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं।’
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और
सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com
पर भेज सकते हैं या 01204007700
पर संपर्क कर सकते हैं।
आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।